राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने की जनसुनवाई

भिवानी: राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने भिवानी में जनसुनवाई के दौरान महिलाओं की समस्याएं सुनीं। उन्होंने भिवानी, चरखी दादरी और झज्जर जिलों की लगभग 35 महिलाओं की शिकायतें सुनीं।

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि हम देश के कोने-कोने में जाकर प्रत्यक्ष रूप से जनसुनवाई कर रहे हैं। जिसके तहत भिवानी जिले के 19, चरखी दादरी के 8 और झज्जर के 8 मामलों की सुनवाई की गई है। उन्होंने बताया कि इनमें सबसे ज्यादा मामले घरेलू हिंसा, साइबर अपराध और मातृत्व अवकाश के हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी पीड़िता उन्हें पत्र लिखकर, ईमेल करके और महिला आयोग के ऐप पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है।

लिव-इन रिलेशनशिप पर उन्होंने कहा कि परिवार से बात करके और अपने विवेक का इस्तेमाल करके भविष्य में आने वाली समस्याओं से बचा जा सकता है। हालाँकि, वयस्क होने के बाद युवाओं के अपने अधिकार होते हैं।

विजया रहाटकर ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि देश में तीन तलाक को लेकर काफी काम हुआ है। कानून बनने के बाद मामलों की संख्या में कमी आई है। हालाँकि, उन्होंने कहा कि अब भी देश में हलाला जैसी प्रथाओं के कारण महिलाओं को परेशानी हो रही है। महिला आरक्षण विधेयक के बारे में उन्होंने कहा कि इससे महिलाएं बहुत खुश हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts