दिशा पटवानी के घर पर गोलीबारी करने वाले, दोनों बदमशों की हुई मुठभेड़ में मौत

नई दिल्ली/गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश के बरेली में बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी के घर पर हुई गोलीबारी की घटना में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी रविंद्र और अरुण बुधवार, 17 सितंबर को गाजियाबाद के टेक्नो सिटी थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में मारे गए। यह कार्रवाई यूपी स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की नोएडा इकाई और दिल्ली सीआई इकाई की संयुक्त टीम ने की। इससे पहले, 12 सितंबर, 2025 को तड़के लगभग 3:45 बजे अभिनेत्री दिशा पटानी के बरेली स्थित घर पर अंधाधुंध गोलीबारी की सनसनीखेज घटना हुई…

Read More

22.57 लाख के झंडे के मामले में दोनों पक्षों को नोटिस जारी, पक्षकार रखेंगे अपना पक्ष 

Saharanpur News

सहारनपुर : छुटमलपुर नगर पंचायत में कथित धोखाधड़ी के मामले में एडीएम वित्त एवं राजस्व ने दोनों पक्षों को नोटिस जारी किए हैं। दोनों पक्षों को शुक्रवार को दस्तावेजों के साथ कार्यालय में तलब किया गया है। एडीएम सलिल पटेल ने बताया कि नगर पंचायत के संबंध में पूर्व में भी शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इसलिए, पूर्व में हुए विकास कार्यों के टेंडरों से संबंधित दस्तावेजों को भी जाँच के दायरे में शामिल किया जाएगा। जाँच जल्द से जल्द पूरी कर उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। कुछ दिन पहले…

Read More

पटना उच्च न्यायालय ने प्रधानमंत्री मोदी और उनकी माँ का AI डीप फेक वीडियो हटाने का आदेश दिया

Patna High Court orders removal of AI deepfake video of PM Modi and his mother, says it hurts Hiraben's dignity.

पटना : पटना उच्च न्यायालय ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत माँ हीराबेन मोदी का AI द्वारा निर्मित ‘डीप फेक’ वीडियो हटाने का निर्देश दिया। न्यायालय ने इस संबंध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, बिहार कांग्रेस, भारत निर्वाचन आयोग और केंद्र तथा बिहार सरकार को नोटिस भी जारी किए। विवेकानंद सिंह नामक व्यक्ति द्वारा दायर एक जनहित याचिका (PIL) पर सुनवाई करते हुए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश पीबी बजंथरी और न्यायमूर्ति आलोक कुमार सिन्हा की पीठ ने सभी सोशल मीडिया मध्यस्थों से कहा कि…

Read More

पशु तस्करों ने NEET छात्र की गोली मारकर हत्या की, ग्रामीणों ने एक तस्कर को पीट-पीटकर मार डाला

गोरखपुर : पिपराइच थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह पशु तस्करों ने नीट की तैयारी कर रहे एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद तस्कर शव को घर से करीब चार किलोमीटर दूर फेंककर फरार हो गए। हालांकि, एक तस्कर को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। हालांकि, पुलिस प्रथम दृष्टया गोलीबारी की घटना की पुष्टि नहीं कर रही है। बताया गया कि मंगलवार सुबह करीब तीन…

Read More

धर्मांतरण विरोधी कानून: सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों से जवाब मांगा, याचिकाकर्ताओं ने अंतरधार्मिक विवाहों में उत्पीड़न का दावा किया

Hotel owners located on the Kanwar Yatra route will have to show license

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान और अन्य राज्यों की सरकारों से इन राज्यों द्वारा बनाए गए धर्मांतरण विरोधी कानूनों की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली विभिन्न याचिकाओं पर अपना जवाब दाखिल करने को कहा। यह मामला भारत के मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई की अध्यक्षता वाली और न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रन की पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए आया। पीठ उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा और अन्य राज्यों में धर्मांतरण से संबंधित कानूनों की संवैधानिकता को…

Read More

युवती को दिखाए बड़े-बड़े सपने, ऑफिस-फार्म हाउस बुलाकर किया दुष्कर्म, पीड़िता की शिकायत पर हरियाणवी एक्टर गिरफ्तार

Showed big dreams to the girl, Called her to office-farm house and raped her, Haryanvi actor arrested on victim's complaint

गाजियाबाद : ट्रांसहिडन पुलिस ने हरियाणवी फिल्म निर्माता-निर्देशक और अभिनेता उत्तर कुमार को दुष्कर्म के एक मामले में अमरोहा स्थित उनके फार्म हाउस से हिरासत में लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई 14 सितंबर की देर रात की। अमरोहा से गाजियाबाद लाते समय तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को डॉक्टरों की निगरानी में उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच में हालत सामान्य आई है। पुलिस जल्द ही उन्हें अदालत में पेश करेगी। पुलिस के अनुसार, गौतमबुद्ध नगर निवासी एक युवती ने उत्तर…

Read More

यूपी में फर्जी दस्तावेज से साइबर ठग, एसटीएफ ने 4 जालसाजों को दबोचा

लखनऊ : एसटीएफ ने चार जालसाजों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैंक कर्मचारियों की आईडी से अनाधिकृत रूप से लॉगिन कर मुद्रा लोन और ऑटो लोन के जरिए साइबर ठगी करते थे। इस गिरोह का सरगना यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का मैनेजर है। एसटीएफ ने आरोपियों के पास से 5 मोबाइल, 1 डेस्कटॉप, बीएमडब्ल्यू, सुजुकी बलेनो, सुजुकी फ्रांस, महिंद्रा सुप्रो कार बरामद की है। अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ विशाल विक्रम सिंह के अनुसार, हजरतगंज थाना स्थित इनकम टैक्स कॉलोनी निवासी राज बहादुर गुरुंग को पैसों…

Read More

बरेली में दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग, हमलावरों ने पहले रेकी की उसके बाद बरसाईं गोलियां, CCTV फुटेज में दिख रहे हमलावर

Firing happened at Disha Patni's house in Bareilly

बरेली : बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर शुक्रवार को हुई फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई। बाइक सवार दो हमलावरों ने नौ राउंड फायरिंग की। घर पर छर्रे के निशान मिले हैं। सीसीटीवी फुटेज में हमलावर दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। घटना की जिम्मेदारी मशहूर अपराधी गोल्डी बरार के गुर्गे रोहित गोदारा ने ली है। आपको बता दें कि शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे बरेली में बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर नौ…

Read More

अवैध खनन कराने के लिए पुलिस कर रही अवैध वसूली, खनन माफिया से सांठ-गांठ करते पुलिस का वीडियो आया सामने

Police is extorting money to facilitate illegal mining, video of police in connivance with mining mafia comes to light

सहारनपुर : एक ओर जहां जिलाधिकारी मनीष बंसल अवैध खनन परिवहन पर रोक लगाने के दावे कर रहे हैं वहीं रिश्वतखोर पुलिस अधिकारी न सिर्फ जिलाधिकारी के दावों को ठेंगा दिखा रहे हैं बल्कि खनन माफिया के साथ सांठ-गांठ कर अवैध खनन कराने में खुलेआम मदद कर रहे हैं। इसके लिए पुलिस कर्मी बाकायदा सुविधा शुल्क वसूल रहे हैं। जिसका वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस महकमे के आला अधिकारीयों ने वीडियो का संज्ञान लेकर जांच बैठा दी है। वीडियो 5 मिनट 41 सेकंड का है। इसमें…

Read More

ग्लोबल यूनिवर्सिटी की फर्जी वेबसाइट बनाकर बेचीं गई डिग्रियाँ, मुकदमा दर्ज कर जाँच में जुटी पुलिस 

Degrees were sold by creating a fake website of Glocal University

सहारनपुर : मिर्जापुर स्थित ग्लोबल यूनिवर्सिटी की वेबसाइट बनाकर छात्रों को फर्जी डिग्रियाँ और प्रमाण पत्र जारी करने का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। ग्लोबल यूनिवर्सिटी की डीन डॉ. रेशमा ताहिर ने अपनी शिकायत में बताया कि विश्वविद्यालय की असली और अधिकृत वेबसाइट https://glocaluniversity.edu.in/ है। इसके अलावा विश्वविद्यालय की कोई अन्य वेबसाइट मान्य नहीं है, लेकिन अज्ञात साइबर आरोपियों ने फर्जी वेबसाइट बनाकर छात्रों की अलग-अलग फर्जी डिग्रियाँ और प्रमाण पत्र जारी कर दिए।…

Read More