यमुनानगर के मुकारबपुर गाँव में फैला डायरिया का प्रकोप, भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति

यमुनानगर : इन दिनों मानसून का मौसम है और भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में मौसमी बीमारियों ने भी पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। यमुनानगर के मुकारबपुर गाँव में डायरिया का प्रकोप फैल गया है। पेयजल पाइपलाइन में लीकेज के कारण दूषित पानी घरों में आ गया। जिससे लोग डायरिया की चपेट में आ गए। गाँव के एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिसके बाद गाँव के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया है। प्रशासन गाँव पर कड़ी नज़र रखे हुए है।

डायरिया से एक मौत: यमुनानगर के मुकारबपुर गाँव में कई दिनों से लोग बीमार पड़ रहे थे। अचानक मरीजों की संख्या बढ़ गई और ग्रामीणों को उल्टी, दस्त और बुखार की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। गाँव में इससे पीड़ित 42 वर्षीय जसवंत नाम के व्यक्ति की जब मौत हुई तो गाँव में दहशत फैल गई। जब ग्रामीणों की जाँच हुई तो डायरिया की रिपोर्ट पॉजिटिव आने लगी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अब तक 65 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। लगातार सैंपलिंग की जा रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts