सहारनपुर : उत्तर प्रदेश की नगीना लोकसभा सीट से सांसद चंद्रशेखर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली पीएचडी स्कॉलर और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. रोहिणी घावरी ने न सिर्फ चंद्रशेखर पर गंभीर आरोप लगाए हैं बल्कि अब आत्महत्या की धमकी दी है। आज बुधवार को अपराह्न 2 बजे डॉ रोहिणी ने सोशल मिडिया के X अकाउंट पर अपने पूर्व प्रेमी के सांसद चंद्रशेखर आज़ाद को लेकर एक के बाद एक कई पोस्ट लिखे हैं। जिनमें उन्होंने नगीना सांसद चंद्रशेखर आज़ाद…
Read MoreCategory: राजनीति
इज़राइल-फिलिस्तीन युद्ध आपदा का फायदा उठाकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार
लखनऊ : उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने इज़राइल-फिलिस्तीन युद्ध आपदा का फायदा उठाकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। गाजा युद्ध पीड़ितों की मदद के नाम पर उत्तर प्रदेश के 50 से ज़्यादा युवकों ने इन धोखेबाजों के साथ मिलकर काम किया। यह पैसा न सिर्फ़ उत्तर प्रदेश में, बल्कि देश भर के 20 से ज़्यादा राज्यों में क्राउडफंडिंग के ज़रिए इकट्ठा किया गया था। लगभग 2 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले तीनों आरोपियों को उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस)…
Read Moreआज आज़म खान जेल से बहार आएंगे, चर्चाओं पर लगेगा विराम
लखनऊ : समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान मंगलवार सुबह 9 बजे सीतापुर जेल से रिहा होने वाले थे। जेल प्रशासन को रिहाई का आदेश मिल गया है। 23 महीने बाद उनकी रिहाई का जश्न मनाने के लिए समर्थक जेल गेट पर जमा हो गए। हालांकि, एक मामले में जुर्माना न भर पाने के कारण खान की रिहाई रुक गई थी। आजम खान अक्टूबर 2023 से सीतापुर जेल में बंद हैं। आजम के वकील जुबेर अहमद खान ने बताया कि आजम खान करीब दो साल पहले सीतापुर जेल में दाखिल…
Read Moreसीएम योगी ने तैयारियों की समीक्षा की, पीएम मोदी करेंगे तीसरे संस्करण का उद्घाटन
ग्रेटर नोएडा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट का दौरा कर आगामी यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 के तीसरे संस्करण की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक घंटे तक समीक्षा बैठक की और उन्हें पिछले वर्ष की तुलना में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आयोजन स्थल पर सभी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएँ ताकि देश-विदेश से आने वाले मेहमानों और उद्यमियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न…
Read Moreसपा नेता आजम खान की रिहाई पर लटकी तलवार, इस बार इस वजह से अटकलों पर लगा विराम
उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिला जेल में बंद सपा नेता आजम खान को हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद भी रिहाई नहीं मिली है। शुक्रवार को भी उनकी रिहाई को लेकर अटकलें जारी रहीं। बाद में, उनकी रिहाई में देरी की एक खास वजह सामने आई। गौरतलब है कि रामपुर के मशहूर क्वालिटी बार पर कब्जा करने के मामले में गुरुवार को आजम खान की जमानत अर्जी मंजूर कर ली गई थी। यह मामला राजस्व निरीक्षक ने 2021 में दर्ज कराया था। इसके बाद, रामपुर में दर्ज…
Read More“वह झूठे दावे करते हैं और फिर…” अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर निशाना साधा
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के “वोट चोरी” के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है। इस संबंध में, भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने कहा कि बेबुनियाद और झूठे आरोप लगाना और अदालत से फटकार खाना राहुल गांधी की आदत बन गई है। उन्होंने कहा कि कभी ईवीएम पर सवाल उठाना तो कभी टूलकिट के सहारे भारत के लोकतंत्र पर सवाल उठाना उनकी आदत बन गई है। उन्होंने पूछा कि राजीव गांधी की हत्या के बाद एक महीने के लिए चुनाव स्थगित करने से किस…
Read More“अगली बार तेजस्वी यादव चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं करेंगे,” अमित शाह ने एक दिन में शाहाबाद-मगध फतह किया
बेगूसराय : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के रोहतास और बेगूसराय में हुंकार भरी। उन्होंने 20 जिलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं से बातचीत की। एक तरफ उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधा, तो दूसरी तरफ लालू यादव और उनके परिवार पर तीखा हमला बोला। डेहरी में भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान, अमित शाह ने घोषणा की कि भाजपा सहित एनडीए गठबंधन इस विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से भारी जीत हासिल करेगा। शाह ने कहा कि सभी दलों में चुनाव नेता जीतते हैं, जबकि भाजपा में हम…
Read Moreमेरठ के सलावा कांड में बड़ी कार्रवाई, बुलडोजर से ढहाए गए आरोपियों के घर
मेरठ : सरधना थाना क्षेत्र के सलावा गाँव में मछली पकड़ने को लेकर दो समुदायों के बीच हुए खूनी संघर्ष के बाद प्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को प्रशासनिक अमले ने आरोपियों द्वारा नाले पर बनाए गए अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर अतिक्रमण मुक्त कराया। हाल ही में सलावा गाँव में मछली पकड़ने को लेकर राजपूत और मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच विवाद हो गया था। मामला खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस…
Read Moreसपा नेता आजम खान को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, क्वालिटी बार पर कब्जे के मामले में जमानत की मंजूर
प्रयागराज : सपा नेता और पूर्व मंत्री आजम खान को गुरुवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली। रामपुर के मशहूर क्वालिटी बार पर कब्जे को लेकर उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे में फैसला आया है। हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए इलाहबाद हाई कोर्ट ने आजम खान की जमानत याचिका मंजूर कर ली है। यह मुकदमा 2021 में एक राजस्व निरीक्षक ने दायर कराया था। हाईकोर्ट से आजम खान को लगभग सभी मामलों में जमानत मिल गई है। अब जल्द ही उनकी रिहाई भी हो सकती है। आपको बता दें…
Read Moreमुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना, आरोप लगाया वो भारतीय लोकतंत्र को कर रहे “नष्ट”
नई दिल्ली : वरिष्ठ कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर सीधा हमला बोला और उन पर उन लोगों को बचाने का आरोप लगाया जो भारतीय लोकतंत्र को “नष्ट” कर रहे हैं। कांग्रेस के इंदिरा भवन मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, गांधी ने आरोप लगाया कि कुछ ताकतें व्यवस्थित रूप से लाखों मतदाताओं को निशाना बना रही हैं और पूरे भारत में बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम हटा रही हैं। लोकसभा में विपक्ष…
Read More