सहारनपुर : थाना नानौता इलाके में शनिवार को जिला प्रशासन ने बुलडोजर कार्यवाई की है। सीएम बाबा के बुलडोजर नानौता देहात के ग्राम प्रधान नीरज राणा के मकान पर चलाये गए। प्रशासन ने यह बुलडोजर कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश पर की है। ग्राम प्रधान ने यह मकान प्राथमिक विद्यालय की ज़मीन पर कब्जा करके बनवाया हुआ था। इस कार्यवाई से पुरे गांव में हड़कम्प की स्तिथि बनी रही और मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा। आपको बता दें कि ग्राम प्रधान नीरज राणा ने कई साल पहले नानौता गाँव में प्राथमिक…
Read MoreCategory: सहारनपुर
फ़िलिस्तीन की मदद के नाम पर विदेश से ली गई फंडिंग, गुप्त शिकायत पर पुलिस कर रही जाँच
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक एनजीओ के खिलाफ फ़िलिस्तीन में मुसलमानों की मदद के लिए विदेशी फंडिंग लेने की शिकायत दर्ज की गई है। एसएसपी आशीष तिवारी ने गुप्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एनजीओ की जाँच के आदेश दिए हैं। जानकारी के अनुसार, एनजीओ का एक सदस्य ज़िले से मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है। उस पर विदेशी फंडिंग मिलने का शक है। उस पर एनजीओ की आड़ में भारत में दंगे कराने की साजिश रचने का भी आरोप है। एसएसपी के निर्देश पर सीओ…
Read Moreसहारनपुर में बोलीं महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष, मोबाइल और सोशल मीडिया बन रहे पारिवारिक विवादों का कारण
सहारनपुर : सहारनपुर पहुँची राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने महिला सुनवाई के दौरान महिलाओं की समस्या सुनी। इस दौरान उन्होंने डीएम-एसएसपी और संबंधित अधिकारियों को महिलाओं की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। मीडिया से बातचीत करते हुए महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज उन्हें 30 शिकायतें मिली हैं, जिनमें से ज़्यादातर पारिवारिक विवाद की हैं। उन्होंने ज़्यादा से ज़्यादा महिलाओं की बात सुनी और एसएसपी व ज़िलाधिकारी से बात करके उनकी शिकायतों का समाधान कराया। उन्होंने कहा कि पारिवारिक मामलों को सुलझाने में…
Read Moreबरसाती नदियाँ उफान पर, स्कूली बच्चे जान जोखिम में डालकर स्कूल जाने को मजबूर
सहारनपुर : उत्तर भारत के तमाम इलाकों में 4 दिनों से लगातार हो रही बारिश मुसीबत का सबब बन गई है। पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश मुसीबत बनी हुई है, वहीं मैदानी इलाकों में भी बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। यही हाल सहारनपुर जिले में भी देखने को मिल रहा है। जहाँ लगातार हो रही बारिश से बरसाती नदियाँ उफान पर हैं। जिससे सैकड़ों गाँवों का संपर्क टूट गया है। हालात ऐसे हैं कि स्कूली बच्चे भी जान जोखिम में डालकर स्कूल-कॉलेज जाने को मजबूर हैं। थाना बिहारीगढ़ से…
Read Moreआईएसबीटी की तर्ज पर बनेगा सहारनपुर में बस अड्डा, डिज़ाइन की पहली झलक आई सामने
सहारनपुर : स्मार्ट सिटी सहारनपुर को एक ओर अनोखी सौगात मिलने जा रही है। महानगर में आईएसबीटी की तर्ज पर बस अड्डा बनने जा रहा है। जिसके डिज़ाइन की पहली झलक सामने आई है। बस अड्डे के निर्माण पर 31.61 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिसका प्रस्ताव भेजा जा चुका है। शासन से मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसके बाद यात्रियों को भटकना नहीं पड़ेगा। फिलहाल जिले में कोई स्थायी बस अड्डा नहीं है। स्मार्ट सिटी में रोडवेज बसों का संचालन रेलवे रोड, दिल्ली रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी और…
Read Moreसीएम योगी ने सहारनपुर में कहा, “डबल इंजन सरकार कार नहीं, बुलेट ट्रेन है”, पिछली सरकारों में इस क्षेत्र से पलायन और निराशा व्याप्त थी
सहारनपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सहारनपुर में ₹381 करोड़ की 15 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने सहारनपुरवासियों को बधाई दी और कहा कि डबल इंजन वाली भाजपा सरकार ने इस क्षेत्र की उपेक्षा को समाप्त कर विकास और विरासत के संरक्षण का एक नया अध्याय शुरू किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर में विकास, विरासत और स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि डबल इंजन वाली सरकार भैंसागाड़ी की नहीं, बल्कि बुलेट ट्रेन की गति…
Read Moreसहारनपुर में सीएम योगी ने गोगा म्हाड़ी के किये दर्शन, 381 करोड़ रुपये की 15 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण
सहारनपुर : प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर जिले के दौरे पर रहे। मुख्यमंत्री ने स्मार्ट सिटी की 15 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे सरसावा एयरपोर्ट पहुँचे। इसके बाद मुख्यमंत्री सरसावा एयरपोर्ट से कार द्वारा सीधे सर्किट हाउस पहुँचे। इसके बाद उन्होंने विभिन्न विभागों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को सीधे सर्किट हाउस पहुँचे जहाँ उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसके बाद सीएम गोगा जाहरवीर म्हाड़ी पहुँचे जहाँ उन्होंने पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने सरोवर…
Read Moreसोमवार को सहारनपुर आएंगे सीएम योगी, तीर्थ स्थल गोगा महाड़ी के करेंगे दर्शन, यह रहेगा कार्यक्रम
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को सहारनपुर दौरे पर आ रहे हैं। जहां मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में ही मंडल संगठन के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, प्रदेश सरकार में मंत्रियों के साथ पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जहां पुलिस-प्रशासन सतर्क हो गया है वहीं जिला प्रशासन ने स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली हैं। सीएम योगी प्रमुख धार्मिक स्थल गोगा म्हाड़ी के दर्शन करेंगे और म्हाड़ी प्रांगण में बनाये गए अमृत सरोवर का उद्धघाटन करेंगे।…
Read Moreसोमवार को आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, स्वागत की तैयारियों में जुटा प्रशासन
सहारनपुर : जिला प्रशासन और नगर निगम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 4 अगस्त के संभावित दौरे की तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। बारिश में टूटी सड़कों की मरम्मत की जा रही है। सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जा रहा है। डीएम और नगर आयुक्त ने अधिकारियों के साथ गोगा म्हाड़ी और जनमंच सभागार का निरीक्षण किया। सीएम के दौरे को लेकर जिला प्रशासन में जहाँ गहमा-गहमी का माहौल है, वहीं पार्टी नेताओं में उत्साह देखा जा रहा है। शुक्रवार को जिलाधिकारी मनीष बंसल, नगर आयुक्त शिपू गिरि, सीडीओ सुमित…
Read More