ट्रैक्टर बनाम हवाई जहाज, रूडी के हवाई जहाज को कैसे चुनौती देता बलियान का ट्रैक्टर!

Baliyan's tractor challenges Rudy's airplane!

दिल्ली : इस बार 12 अगस्त को होने वाला कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया का चुनाव दिलचस्प होने वाला है। इस बार यह चुनाव सिर्फ़ एक संगठन के नेतृत्व का चुनाव नहीं, बल्कि सत्ता के भीतर बदलती हवाओं का प्रतीकात्मक संघर्ष बन गया है। एक ही पार्टी के दो नेता एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के चुनाव में पूर्व मंत्री संजीव बलियान उतर आए हैं। यही वजह है कि पिछले 25 सालों से निर्विरोध अध्यक्ष चुने जा रहे भाजपा नेता राजीव प्रताप रूडी इस बार…

Read More

सहारनपुर में मस्जिद और मदरसे पर चला बाबा का बुलडोजर, सिंचाई विभाग की जमीन पर हुआ था निर्माण, मची अफरा तफरी 

Baba's bulldozer ran on mosque and madrasa in Saharanpur

सहारनपुर : स्मार्ट सिटी सहारनपुर के सपना टॉकीज़ के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब नगर निगम ने अवैध रूप से बनी मस्जिद और मदरसे पर बुलडोजर चला दिया है। बताया जा रहा है कि उक्त मदरसा सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध रूप से बनाया गया था। जबकि मदरसा संचालक का कहना है कि यह ज़मीन वक्फ की संपत्ति है। उनके पास डिग्री भी है जिसके आधार पर वे कोर्ट में केस भी जीत चुके हैं। मदरसा संचालक आरोप है कि निगम प्रशासन ने हठधर्मिता करते हुए यह…

Read More

हनीट्रैप के जरिये नाम करवा ली जमीन, युवती समेत चार आरोपी गिरफ्तार, वीडियो की धमकी देकर कर रहे थे बलैकमेल 

SAHARANPUR News

सहारनपुर : सहारनपुर पुलिस ने हनीट्रैप के ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो एक युवती के जरिये न सिर्फ लोगों को प्रेम जाल में फंसा लेते बल्कि मौका मिलते ही उनकी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहे थे। पुलिस ने युवती समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि मास्टर माइंड फरार है। जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस के मुताबिक़ गिरोह के सदस्यों ने पहले एक युवती के सहारे युवक को प्रेम जाल में फंसाया। फिर उसे सुनसान जगह पर बुलाकर उसका वीडियो बना लिया।…

Read More

विधायक कीरत सिंह को क्लीन चिट मिली तो महिला नेता ने चौथी मंजिल से कूदने की कोशिश की, समिति ने बचाई जान

When MLA Kirat Singh got a clean chit the woman leader tried to jump from the fourth floor

सहारनपुर : गंगोह से भाजपा विधायक कीरत सिंह को शनिवार को बड़ी राहत मिली। गुर्जर जांच समिति ने उन्हें 13 साल की बच्ची के यौन शोषण के आरोप से क्लीन चिट दे दी। यह फैसला समिति के पदाधिकारियों ने शनिवार को सहारनपुर में हुई पंचायत में लिया। फैसला आते ही वहां मौजूद पूर्व भाजपा नेता कोमल चौधरी भड़क गईं। विधायक पर सेटिंग का आरोप लगाते हुए वह सीढ़ियों की ओर दौड़ीं और चौथी मंजिल की बालकनी से नीचे कूदने की कोशिश की। लोगों ने उन्हें पकड़कर वापस खींच लिया। यह…

Read More

राहुल गांधी के बयान पर मायावती का पलटवार, कहा- कांग्रेस ओबीसी की विश्वसनीय पार्टी नहीं

Mayawati claims BSP's return with ballot paper

लखनऊ : बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोशल मीडिया साइट X पर एक बयान जारी कर कहा कि कांग्रेस ओबीसी समाज की विश्वसनीय पार्टी नहीं है। कांग्रेस के दिल में कुछ और जुबान पर कुछ और है। उन्होंने कहा कि एनडीए का भी ओबीसी के प्रति यही हाल है। मायावती के इस बयान को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस बयान के संदर्भ में देखा जा रहा है जिसमें उन्होंने कहा था कि सत्ता में रहते हुए जातिगत जनगणना न कराना कांग्रेस की भूल थी। उन्होंने आगे कहा कि ओबीसी के…

Read More

देहरादून-सहारनपुर नई रेल लाइन के सर्वेक्षण कार्य को मिलेगी गति, 81 किलोमीटर रेल मार्ग का निर्माण शीघ्र

Dehradun Saharanpur new railway line

सहारनपुर : केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, रेलवे तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि देहरादून-सहारनपुर रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत सर्वेक्षण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि सहारनपुर से देहरादून वाया शाकुंभरी देवी मार्ग पर प्रस्तावित 81 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन के सर्वेक्षण कार्य को मंजूरी मिल गई है और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने की दिशा में कार्य शुरू हो गया है। यह जानकारी राज्यसभा में पूछे गए प्रश्न संख्या 739 के उत्तर में दी गई। केंद्रीय मंत्री ने यह भी स्पष्ट…

Read More

पशुओं को संक्रामक रोगों से बचाने के लिए सचल पशु चिकित्सालय वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया

Saharanpur News

सहारनपुर : जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कलेक्ट्रेट परिसर से पशुओं को संक्रामक रोग खुरपका-मुँहपका (एफएमडी) से बचाने के लिए टीकाकरण कार्यक्रम में लगी विभागीय टीकाकरण टीमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मनीष बंसल ने बताया कि यह अभियान अगले 45 दिनों तक चलेगा जिसमें पशुपालन विभाग की टीमें जिले के सभी गाँवों में घर-घर जाकर पशुओं का टीकाकरण करेंगी। 4 माह से कम आयु के बच्चों और 7 माह से अधिक आयु की गर्भवती मादा पशुओं का टीकाकरण नहीं किया जाएगा। जनपद में 45 दिनों तक टीकाकरण अभियान चलेगा।…

Read More

शिक्षा विभाग का स्टेनो रिश्वत लेते गिरफ्तार, यू-डायस पोर्टल पर एडमिशन इम्पोर्ट करने के नाम पर मांग रहा था रिश्वत 

Saharanpur News

सहारनपुर : एंटी करप्शन टीम ने शिक्षा विभाग के स्टेनो को 5 हज़ार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। स्टेनो यू-डायस पोर्टल पर एडमिशन इम्पोर्ट करने के नाम पर रिश्वत मांग रहा था। एंटी करप्शन टीम पकडे गए स्टेनो के पास से 5 हज़ार रुपये भी बरामद हुए हैं। टीम  ने स्टेनो को पकड़कर थाना सदर बाजार पुलिस को सौंप दिया है। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। आपको बता दें कि थाना नकुड़ क्षेत्र के गाँव तिरपड़ा निवासी ईश्वर चंद ने एंटी करप्शन में…

Read More

स्मार्ट सिटी के नगर निगम में अधिकारी ने व्यापारियों के साथ बदसलूकी, जेल भेजने की धमकी देते हुए ऑफिस बाहर निकाला, व्यापारियों ने किया हंगामा

Saharanpur News

सहारनपुर : स्मार्ट सिटी सहारनपुर उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब अपर नगर आयुक्त से मिलने आए व्यापारियों ने बदसलूकी का आरोप लगाते हुए धरना शुरू कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही व्यापारियों ने दुकानों के शटर गिराने शुरू कर दिए। देखते ही देखते पूरा बाजार बंद हो गया। व्यापारियों का आरोप है कि अपर नगर आयुक्त ने उन्हें न सिर्फ कार्यालय से बाहर निकल जाने को कहा बल्कि जेल भेजने की धमकी भी दे डाली। मामला इतना बढ़ गया कि शहर के हजारों व्यापारी नगर निगम पहुँच गए।…

Read More

योगी की मंत्री प्रतिभा शुक्ला थाने में धरने पर बैठीं, कहा- जब तक थाना प्रभारी पर कार्रवाई नहीं होगी तब तक नहीं हटूंगी

Yogi's minister Pratibha Shukla sat on a dharna in the police station

कानपुर देहात : जिले में खाकी वर्दी वालों का दबदबा इतना बढ़ गया है कि योगी की मंत्री की भी नहीं सुनी जा रही है। महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला गुरुवार को अकबरपुर कोतवाली के थाना प्रभारी के खिलाफ अपने कार्यकर्ताओं के साथ थाने के बाहर धरने पर बैठ गईं। राज्य मंत्री के धरने पर बैठने की सूचना पर लखनऊ तक पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एसपी अरविंद मिश्रा, डिप्टी एसपी राजेश पांडे समेत कई अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और राज्य मंत्री को…

Read More