सीतामढ़ी : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को देवी सीता की जन्मस्थली सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में एक नए मंदिर का शिलान्यास किया। उन्होंने चुनावी राज्य बिहार में मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। शाह ने यह भी कहा कि नवंबर में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) पूर्ण बहुमत के साथ राज्य में सरकार बनाएगा। शिलान्यास समारोह के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, “बिहार में चुनाव होने वाले हैं।…
Read MoreCategory: राज्य
पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद का आरोप, भाजपा नेताओं किया ने मुझ पर हमला, यूपी में कानून-व्यवस्था ध्वस्त
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने हाल ही में रायबरेली में अपने ऊपर हुए हमले के लिए भाजपा को ज़िम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि भाजपाइयों ने मुझ पर हमला किया। अच्छा हुआ कि मैंने अपने दौरे की सूचना पहले ही दे दी थी, वरना स्थिति गंभीर हो जाती। मेरे समर्थक और पुलिसकर्मी वहाँ मौजूद थे। लखनऊ स्थित अपने आवास पर मीडिया को संबोधित करते हुए स्वामी प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था चरमरा गई है। भाजपा संरक्षित गुंडे, माफिया और बदमाश अब प्रदेश के…
Read Moreचाय पीते समय हुआ विवाद, राम बहादुर ने राजेश पर चाकू से हमला कर दिया, तड़प-तड़प कर हो गई मौत
अमेठी : अमेठी के जामो थाना क्षेत्र के पूरे पंचम चितई का पुरवा गाँव में बीते शुक्रवार को एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बताया गया कि जामो थाना क्षेत्र के पूरे पंचम चितई का पुरवा निवासी राजेश कुमार (40) पुत्र जगमोहन शुक्रवार सुबह गाँव के पास चितई चौराहे पर गया था। जहाँ चाय पीते समय…
Read Moreपारिवारिक कलह के चलते युवक ने की आत्महत्या, युवक का शव कमरे में पड़ा मिला
हापुड़ : बहादुरगढ़ क्षेत्र में एक किसान की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह के चलते युवक ने आत्महत्या की है। जानकारी के अनुसार गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर निवासी 32 वर्षीय हारिस पुत्र राशिद खान का शव शुक्रवार को उसके घर में मिला। आवाज आते ही परिजनों ने जाकर देखा तो युवक का शव कमरे में पड़ा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज…
Read Moreरोडवेज बस पर पेड़ गिर गया, हादसे में बस चालक समेत पांच लोगों की मौत हो गई
बाराबंकी : यूपी के बाराबंकी के जैदपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। चलती अनुबंधित रोडवेज बस पर पेड़ गिर गया। जिसमें बस चालक समेत पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि बस में बैठे कई यात्री उसमें दब गए। अचानक हुए हादसे से मौके पर हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया। फंसे हुए यात्रियों को निकालने के लिए कड़ी मशक्कत की जा रही है। यह बस बाराबंकी से हैदरगढ़ जा रही थी। मृतकों…
Read Moreजादू-टोना के शक में ग्रामीणों के एक समूह ने एक युवक की बेरहमी से पीट पीटकर कर दी हत्या
गजपति : ओडिशा के गजपति ज़िले में जादू-टोना के शक में ग्रामीणों के एक समूह ने एक युवक की कथित तौर पर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने उसे जंगल में दफना दिया। मृतक के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार, गजपति ज़िले के मोहना थाना क्षेत्र के जिरांग गाँव का करुणाकर दलाई नाम का युवक लगभग 8 महीने से कुसुमपुर गाँव में रह रहा था।…
Read Moreमोना गाँव में एक युवक की खाई में गिरने से हो गई थी मौत, स्थानीय ग्रामीणों ने सरकार और जनप्रतिनिधियों को ज़िम्मेदार ठहराया
पिथौरागढ़ : राज्य के कई गाँव संपर्क मार्गों से नहीं जुड़े हैं। जिससे लोगों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 1 जुलाई को मोना गाँव में एक युवक की खाई में गिरने से मौत हो गई। जिसके लिए स्थानीय ग्रामीणों ने सरकार और जनप्रतिनिधियों को ज़िम्मेदार ठहराया। युवक के परिजनों को सांत्वना देने जा रही महिलाओं ने वीडियो बनाकर अपना गुस्सा ज़ाहिर किया। वे जनप्रतिनिधियों को कोसती भी नज़र आईं। पाताल भुवनेश्वर से मोना गाँव की दूरी दो किलोमीटर है, लेकिन ग्रामीण लंबे समय से इसे सड़क…
Read Moreइसरो ने जारी की धराली की दो तस्वीरें, देखिए आपदा ने कैसे बदला इलाके का भूगोल ?
उत्तरकाशी : इन दिनों देश-दुनिया में उत्तराखंड के उत्तरकाशी ज़िले में स्थित धराली में आई भीषण आपदा की चर्चा है। भौगोलिक और प्राकृतिक प्रयोगों से जुड़े बड़े-बड़े संस्थान इस आपदा पर शोध कर रहे हैं। हर कोई जानना चाहता है कि कैसे एक बसा-बसाया शहर महज 30 से 35 सेकंड के अंदर प्राकृतिक आपदा में तबाह हो गया। इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) ने एनआरएससी (राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र) द्वारा ली गई धराली की दो तस्वीरें जारी की हैं। पहली तस्वीर 13 जून 2024 की है। दूसरी तस्वीर 7 जुलाई…
Read Moreधर्म छिपाकर शादी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है हरियाणा की सैनी सरकार
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को राज्य के धर्मांतरण कानून का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने अधिकारियों से हरियाणा विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन निवारण अधिनियम एवं नियम, 2022 के प्रावधानों का सख्ती से पालन कराने को कहा है। इसमें सरकार खासकर धर्म छिपाकर शादी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। यानी अगर कोई अपना धर्म छिपाकर शादी करता है तो वह शादी अमान्य हो जाएगी। साथ ही, कानून में शादी के लिए या शादी के लिए…
Read Moreसत्यपाल मलिक का आखिरी पत्र जिसने लोकतंत्र को झकझोर दिया, जानिए पत्र में कब लिखा?
दिल्ली : पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन ऐसे समय में हुआ है जब ईमानदारी और राजनीतिक साहस के उदाहरण कम ही सुनने को मिलते हैं। लेकिन उनका आखिरी सार्वजनिक संदेश, जो अब वायरल हो गया है, किसी व्यक्ति की बीमारी या मृत्यु की सूचना मात्र नहीं था, बल्कि वह पत्र एक सच्चे जनप्रतिनिधि का आखिरी घोषणापत्र था। अपने अंतिम दिनों में राम मनोहर लोहिया अस्पताल के आईसीयू से सत्यपाल मलिक द्वारा लिखे गए इस संदेश में, मलिक ने न केवल अपने बिगड़ते स्वास्थ्य की जानकारी साझा की, बल्कि सत्ता…
Read More