बरेली में चल मदरसे की आड़ में चल रहा था धर्मांतरण का खेल, चार मौलवी गिरफ्तार, मदरसा कमेटी सदस्यों की तलाश में जुटी पुलिस

The game of conversion was going on under the guise of a madrasa in Bareilly, Four clerics arrested, Police engaged in search of madrasa committee members

बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली में धर्मांतरण कराने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। इस गिरोह में शामिल मदरसा संचालक अब्दुल मजीद समेत चार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस जांच में गिरोह का एक और मदरसा अवैध पाया गया है। पुलिस अब दोनों मदरसों की कमेटियों में शामिल सदस्यों की तलाश कर रही है। पहले भुता के मदरसे का रिकॉर्ड नहीं मिला था, अब करेली के मदरसे का भी यही हाल सामने आया है। दस दिन पहले धर्मांतरण मामले में एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने…

Read More

सिपाही की कार ने बाइक सवार दंपत्ति को मारी टक्कर, पति की दर्दनाक मौत, पत्नी की हालत गंभीर

Saharanpur News

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सिपाही की कार से बड़ा हादसा हुआ है। यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल ने अपनी कार से बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी। हादसे में घायल पति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि पत्नी की हालत गंभीर है। गुरुवार शाम 4 बजे दोनों बैंक जा रहे थे, तभी सामने से आ रही सिपाही की अनियंत्रित कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पति-पत्नी दूर जा गिरे। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुँचे और दोनों को अस्पताल…

Read More

अयोध्या पहुंचे भूटान के प्रधानमंत्री दासो शेरिंग तोबगे, रामलला के दर्शन किए, राम जन्मभूमि परिसर में लगभग दो घंटे बिताए

Bhutan's Prime Minister Daso Tshering Tobgay reached Ayodhya

अयोध्या : 5 सितंबर को राम मंदिर में इतिहास का एक नया अध्याय जुड़ गया। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद, पहले विदेशी प्रधानमंत्री के रूप में भूटान के प्रधानमंत्री दासो शेरिंग तोबगे ने अपनी पत्नी के साथ रामलला के दर्शन किए। भूटान के प्रधानमंत्री अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार सुबह 9:30 बजे भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से बिहार के गया से अयोध्या हवाई अड्डे पहुँचे। हवाई अड्डे पर उनका स्वागत राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रतिनिधि के रूप में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और विदेश…

Read More

चोरी का गेहूं बेचने से रोकने पर बड़े भाई ने छोटी बहन की बेरहमी से कर दी हत्या, अब जेल में कटेगी जिंदगी

अमरोहा : चोरी का गेहूं बेचने से रोकने पर बड़े भाई ने छोटी बहन की बेरहमी से हत्या कर दी। बुधवार को हुई इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। जिले के एएसपी, सीओ और थाना प्रभारी समेत फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। आरोपी भाई को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना अमरोहा जिले के रजबपुर थाना क्षेत्र के अर्कपुर गांव की है।…

Read More

सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव यमुना नदी में मिला, परिवार में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

प्रयागराज : यमुना नदी में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव मिला है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इंजीनियर एक सितंबर को घर से निकला था। इसके बाद वह लापता हो गया था। परिजनों के मुताबिक, वह शादी न होने से परेशान था। युवक की मौत का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। थाना कीडगंज क्षेत्र निवासी विवेक सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। वह छात्रों को ऑनलाइन ट्रेनिंग देता था। इसके अलावा वह विदेश यात्राओं पर भी जाता रहता था।…

Read More

सहारनपुर बिक रही नकली और प्रतिबंधित दवाएं, खांसी और दर्द निवारक दवा के नमूने फेल, नोटिस-नोटिस खेल रहा औषधि विभाग 

Fake and banned medicines are being sold in Saharanpur, Samples of cough and painkillers fail, Drug department is playing notice-notice game

सहारनपुर : अगर आप खांसी की सिरप और दर्द की गोली ले रहे हैं, तो यह खबर पढ़ना आपके लिए बेहद जरुरी है। क्योंकि बाजार में कई बिमारियों की नकली दवा बेचीं जा रही है। सहारनपुर औषधि प्रशासन विभाग द्वारा लिए गए दो दवाओं के नमूने जाँच में फेल हो गए हैं। इनमें से एक खांसी की सिरप और दूसरी दर्द की समस्या से निजात दिलाने वाली गोली है। औषधि प्रशासन विभाग ने विक्रेता और निर्माता कंपनी को नोटिस जारी किया है। आपको बता दें कि जनपद सहारनपुर में नकली…

Read More

प्रयागराज में मासूम बच्चियों से बलात्कार की दो अलग-अलग घटनाएं, मुकदमा दायर कर मामले की जांच शुरू

प्रयागराज : यूपी के प्रयागराज में मासूम बच्चियों से बलात्कार की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। पुलिस दोनों मामलों के आरोपियों को थाने ले आई है। एक आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। पहली घटना बहरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जहां एक 45 वर्षीय दुकानदार ने 6 साल की बच्ची को टॉफी का लालच देकर दुकान के अंदर ले गया, फिर बच्ची के साथ जबरन बलात्कार किया। आरोपी ने बच्ची से कहा कि किसी को मत बताना, वरना वह उसे जान से मार…

Read More

बागपत में दिनदहाड़े हाईवे पर युवक की एलानिया हत्या, कार सवार बदमाशों ने पहले बाइक को टक्कर मारी, फिर कार से उतरकर सीने में गोली मार दी

Murder on Highway

बागपत : दिल्ली-सहारनपुर हाईवे NH 709B पर दिनदहाड़े एक बाइक सवार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सेंट्रो कार सवार दो बदमाशों ने पहले ओवरटेक करके बाइक को जोरदार टक्कर मारी। जब युवक बाइक समेत सड़क पर गिर गया, तो बदमाश कार से उतरकर उसे गोली मार दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और घटनास्थल के पास से एक सीसीटीवी फुटेज बरामद किया। वीडियो में टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त सेंट्रो कार दिखाई दे रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले…

Read More

हस्तिनापुर में बाढ़ पीड़ितों ने वापस की राहत सामग्री, राज्यमंत्री को सुनाई खरी-खोटी, ग्रामीण बोले – हमें “राहत नहीं, जान चाहिए”

Flood victims in Hastinapur returned relief material, Reprimanded the state minister, Villagers said - "We don't want relief-we want life"

मेरठ : हस्तिनापुर क्षेत्र के बस्तौरा नारंग गाँव में गंगा नदी का पानी लगातार बढ़ रहा है, जिससे ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गुरुवार को राज्यमंत्री दिनेश खटीक प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गाँव पहुँचे और बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने बाढ़ राहत सामग्री बाँटना शुरू किया, लेकिन ग्रामीणों ने राहत सामग्री लेने से साफ इनकार कर दिया। ग्रामीणों ने मंत्री दिनेश खटीक की मौजूदगी में राहत सामग्री लेने से इनकार कर दिया। ग्रामीणों ने कहा- उन्हें राशन नहीं, जान और सुरक्षित ठिकाना चाहिए।…

Read More

जीएसटी परिषद ने डेयरी उत्पादों, कृषि उपकरणों, उर्वरकों और जैव कीटनाशकों पर कर में की गई कटौती –

GST Council cuts taxes on dairy products

नई दिल्ली : त्योहारी सीज़न से पहले किसानों और उपभोक्ताओं को राहत देते हुए, वस्तु एवं सेवा कर परिषद ने कई डेयरी उत्पादों, उर्वरकों, जैव कीटनाशकों और कृषि उपकरणों पर कर की दरें कम कर दी हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में बुधवार को हुई जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक में कृषि और डेयरी क्षेत्रों के लिए कर दरों में उल्लेखनीय कटौती को मंजूरी दी गई। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, परिषद ने अति-उच्च तापमान (यूएचटी) दूध और पनीर पर जीएसटी 5 प्रतिशत से घटाकर शून्य कर…

Read More