पत्नी की हत्या कर अपने दामाद को फोन कर कहा “मैंने तुम्हारी सास को मार डाला” और फरार हो गया क़ातिल पति

पत्नी की हत्या कर अपने दामाद को फोन कर कहा "मैंने तुम्हारी सास को मार डाला" और फरार हो गया क़ातिल पति

सहारनपुर : सहारनपुर के थाना रामपुर मनिहारन इलाके के मोहल्ला महल में सनसनी वारदात सामने आई है। जहां एक व्यक्ति ने न सिर्फ अपनी पत्नी की तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी बल्कि खुद अपने दामाद को फोन करके हत्या की जानकारी देकर फरार हो गया। क़ातिल पति ने फोन पर दामाद को बताया कि “मैंने तुम्हारी सास को मार डाला”। जिसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा मृतका का शव चारपाई प़डा मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी घटना स्थल पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच में जुट गई है।

आपको बता दें कि 40 वर्षीय शबाना की शादी लगभग 20 साल पहले गगलहेड़ी थाना क्षेत्र के कैलाशपुर गांव निवासी सलीम के साथ हुई थी। शादी के कुछ बाद सही चला लेकिन बाद में सलीम का व्यवहार बदल गया। वह आये दिन शबाना के साथ मारपीट करने लगा था। जिसके चलते मामले को सुलझाने के लिए कई बार सामाजिक पंचायतें भी हुई। लेकिन हालात में कोई सुधार नहीं हुआ। जिसके बाद मायके वाले शबाना को कस्बा रामपुर मनिहारान ले आये जहां बेटी की सुरक्षा को लेकर चिंतित परिजनों ने उसके रहने के लिए अलग घर भी बनवा कर दे दिया। बावजूद इसके आदत से मजबूर शबाना के पति सलीम हरकतें कम नहीं हुई और उत्पीड़न का सिलसिला लगातार जारी रहा।

मृतका के पिता इनाम ने बताया कि शनिवार की देर रात करीब 12:30 बजे शबाना के दामाद ने फोन करके बताया कि सलीम ने शबाना की हत्या कर दी है। य़ह सब सलीम ने खुद उसे फोन करके उसको बताया है। सलीम ने अपने दामाद को बताया कि “मैंने तुम्हारी सास को मार डाला है, बाकी घरवालों को भी इस बारे में ज़रूर बता देना।”

यह सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने शबाना को घर के अंदर मृत अवस्था में पड़ा मिला। जबकि आरोपी तब तक वहां से फरार हो चुका था।एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से फोरेंसिक साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी किस ओर भागा है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts