सहारनपुर : सहारनपुर पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर के जरिए ऑनलाइन ठगी करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने घंटाघर स्थित होटल रिडक्शन में चल रहे एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर 4 युवतियों समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से घटना में प्रयुक्त 14 लैपटॉप, 11 मोबाइल फोन, 3 लैपटॉप चार्जर, 5 हेडफोन और 4900 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। हैरानी की बात यह है कि पकड़े गए सभी लोग दिल्ली, नागालैंड, मणिपुर और पश्चिम बंगाल के…
Read MoreCategory: अपराध
चाय पीते समय हुआ विवाद, राम बहादुर ने राजेश पर चाकू से हमला कर दिया, तड़प-तड़प कर हो गई मौत
अमेठी : अमेठी के जामो थाना क्षेत्र के पूरे पंचम चितई का पुरवा गाँव में बीते शुक्रवार को एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बताया गया कि जामो थाना क्षेत्र के पूरे पंचम चितई का पुरवा निवासी राजेश कुमार (40) पुत्र जगमोहन शुक्रवार सुबह गाँव के पास चितई चौराहे पर गया था। जहाँ चाय पीते समय…
Read Moreजादू-टोना के शक में ग्रामीणों के एक समूह ने एक युवक की बेरहमी से पीट पीटकर कर दी हत्या
गजपति : ओडिशा के गजपति ज़िले में जादू-टोना के शक में ग्रामीणों के एक समूह ने एक युवक की कथित तौर पर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने उसे जंगल में दफना दिया। मृतक के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार, गजपति ज़िले के मोहना थाना क्षेत्र के जिरांग गाँव का करुणाकर दलाई नाम का युवक लगभग 8 महीने से कुसुमपुर गाँव में रह रहा था।…
Read Moreधर्म छिपाकर शादी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है हरियाणा की सैनी सरकार
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को राज्य के धर्मांतरण कानून का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने अधिकारियों से हरियाणा विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन निवारण अधिनियम एवं नियम, 2022 के प्रावधानों का सख्ती से पालन कराने को कहा है। इसमें सरकार खासकर धर्म छिपाकर शादी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। यानी अगर कोई अपना धर्म छिपाकर शादी करता है तो वह शादी अमान्य हो जाएगी। साथ ही, कानून में शादी के लिए या शादी के लिए…
Read Moreजिस वकील को करते थे सलाम, इशारे पर हो जाता था खाकी वर्दी वालों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कमिश्नर ने करा दिया गिरफ्तार
कानपुर : उत्तर प्रदेश की कानपुर पुलिस के कर्मचारी जिस वकील को सलाम करते थे, जिसके इशारे पर खाकी वर्दी वालों की ट्रांसफर-पोस्टिंग होती थी, उसका खेल कमिश्नर ने खत्म कर दिया। पुलिस ने वरिष्ठ अधिवक्ता अखिलेश दुबे और उनके भतीजे लवी मिश्रा को भाजपा नेता को फर्जी बलात्कार के मामले में फंसाने और मामले को निपटाने के लिए पैसे मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। डीसीपी साउथ ने बताया कि लंबी पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार…
Read Moreमुठभेड़ में मारा गया पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी हत्याकांड का मुख्य आरोपी, एक लाख का एक इनामी गिरफ्तार
सीतापुर : सीतापुर में मुठभेड़ के दौरान पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी हत्याकांड का मुख्य आरोपी और एक-एक लाख रुपये का इनामी बदमाश मारा गया। वहीं, प्रयागराज में यूपी एसटीएफ ने झारखंड के एक अपराधी और 4 लाख रुपये के इनामी गैंगस्टर आशीष रंजन को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। हमीरपुर में 8 साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोपी को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया है। सीतापुर के बहुचर्चित पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी हत्याकांड के दोनों मुख्य आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया है।…
Read Moreजालसाजों का बड़ा कारनामा, ज़िंदा युवक को दस्तावेजों में किया मृत घोषित, फर्जी बीमा क्लेम करने का भंडाफोड़
संभल : बुधवार को पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने संभल जिले के बहजोई स्थित अपने कार्यालय में फर्जी बीमा मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पुलिस जांच में दिल्ली निवासी त्रिलोक का मामला सामने आया। उसकी मौत के बाद गिरोह ने अस्पताल के फर्जी दस्तावेज तैयार कर बीमा क्लेम करने की कोशिश की। खुलासा तब हुआ जब धर्मेंद्र नाम का एक और नाम सामने आया। वह जीवित था, लेकिन दस्तावेजों में उसे मृत घोषित कर दिया गया था। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि धर्मेंद्र मुंबई…
Read Moreप्राथमिक विद्यालय की छात्राओं से अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ के आरोप में एक प्रधानाध्यापक की पिटाई, बीएसए कमलेंद्र कुशवाहा ने आरोपी हेडमास्टर को कियानिलंबित
कौशांबी : मंझनपुर थाना क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं से अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ के आरोप में एक प्रधानाध्यापक की पिटाई का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला संज्ञान में आने पर बीएसए ने आरोपी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि मंझनपुर थाना क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक नंदलाल सिंह ने छात्राओं को सरकारी टैबलेट पर अश्लील वीडियो दिखाए और उनके…
Read Moreपूर्व चेयरमैन भानु प्रकाश सिरवारिया का हाथ-पैर बंधे हुए शव मिला, फोरेंसिक टीम ने शरू की जांच
झांसी : जिले के गुरसरांय नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन भानु प्रकाश सिरवारिया (62) का शव उनके किराए के मकान की सीढ़ियों पर मिला। भानु प्रकाश सरकारी अधिवक्ता भी रह चुके हैं। आसपास रहने वाले लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। भानु प्रकाश की बेटी के मुताबिक, उनके पिता के हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे। वहीं, पुलिस हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है। पुलिस ने भानु प्रकाश की केस डायरी जब्त कर ली है। साथ ही फोरेंसिक टीम ने भी जांच की है। इस…
Read Moreनाबालिग को डरा-धमकाकर सामूहिक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
कानपुर : महाराजपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग को डरा-धमकाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों ने नाबालिग का अश्लील वीडियो बना लिया था और उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। पुलिस ने नाबालिग और उसके परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बताया गया कि घटना 26 जुलाई की है। महाराजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग अपने एक दोस्त के साथ बाजार आई थी। इस दौरान दोनों एक पार्क में बैठकर बातें कर रहे थे। इसी दौरान दो युवक वहां…
Read More