अयोध्या: अयोध्या ( रामनगरी ) में मानवता और रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली बेहद ही दुखद घटना देखने को मिली है। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वृद्धा को सड़क किनारे फेंकने की तस्वीर वायरल होने के बाद हर कोई परिजनों को कोस रहा है। वहीं, मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद वृद्धा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां वृद्धा की मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस वृद्धा को सड़क किनारे फेंकने वाले परिजनों की तलाश में जुट गई है। बताया गया कि बीती…
Read MoreCategory: अपराध
अलीगढ़ के बिल्डर जुल्फीकार खान उर्फ लाडले को दिनदहाड़े गोलियों से भुना, इलाज के दोरान मौत
अलीगढ़ : तालों के शहर क्रिट्रेल की सड़कें 3 दिन पहले अर्थात 21 जुलाई 2025 को खून से लाल हो गया था। निर्माता के बिल्डर जुल्फिकार खान नीना लाडले खान के सिविल लायंस इलाके में दिनहाड़े सीढ़ियों से भूनकर की हत्या कर दी गई। बाइक सवार 2 हमलावरों ने लाडले को 6 गोलियां मारीं। इसके बाद 3 दिन तक लाडले खान का जीवन और मृत्यु समुद्र तट पर रहे और अंततः आज यानी गुरुवार की सुबह उनकी मृत्यु हो गई। जांच में पता चला कि इस खतरे को दुश्मनों और…
Read Moreमेरठ पुजारी के वेश में रह रहा कृष्ण नहीं बल्कि कासिम निकला, आधार कार्ड से हुआ खुलासा
मेरठ : जिले के दौराला थाना क्षेत्र स्थित शिव मंदिर में एक मुस्लिम युवक पिछले 6 महीने से नाम बदलकर रह रहा था। भगवा वस्त्र पहनकर आने वाला कासिम खुद को कृष्ण बताता था। तब से वह मंदिर में पुजारी बनकर रह रहा था। कुछ लोगों को उस पर शक हुआ तो जाँच की गई। इसके बाद उसका राज खुल गया। ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र के दादरी गाँव में एक शिव मंदिर है। मंदिर में एक व्यक्ति पिछले 6 महीने से…
Read Moreकांवड़ यात्रा के दौरान सांप्रदायिक दंगे भड़काने की साजिश नाकाम, व्हाट्सएप ग्रुपों में भड़काऊ वीडियो-ऑडियो वायरल करने वाले गिरफ्तार
मुज़फ़्फ़रनगर : काकरौली पुलिस ने कांवड़ यात्रा के दौरान सांप्रदायिक दंगे भड़काने की साजिश का पर्दाफाश किया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नदीम पुत्र सगीर, मनशेर पुत्र शफीक और रईस पुत्र सगीर के रूप में हुई है। ये तीनों व्हाट्सएप ग्रुपों में पाकिस्तान से जुड़ा एक भड़काऊ वीडियो और ऑडियो वायरल कर रहे थे। सहारनपुर मंडल के डीआईजी अभिषेक सिंह ने बताया कि सावन के दूसरे सोमवार को पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम को कुछ व्हाट्सएप ग्रुपों में आपत्तिजनक वीडियो और ऑडियो…
Read Moreधर्मांतरण का कश्मीर कनेक्शन, दोनों बहनों ने कई खोले कई ओर राज़, विदेशों से जुड़े हैं गैंग के तार
आगरा : धर्मांतरण कराने वाली सगी बहनें पुलिस काउंसलिंग के दौरान चौंकाने वाले खुलासे कर रही हैं। दोनों ने न सिर्फ़ अपने नाम के पीछे का सच बताया, बल्कि यह भी बताया कि छोटी बहन को मुजाहिद बनाने की तैयारी थी। वह इसके लिए तैयार भी थी। इस पूरे नेक्सस में एक बात कॉमन है और वह है धर्मांतरण कराने वाली लड़कियों का कश्मीर कनेक्शन। पुलिस अब इसी एंगल पर आगरा में रहने वाले कश्मीरी लड़के-लड़कियों की डिटेल खंगाल रही है। दोनों बहनों ने कई और राज़ खोले हैं। इस…
Read Moreचंदौली में जिम संचालक अरविंद यादव उर्फ बिंदु की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद बना कारण
