जम्मू-कश्मीर : जम्मू-कश्मीर के कटरा स्थित वैष्णो देवी मंदिर के पास भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन में 32 लोगों की मौत हो गई है, रियासी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमवीर सिंह ने यह जानकारी दी। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी धाम के रास्ते में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ। इस हादसे में 32 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि करीब 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। अर्धकुंवारी के पास हुए भूस्खलन से यात्रा मार्ग प्रभावित हुआ है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। वैष्णो…
Read MoreBlog
हथिनीकुंड बैराज पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध, लगातार हो रही बारिश के चलते लिया फैसला
सहारनपुर : हथिनीकुंड बैराज की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अब भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। सिंचाई विभाग ने उत्तर प्रदेश से हरियाणा, पंजाब और हिमाचल जाने वाले मार्ग पर दोनों ओर लगभग 10 फीट की ऊँचाई पर लोहे के एंगल लगा दिए हैं। इससे अब इस पुल से भारी वाहन नहीं गुजर पाएँगे। हरियाणा सिंचाई विभाग के एसडीओ नवीन गंगा ने बताया कि बड़े ट्रेलर, डंपर और भारी कैंटर रोकने के लिए यह व्यवस्था की गई है। हालाँकि, स्कूल बसें,…
Read Moreमेले में घूमने गए युवक की चाकू मारकर हत्या, खून से लथपथ शव पर बिलखते रहे परिजन
सहारनपुर : रामपुर मनिहारान इलाके के गांव मल्हीपुर में गोगा म्हाड़ी पर आयोजित लगा मेला देखने गए एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मल्हीपुर निवासी कंवरसैन मेला घूमने गया था, जहाँ उसे चाकू मार दिया गया। आनन फानन में युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके भाई ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की है। वहीं घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने हत्यारे की तलाश शुरू कर दी है। गाँव मल्हीपुर निवासी सुनील पुत्र धर्मपाल ने रामपुर थाने…
Read Moreसहारनपुर में प्राधिकरण प्रशासन और भूमाफियाओं ने गठजोड़ बनाकर 10 करोड़ रुपये की सरकारी संपत्ति पर कर लिया कब्जा
सहारनपुर : सहारनपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से राज्य सरकार में निहित अर्बन सीलिंग की लगभग 10 करोड़ रुपये की संपत्ति पर निर्माण कार्य करा दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी सहारनपुर ने उपाध्यक्ष सहारनपुर विकास प्राधिकरण को एक सप्ताह के भीतर पूरे मामले की जांच कर दोषी अधिकारियों, कर्मचारियों और भूमाफियाओं के खिलाफ 6 सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार ने वर्ष 1993 में तहसील सदर के खाल खां आलमपुरा क्षेत्र में खसरा…
Read Moreबरेली में छांगुर जैसे गिरोह का पर्दाफाश, मदरसे में शिक्षक का खतना की कर रहे थे तैयारी, मौलाना समेत चार गिरफ्तार
बरेली : बरेली में जमालुद्दीन उर्फ छांगुर जैसे धर्मांतरण कराने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने मदरसा संचालक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह का सरगना अब्दुल मजीद नाम का व्यक्ति बताया जा रहा है। यह गिरोह लोगों को लालच देकर धर्मांतरण कराता था। आरोपियों के पास से धार्मिक पुस्तकें, सीडी, शैक्षिक दस्तावेज, पासपोर्ट, बैंक पासबुक, आधार कार्ड आदि बरामद किए गए हैं। एसपी (दक्षिण) अंशिका वर्मा ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस गिरोह का पर्दाफाश किया। अलीगढ़ के क्वार्सी क्षेत्र निवासी अखिलेश…
Read Moreबच्चे का शव गोद में लेकर कलेक्ट्रेट पहुँची महिला, महिला कांस्टेबल पर लगाया धक्का देने का आरोप, कहा- कांस्टेबल के धक्का देने से हुई मौत
शाहजहाँपुर : लखीमपुर खीरी में नवजात का शव लेकर डीएम कार्यालय पहुँचने के मामले के बाद, मंगलवार को शाहजहाँपुर में भी एक महिला बच्चे का शव गोद में लेकर कलेक्ट्रेट पहुँची। उसने आरोप लगाया कि एक महिला पुलिसकर्मी द्वारा धक्का दिए जाने के कारण उसके गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। प्रशासनिक अधिकारी ने महिला को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। बता दें कि थाना कांट क्षेत्र के गाँव अकर्रा रसूलपुर निवासी गुड्डी की पत्नी रवीना मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बच्चे का शव गोद में…
Read Moreप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उठाया बड़ा कदम, नहीं चलेगा डोनाल्ड ट्रंप का टैरिफ
नई दिल्ली : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाने की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। भारत पर 25% टैरिफ पहले ही लगाया जा चुका है और यह अतिरिक्त टैरिफ 27 अगस्त से लागू होगा। इस तरह भारत से आने वाले सामानों पर कुल 50% टैरिफ लग जाएगा। इससे भारतीय निर्यातकों के लिए दूसरे देशों से प्रतिस्पर्धा करना मुश्किल हो जाएगा। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रंप के टैरिफ के असर को कम करने के लिए कमर कस ली है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…
Read Moreजालसाजों की गजब धोखाधड़ी, औने-पौने दाम में बेच दी एक महीने के लिए किराये पर ली कार
उन्नाव : उन्नाव जिले की पुलिस ने एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो वाहन मालिकों को मासिक किराये का लालच देकर उनके वाहनों को एग्रीमेंट के जरिए ले लेता था और बाद में उन्हें बेचकर धोखाधड़ी करता था। एसओजी, सर्विलांस टीम और गंगाघाट थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इस गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से करीब 2 करोड़ कीमत के 13 चार पहिया वाहन, 6 मोबाइल फोन और 3,040 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। बरामद वाहनों में पूर्व मुख्यमंत्री…
Read Moreआगरा के फतेहाबाद के अस्पताल में बेचा दिल्ली से चुराया बच्चा, 90 हजार में सौदा करने वाला दम्पति गिरफ्तार
आगरा : एक दंपत्ति दिल्ली से 6 महीने के बच्चे को चुराकर आगरा ले आया। दंपत्ति ने बच्चे को आगरा के फतेहाबाद स्थित एक अस्पताल में 90 हजार रुपये में बेच दिया। दिल्ली पुलिस ने बच्चा चोरी की जांच की। आरोपी दंपत्ति की तलाश में पिनाहट थाना क्षेत्र के गांव नयापुरा में छापेमारी की गई। पुलिस ने बच्चा चुराने वाले दंपत्ति समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि पिनाहट के मोहल्ला नयापुरा निवासी वीरभान उर्फ वीरू एक साल से दक्षिणी दिल्ली के सराय काले खां स्थित एक…
Read Moreसीएम नीतीश कुमार के आवास को घेरने पहुँचे हज़ारों किसान, बैरिकेड्स पर चढ़ किया प्रदर्शन
पटना : भूमि अधिग्रहण और किसानों की समस्याओं को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले सोमवार (25 अगस्त) को हज़ारों किसान पटना की सड़कों पर उतर आए। संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में 11 किसान संगठनों ने बुद्ध स्मृति पार्क से मार्च निकाला। प्रदर्शनकारी किसान मुख्यमंत्री आवास घेरने निकले थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें डाक बंगला चौराहे पर ही रोक दिया। संयुक्त मोर्चा के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे किसानों का आरोप है कि राज्य सरकार भूमि अधिग्रहण के नाम पर किसानों की उपजाऊ ज़मीन जबरन हड़पना चाहती है।…
Read More