सहारनपुर : बेहट तहसील क्षेत्र की शिवालिक पहाड़ियों में स्थित सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मंदिर के सामने से होकर गुजरने वाली बरसाती नदी में अचानक तेज बहाव के साथ पानी आ गया। देखते ही देखते नदी उफान पर पहुंच गई। अचानक आए पानी और तेज बहाव को देखकर मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि इस दौरान किसी श्रद्धालु की जान नहीं गई और न ही किसी तरह के नुकसान की सूचना है। बताया गया…
Read MoreTag: Flood In Saharanpur
सहारनपुर में बारिश का सितम, जाटोवाला में नदी का सैलाब, पुल क्षतिग्रस्त, शाकम्भरी देवी खोल में भी आई बाढ़, गांवों में पानी घुसने का खतरा
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने घाड़ क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। थाना मिर्जापुर इलाके के जाटोवाला स्थित निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कॉलेज के पास नदी में अचानक पानी का सैलाब आ गया। तेज बहाव के चलते पानी सड़क के ऊपर से गुजरने लगा, जबकि पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया है। हालात को देखते हुए आसपास के गांवों में पानी घुसने का खतरा बना हुआ है। वहीं शिवालिक पहाड़ियों में रविवार की रात हुई भारी बारिश के बाद सिद्धपीठ श्री शाकंभरी…
Read Moreबरसाती नदियाँ उफान पर, स्कूली बच्चे जान जोखिम में डालकर स्कूल जाने को मजबूर
सहारनपुर : उत्तर भारत के तमाम इलाकों में 4 दिनों से लगातार हो रही बारिश मुसीबत का सबब बन गई है। पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश मुसीबत बनी हुई है, वहीं मैदानी इलाकों में भी बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। यही हाल सहारनपुर जिले में भी देखने को मिल रहा है। जहाँ लगातार हो रही बारिश से बरसाती नदियाँ उफान पर हैं। जिससे सैकड़ों गाँवों का संपर्क टूट गया है। हालात ऐसे हैं कि स्कूली बच्चे भी जान जोखिम में डालकर स्कूल-कॉलेज जाने को मजबूर हैं। थाना बिहारीगढ़ से…
Read Moreबाढ़ के कारण दर्जनों गाँवों का संपर्क कटा, जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुँच रहे छात्र-छात्राएं
सहारनपुर : सरकार की घोर लापरवाही स्कूली बच्चों के लिए मुसीबत बन गई है। एक ओर सरकार बच्चों के भविष्य के लिए शिक्षा के प्रति सजग है। बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले, इसके लिए हर संभव प्रयास कर रही है। वहीं दूसरी ओर, तहसील बेहट क्षेत्र में बरसाती नदियों में आई बाढ़ ग्रामीणों और स्कूली बच्चों के लिए मुसीबत बन गई है। गाँव मंझाड़ी और रसूलपुर के बीच यमुना नदी में जान जोखिम में डालकर छात्र स्कूल पहुँच रहे हैं। नदी में बाढ़ जैसे हालात के कारण दर्जनों गाँवों का…
Read More