चंदौली : मुगलसराय थाना क्षेत्र के धरना गांव में सोमवार की देर रात कुछ बाइक सवार बदमाशों ने जिम संचालक अरविंद यादव उर्फ बिंदु की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे और अलीनगर व मुगलसराय पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से 315 बोर के खोखों के अलावा प्रतिबंधित बोर के खोखे और कारतूस बरामद किए हैं। घटना के पीछे जमीन विवाद बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, मुगलसराय थाना…
Read Moreआगरा में अवैध रूप से रहने वाले 18 बांग्लादेशियों को अदालत ने पाया दोषी, आईबी की कार्रवाई से एलआईयू और स्थानीय पुलिस पर उठे सवाल
आगरा : फर्जी आधार और पैन कार्ड के जरिए आगरा में अवैध रूप से रहने वाले 18 बांग्लादेशियों को अदालत ने दोषी पाया है। सीजेएम कोर्ट ने सोमवार को सभी 18 आरोपी बांग्लादेशियों को तीन-तीन साल कैद की सजा सुनाई। सुनवाई के दौरान अभियोजन अधिकारी राजेश कुमार ने अदालत में दलील दी कि बांग्लादेशी फर्जी आधार कार्ड बनाकर धोखाधड़ी से रह रहे थे। उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। आपको बता दें कि 2023 में सब इंस्पेक्टर गौरव कटियार ने सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें लिखा…
Read Moreसैयद दाऊद और गिरोह के तीन अन्य सदस्यों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, कनाडा से फंडिंग, अमेरिका व् पाकिस्तान से मिलते थे आदेश
आगरा : यूपी पुलिस ने धर्मांतरण के खेल के एक बड़े खिलाड़ी छांगुर बाबा को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया है। एटीएस और अन्य खुफिया एजेंसियां अब उसके पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने में जुटी हैं। इस बीच, पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने इस खेल के एक और बड़े खिलाड़ी सैयद दाऊद की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। आगरा पुलिस ने सैयद दाऊद और गिरोह के तीन अन्य सदस्यों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। दरअसल, आगरा की सगी बहनों का धर्मांतरण कराने वाले गिरोह के…
Read Moreपश्चमी यूपी में ड्रोन की अफवाहों से दहशत में ग्रामीण, दिन-रात पहरा देने को मजबूर
रामपुर : उत्तर प्रदेश, खासकर पश्चिमी क्षेत्र इन दिनों अफवाहों से परेशान है। 6 से ज़्यादा ज़िलों में ड्रोन की अफवाह से दहशत का माहौल है और लोग रात भर जागकर निगरानी कर रहे हैं। वहीं, पुलिस लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील कर रही है। इसके बावजूद, झूठी जानकारियाँ फैल रही हैं और दहशत का माहौल है। दरअसल, अफवाहों से दहशत फैलने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई झूठी जानकारियों ने सनसनी फैलाई थी, लेकिन बाद में पता चला कि वो सभी…
Read Moreदेहरादून में प्रधानमंत्री पोषण योजना में 3 करोड़ का घोटाला, संविदा कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
देहरादून : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के रायपुर थाने में करोड़ों रुपये के पीएम पोषण योजना घोटाले में एक संविदा कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उपनल के संविदा कर्मी पर स्कूल में बच्चों को दी जाने वाली मिड-डे मील योजना की बची हुई रकम को अपने निजी खाते में डालने का आरोप है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह फर्जीवाड़ा पिछले तीन साल से चल रहा था, जिसकी जानकारी विभाग को अब हुई है। जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलाल भारती ने…
Read More