नाबालिग को डरा-धमकाकर सामूहिक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

कानपुर : महाराजपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग को डरा-धमकाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों ने नाबालिग का अश्लील वीडियो बना लिया था और उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। पुलिस ने नाबालिग और उसके परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

बताया गया कि घटना 26 जुलाई की है। महाराजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग अपने एक दोस्त के साथ बाजार आई थी। इस दौरान दोनों एक पार्क में बैठकर बातें कर रहे थे। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और दोनों को धमकाने लगे। युवकों की धमकियों से डरकर नाबालिग का दोस्त वहां से भाग गया। इसके बाद दोनों आरोपी नाबालिग को सुनसान इलाके में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद युवक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर फरार हो गए।

आरोप है कि इसके बाद युवकों ने फोन करके पैसे की मांग शुरू कर दी। इससे परेशान होकर नाबालिग ने अपने परिजनों को आपबीती बताई और पुलिस से संपर्क किया। एसीपी चकेरी अभिषेक पांडेय के मुताबिक, मामला 4 अगस्त को सामने आया था। शुरुआती जांच में पता चला है कि नाबालिग अपने दोस्त के साथ थी। इसी दौरान दो युवक पहुंचे और दोनों को धमकाया। इस पर नाबालिग का दोस्त तो मौके से भाग गया, लेकिन नाबालिग युवकों के बीच फंस गई।

नाबालिग का आरोप है कि युवकों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बना लिया। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे संदिग्ध युवकों की पहचान कर ली गई है। महाराजपुर थाना प्रभारी संजय पांडेय के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts