राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने की जनसुनवाई

भिवानी: राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने भिवानी में जनसुनवाई के दौरान महिलाओं की समस्याएं सुनीं। उन्होंने भिवानी, चरखी दादरी और झज्जर जिलों की लगभग 35 महिलाओं की शिकायतें सुनीं। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि हम देश के कोने-कोने में जाकर प्रत्यक्ष रूप से जनसुनवाई कर रहे हैं। जिसके तहत भिवानी जिले के 19, चरखी दादरी के 8 और झज्जर के 8 मामलों की सुनवाई की गई है। उन्होंने बताया कि इनमें सबसे ज्यादा मामले घरेलू हिंसा, साइबर अपराध और मातृत्व अवकाश के हैं। उन्होंने…

Read More

यमुनानगर के मुकारबपुर गाँव में फैला डायरिया का प्रकोप, भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति

यमुनानगर : इन दिनों मानसून का मौसम है और भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में मौसमी बीमारियों ने भी पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। यमुनानगर के मुकारबपुर गाँव में डायरिया का प्रकोप फैल गया है। पेयजल पाइपलाइन में लीकेज के कारण दूषित पानी घरों में आ गया। जिससे लोग डायरिया की चपेट में आ गए। गाँव के एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिसके बाद गाँव के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया है। प्रशासन गाँव पर कड़ी नज़र रखे हुए…

Read More

अम्बाला पुलिस की बड़ी कामयाबी , तस्करो से 2 करोड़ की हीरोइन की बरामद , दो युवक गिरफ्तार

अंबाला: हरियाणा में नशा तस्करी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस ने जगह-जगह नशाखोरी रोकने के लिए अभियान चलाए हैं। इसके बावजूद, नशा करने वालों के हौसले बुलंद हैं। सरकार भी राज्य में नशाखोरी रोकने के लिए कई अहम काम कर रही है। लेकिन नशा तस्करी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताज़ा मामला अंबाला से सामने आया है, जहाँ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने दो करोड़ की हेरोइन बरामद की है। इंस्पेक्टर ऋषि पाल इंचार्ज एएनसी ने बताया कि नशा तस्करी के…

Read More

धर्म छिपाकर शादी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है हरियाणा की सैनी सरकार

CM Nayab Saini

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को राज्य के धर्मांतरण कानून का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने अधिकारियों से हरियाणा विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन निवारण अधिनियम एवं नियम, 2022 के प्रावधानों का सख्ती से पालन कराने को कहा है। इसमें सरकार खासकर धर्म छिपाकर शादी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। यानी अगर कोई अपना धर्म छिपाकर शादी करता है तो वह शादी अमान्य हो जाएगी। साथ ही, कानून में शादी के लिए या शादी के लिए…

Read More

बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ हरियाणा सरकार का कडा रुख, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया

CM Nayab Saini

चंडीगढ़ : हरियाणा में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ राज्य प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। अधिकारियों ने इन घुसपैठियों की पहचान शुरू कर दी है और उन्हें पश्चिम बंगाल सीमा के रास्ते बीएसएफ को सौंपकर बांग्लादेश वापस भेजा जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य राज्य को अवैध प्रवासियों से मुक्त कराना है। सभी लोगों की पहचान की जा रही है और उन्हें बस के जरिए बांग्लादेश वापस भेजा जा रहा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, ‘हरियाणा में…

Read More

भाजपा का झंडा लगी बिना नंबर की थार ने दो महिलाओ को मारी टक्कर : दोनों की हालत गंभीर

सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत में एक तेज़ रफ़्तार थार ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी, जिसका सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को चौंका दिया है। हरियाणा में एक बार फिर तेज़ रफ़्तार थार का कहर देखने को मिला है। सोनीपत के टीका राम गर्ल्स कॉलेज के पास एक तेज़ रफ़्तार थार ने स्कूटी सवार दो महिलाओं को टक्कर मार दी। भाजपा का झंडा लगी बिना नंबर की थार की चपेट में आने से स्कूटी सवार दोनों महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के…

Read More

सैनी सरकार और गुरुग्राम पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दी कड़ी प्रतिक्रया

गुरुग्राम: हरियाणा की सैनी सरकार और गुरुग्राम पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इस कार्रवाई के चलते रोहिंग्या और बांग्लादेशी प्रवासियों पर सख्ती बरती जा रही है, जिससे पलायन भी शुरू हो गया है। गुरुग्राम में अवैध रूप से रह रहे लोगों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया जा रहा है। साथ ही, प्रशासन ने संदिग्ध प्रवासियों के लिए बादशाहपुर, सेक्टर-10, सेक्टर-40 और मानेसर में चार होल्डिंग सेंटर बनाए हैं। इस अभियान के बाद राजनीतिक घमासान शुरू हो गया…

Read More

हरियाणा में 1 अगस्त से नए कलेक्टर रेट लागू नहीं होंगे,आपत्तियां मांगने के बाद नए कलेक्टर रेट जारी किए जाएंगे

CM Nayab Saini

पंचकूला: हरियाणा में 1 अगस्त से नए कलेक्टर रेट लागू नहीं होंगे। हरियाणा सरकार ने राजस्व विभाग द्वारा जारी आदेश वापस ले लिया है। पहले कहा गया था कि नए कलेक्टर रेट 1 अगस्त से लागू होंगे। अब आपत्तियां मांगने के बाद नए कलेक्टर रेट जारी किए जाएंगे। बता दें कि पिछले साल 1 जनवरी और 1 दिसंबर को नए कलेक्टर रेट लागू किए गए थे, जो इस साल 30 मार्च तक वैध थे। मार्च 2025 से अब तक पुरानी दरों पर ही रजिस्ट्रियां हो रही थीं। इससे सरकार के…

Read More

17 साल के नाबालिग बेटे ने अपनी दिव्यांग माँ को 4 दिन तक घर में बंद कर रखा भूखा प्यासी, पुलिस ने किया रेस्क्यू

कैथल : चंदाना गाँव से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 17 साल के नाबालिग बेटे ने अपनी दिव्यांग माँ को 4 दिन तक घर में बंद रखा और गेट पर ताला लगा दिया। भूख-प्यास से तड़प रही महिला नैना देवी ने पड़ोसियों से खाना-पानी की गुहार लगाई, लेकिन बेटे की क्रूरता के कारण उसे कोई मदद नहीं मिल सकी। पड़ोसियों ने बताया कि महिला के पति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी और वह अपनी सास से अलग रहती है। पड़ोसियों…

Read More

सैनी सरकार हरियाणा करेंगे करोड़ों के स्वास्थ्य परियोजनाओं का उद्घाटन, बढ़ायेंगी एमबीबीएस सीटे, 785 चिकित्सा संस्थान होंगे अपग्रेड

CM Nayab Saini

हरियाणा : सैनी सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने राज्य भर में स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे, कार्यप्रणाली और सेवाओं में सुधार के प्रयासों के तहत 720 नए डॉक्टरों की नियुक्ति की है। इसके साथ ही, अस्पतालों में शेष रिक्त पदों को भरने के लिए भी सक्रिय प्रयास किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने पंचकूला में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि हरियाणा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी), उप-स्वास्थ्य केंद्रों और नागरिक अस्पतालों सहित 785 चिकित्सा…

Read More