मुखानी क्षेत्र की जेकेपुरम कॉलोनी में किराए पर रहने वाली महिला योग प्रशिक्षक की हत्या को लेकर लोगों में फूटा गुस्सा

हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र की जेकेपुरम कॉलोनी में किराए पर रहने वाली महिला योग प्रशिक्षक की हत्या को लेकर लोगों में काफी गुस्सा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या का बड़ा खुलासा हुआ है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना और सिर में चोट लगना बताया गया है। इतना ही नहीं, ज्योति के सीने पर भी चोट के निशान मिले हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि हत्यारों ने ज्योति की गला घोंटकर हत्या की होगी। वहीं, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

महिला योग प्रशिक्षक की हत्या की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना और सिर में चोट लगना बताया गया है। घर के पास लगे सीसीटीवी में एक संदिग्ध व्यक्ति नकाब पहनकर ज्योति के कमरे से बाहर निकलता भी दिखाई दिया। पुलिस और एसओजी की दो टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। लेकिन दोनों आरोपी भाई फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts