शिक्षा विभाग का स्टेनो रिश्वत लेते गिरफ्तार, यू-डायस पोर्टल पर एडमिशन इम्पोर्ट करने के नाम पर मांग रहा था रिश्वत 

Saharanpur News

सहारनपुर : एंटी करप्शन टीम ने शिक्षा विभाग के स्टेनो को 5 हज़ार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। स्टेनो यू-डायस पोर्टल पर एडमिशन इम्पोर्ट करने के नाम पर रिश्वत मांग रहा था। एंटी करप्शन टीम पकडे गए स्टेनो के पास से 5 हज़ार रुपये भी बरामद हुए हैं। टीम  ने स्टेनो को पकड़कर थाना सदर बाजार पुलिस को सौंप दिया है। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। आपको बता दें कि थाना नकुड़ क्षेत्र के गाँव तिरपड़ा निवासी ईश्वर चंद ने एंटी करप्शन में…

Read More

स्मार्ट सिटी के नगर निगम में अधिकारी ने व्यापारियों के साथ बदसलूकी, जेल भेजने की धमकी देते हुए ऑफिस बाहर निकाला, व्यापारियों ने किया हंगामा

Saharanpur News

सहारनपुर : स्मार्ट सिटी सहारनपुर उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब अपर नगर आयुक्त से मिलने आए व्यापारियों ने बदसलूकी का आरोप लगाते हुए धरना शुरू कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही व्यापारियों ने दुकानों के शटर गिराने शुरू कर दिए। देखते ही देखते पूरा बाजार बंद हो गया। व्यापारियों का आरोप है कि अपर नगर आयुक्त ने उन्हें न सिर्फ कार्यालय से बाहर निकल जाने को कहा बल्कि जेल भेजने की धमकी भी दे डाली। मामला इतना बढ़ गया कि शहर के हजारों व्यापारी नगर निगम पहुँच गए।…

Read More

हरियाणा में 1 अगस्त से नए कलेक्टर रेट लागू नहीं होंगे,आपत्तियां मांगने के बाद नए कलेक्टर रेट जारी किए जाएंगे

CM Nayab Saini

पंचकूला: हरियाणा में 1 अगस्त से नए कलेक्टर रेट लागू नहीं होंगे। हरियाणा सरकार ने राजस्व विभाग द्वारा जारी आदेश वापस ले लिया है। पहले कहा गया था कि नए कलेक्टर रेट 1 अगस्त से लागू होंगे। अब आपत्तियां मांगने के बाद नए कलेक्टर रेट जारी किए जाएंगे। बता दें कि पिछले साल 1 जनवरी और 1 दिसंबर को नए कलेक्टर रेट लागू किए गए थे, जो इस साल 30 मार्च तक वैध थे। मार्च 2025 से अब तक पुरानी दरों पर ही रजिस्ट्रियां हो रही थीं। इससे सरकार के…

Read More

मानवता फिर हुई शर्मशार ; वृद्धा को सड़क किनारे फेंकने की तस्वीर हुई वायरल, आहत वृद्धा की हुई मौत

अयोध्या: अयोध्या ( रामनगरी ) में मानवता और रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली बेहद ही दुखद घटना देखने को मिली है। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वृद्धा को सड़क किनारे फेंकने की तस्वीर वायरल होने के बाद हर कोई परिजनों को कोस रहा है। वहीं, मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद वृद्धा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां वृद्धा की मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस वृद्धा को सड़क किनारे फेंकने वाले परिजनों की तलाश में जुट गई है। बताया गया कि बीती…

Read More

योगी की मंत्री प्रतिभा शुक्ला थाने में धरने पर बैठीं, कहा- जब तक थाना प्रभारी पर कार्रवाई नहीं होगी तब तक नहीं हटूंगी

Yogi's minister Pratibha Shukla sat on a dharna in the police station

कानपुर देहात : जिले में खाकी वर्दी वालों का दबदबा इतना बढ़ गया है कि योगी की मंत्री की भी नहीं सुनी जा रही है। महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला गुरुवार को अकबरपुर कोतवाली के थाना प्रभारी के खिलाफ अपने कार्यकर्ताओं के साथ थाने के बाहर धरने पर बैठ गईं। राज्य मंत्री के धरने पर बैठने की सूचना पर लखनऊ तक पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एसपी अरविंद मिश्रा, डिप्टी एसपी राजेश पांडे समेत कई अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और राज्य मंत्री को…

Read More

अलीगढ़ के बिल्डर जुल्फीकार खान उर्फ लाडले को दिनदहाड़े गोलियों से भुना, इलाज के दोरान मौत

अलीगढ़ : तालों के शहर क्रिट्रेल की सड़कें 3 दिन पहले अर्थात 21 जुलाई 2025 को खून से लाल हो गया था। निर्माता के बिल्डर जुल्फिकार खान नीना लाडले खान के सिविल लायंस इलाके में दिनहाड़े सीढ़ियों से भूनकर की हत्या कर दी गई। बाइक सवार 2 हमलावरों ने लाडले को 6 गोलियां मारीं। इसके बाद 3 दिन तक लाडले खान का जीवन और मृत्यु समुद्र तट पर रहे और अंततः आज यानी गुरुवार की सुबह उनकी मृत्यु हो गई। जांच में पता चला कि इस खतरे को दुश्मनों और…

Read More

आवारा कुत्तों के झुंड ने 4 साल के बच्चे को नोच-नोच कर मार डाला, 4 बहनों के बाद सबसे छोटा और इकलौता बच्चा था

बांदा : आवारा कुत्तों के झुंड ने 4 साल के बच्चे को नोच-नोच कर मार डाला। बच्चा अपने पिता के साथ बिस्कुट लेने दुकान पर गया था। पिता दुकान पर ही रुक गया और अपने बेटे को घर भेज दिया। रास्ते में 4-5 आवारा कुत्तों के झुंड ने बच्चे को घेर लिया और  हमला कर उसे नोचने लगे। उसे ज़मीन पर घसीटते हुए ले जाया गया और बच्चे ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। घटना के बाद से पूरा गाँव खूंखार कुत्तों के खौफ में है। घटना बुधवार शाम गिरवां…

Read More

मेरठ पुजारी के वेश में रह रहा कृष्ण नहीं बल्कि कासिम निकला, आधार कार्ड से हुआ खुलासा

मेरठ : जिले के दौराला थाना क्षेत्र स्थित शिव मंदिर में एक मुस्लिम युवक पिछले 6 महीने से नाम बदलकर रह रहा था। भगवा वस्त्र पहनकर आने वाला कासिम खुद को कृष्ण बताता था। तब से वह मंदिर में पुजारी बनकर रह रहा था। कुछ लोगों को उस पर शक हुआ तो जाँच की गई। इसके बाद उसका राज खुल गया। ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र के दादरी गाँव में एक शिव मंदिर है। मंदिर में एक व्यक्ति पिछले 6 महीने से…

Read More

कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित होटल मालिकों को लाइसेंस दिखाना होगा, सुप्रीम कोर्ट का निर्देश

Hotel owners located on the Kanwar Yatra route will have to show license

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित सभी होटल मालिकों को वैधानिक आवश्यकताओं के अनुसार अपने लाइसेंस और पंजीकरण प्रमाणपत्र प्रदर्शित करने का निर्देश दिया। शीर्ष अदालत ने कहा कि उपभोक्ता ही राजा है और उपभोक्ता के पास यह जानने का विकल्प होना चाहिए कि कोई होटल पूरी तरह से शाकाहारी व्यंजन बेच रहा है या नहीं। न्यायमूर्ति एम.एम. सुंदरेश और न्यायमूर्ति एन. कोटिश्वर सिंह की पीठ ने मामले की सुनवाई की। इस दौरान एक याचिकाकर्ता की ओर से…

Read More

महा शिवरात्रि पर होगा बाबा का जलाभिषेक, जानिए जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त और सही विधि, भगवान शिव को भांग-धतूरा चढाने का महत्व

Performed Jalabhishek on the first Monday of Sawan

सहारनपुर : बुधवार को महाशिवरात्रि पर्व मनाने की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। शिव भक्त कांवड़िये हर की पौड़ी हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल भरकर अपने गंतव्यों के लिए जा रहे हैं। शिव भक्त महाशिवरात्रि पर्व पर पवित्र गंगाजल से अपने आराध्य नाथो के नाथ भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। इस बार जलाभिषेक के लिए नक्षत्रों के अनुसार महासंयोग बन रहा है। जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त ब्रह्म मुहूर्त में है। बुधवार को सुबह 4:40 बजे से जलाभिषेक का समय शुरू हो रहा है। जो मध्य रात्रि के बाद 2:28 बजे…

Read More