स्कूल में छात्र की चाकू मारकर हत्या, घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल

गाजीपुर : गाजीपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र के महाराजगंज स्थित एक पब्लिक स्कूल में सोमवार को एक छात्र की चाकू मारकर घायल कर दिया । इसके बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद छात्र के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, स्कूल में हुई इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के महाराजगंज स्थित एक पब्लिक स्कूल में सोमवार को कक्षा 10 के छात्र आदित्य वर्मा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वह यूसुफपुर मुहम्मदाबाद का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार, आदित्य का स्कूल के कक्षा 9 के एक छात्र से विवाद हुआ था। इसके बाद उस छात्र ने आदित्य पर चाकू से हमला कर दिया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद स्कूल में दहशत फैल गई। पुलिस आरोपी नाबालिग छात्र को थाने ले आई है। उससे पूछताछ की जा रही है। पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। गाजीपुर के एसपी सिटी ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद ने बताया कि घटना में एक छात्र आदित्य की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य छात्र घायल हुए हैं। दोनों का इलाज चल रहा है। आरोपी छात्र से विवाद के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts