लखनऊ की रैली में मायावती ने दिखाई ताकत, सपा पर सीधा हमला और योगी सरकार की तारीफ़

Mayawati Railly in Lucknow

लखनऊ : मायावती ने गुरुवार को लखनऊ में कांशीराम स्मारक पर बसपा की रैली को संबोधित किया। मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश के कासगंज ज़िले का नाम कांशीराम नगर के नाम पर रखा गया था। सपा के सत्ता में आते ही उन्होंने नाम बदल दिया। मायावती ने कहा कि आपातकाल के दौरान संविधान को रौंदा गया। बाबा साहब को संसद में प्रवेश नहीं करने दिया गया। बाबा साहब को भारत रत्न नहीं दिया गया। सपा ने हमेशा कांशीराम का अपमान किया है। दलित समुदाय को जागरूक होना होगा। मायावती…

Read More

सहारनपुर में पीट पीट कर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, परिजनों ने बेटी के ससुरालियों पर लगाए आरोप 

A property dealer was beaten to death in Saharanpur

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां कार सवार बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर की एक्टिवा में न सिर्फ टक्कर मार दी बल्कि पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। प्रॉपर्टी डीलर अपने दोस्त के साथ एक्टिवा पर जा रहा था। आरोपियों ने पहले उसकी कार को टक्कर मारी, जिससे वह गिर गया। बदमाशों ने पहले प्रॉपर्टी डीलर को बुरी तरह पीटा और उसे मरा समझकर फरार हो गए। घायल डीलर को होश आया तो परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी।…

Read More

गैंग बनाकर किन्नर ने अवैध रूप से अर्जित की करोड़ो की संपत्ति, ज़िला प्रशासन ने 2.74 करोड़ की संपत्ति को किया कुर्क

Transgender gang illegally acquired property worth crores

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जिला प्रशासन ने चौकाने वाला खुलासा किया है। शासनदेश पर जिला प्रशासन ने अवैध रूप से अर्जित की गई करोड़ों की संपत्ति को कुर्क किया है। ख़ास बात ये है कि यह संपत्ति किसी माफिया, व्यापारी, नेता या अधिकारी की नहीं बल्कि एक किन्नर की बताई जा रही है। करोड़ों की संपत्ति को शाहिद नाम के किन्नर ने नाम बदल कर अवैध रूप से अर्जित की थी। बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच प्रशासन ने ढोल-नगाड़ों और मुनादी कर संपत्ति पर ज़ब्ती का बोर्ड लगा दिया।…

Read More

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से मिलने पहुंचे रामपुर

रामपुर : पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से मिलने रामपुर पहुँचे। उनका हेलीकॉप्टर जौहर विश्वविद्यालय में उतरा। इसके बाद वे वाहनों के काफिले के साथ आजम खान के आवास की ओर रवाना हुए। आजम खान अखिलेश यादव के स्वागत के लिए गेट पर खड़े थे। अखिलेश यादव के पहुँचते ही आजम खान उन्हें अंदर ले गए। आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है और भारी पुलिस बल तैनात है। आजम खान के आवास के अंदर किसी और को जाने की अनुमति नहीं है।…

Read More

करंट लगने से मां, बेटे और दादी की हुई मौत,

झांसी: शहर के प्रेमनगर इलाके में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। करंट लगने से मां, बेटे और दादी की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, प्रवीण नाम का युवक अपने तीन मंजिला मकान की बालकनी में छत पर जमा पानी निकालने के लिए लोहे की रॉड से नाली साफ कर रहा था। लोहे की रॉड पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गई। पहले मां-बेटे करंट की चपेट में आए और फिर उन्हें बचाने आई दादी भी झुलस गईं। तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत…

Read More

गुजराती कंपनी वैन लूट मामला, अपराधी से मुठभेड़ करने वाले पुलिस अधिकारियों को मिली तैनाती

Gujarati company van robbery case, Police officers who encountered the criminal receive postings

फ़िरोज़ाबाद : गुजराती कंपनी की दो करोड़ रुपये की वैन लूटने के आरोपी 50,000 रुपये के इनामी बदमाश के मारे जाने के बाद एसएसपी ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। कई अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। गौरतलब है कि मुठभेड़ में अहम भूमिका निभाने वाले एसओजी प्रभारी को पचोखरा थाने का प्रभार दिया गया है। वहीं शिकोहाबाद सर्किल के सीओ प्रवीण कुमार तिवारी को शहर कोतवाली का प्रभार दिया गया है। लूट में शामिल आगरा जीआरपी के एक सिपाही को भी गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी सौरभ…

Read More

संभल में 80 मकानों के साथ एक मस्जिद पर भी बुलडोज़र चलाया जाएगा, प्रशासन ने नोटिस चस्पा कर मांगे दस्तावेज़ 

Sambhal Buldozer Action

संभल : जिले की सदर तहसील के हातिम सराय मोहल्ला इलाके में सरकारी तालाब की ज़मीन पर बने लगभग 80 मकानों और एक मस्जिद को प्रशासन बुलडोज़र से गिराने की तैयारी कर रहा है। प्रशासन का दावा है कि भू-माफियाओं ने अवैध प्लाटिंग की है। सभी को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। कुछ मकानों के लिए 26 सितंबर को और मस्जिद समेत कई अन्य निर्माणों के लिए 30 सितंबर को नोटिस चस्पा किए गए थे। प्रशासन ने सभी से 15 दिनों के भीतर जवाब मांगा है। तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप…

Read More

भीम आर्मी जय भीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत सिंह नौटियाल घर में किये नजरबंद, पुलिस ने बरेली जाने से रोका

Manjeet Singh Nautiyal National President of Bhim Army Jai Bhim, Manjeet Nautiyal has been placed under house arrest, Prevented from traveling to Bareilly by police.

सहारनपुर : “आई लव मोहम्मद” घटना को लेकर चल रहे राजनीतिक घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच भीम आर्मी जय भीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत सिंह नौटियाल को सहारनपुर ज़िले के बेहट में बरेली जाने से रोक दिया गया। मंगलवार को मोहल्ला खालसा स्थित अपने आवास से बरेली जाते समय पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और नज़रबंद कर दिया। इस घटना के बाद नौटियाल, उनके समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार मंजीत सिंह नौटियाल मंगलवार को बरेली में मुस्लिम…

Read More

धीरेंद्र शास्त्र के बयान पर भड़के उलेमा, बोले हम बोल देते तो कार्रवाई हो जाती, धर्मगुरु नहीं बल्कि सियासी एजेंडे पर काम कर रहे धीरेन्द्र शास्त्री

Ulemas are furious over Dhirendra Shastri's statement

सहारनपुर : कोलकाता में अपने कार्यक्रम के रद्द होने के बाद आचार्य धीरेंद्र शास्त्री खासे नाराज नजर आ रहे हैं। जिसके बाद धीरेन्द्र शास्त्री ने न सिर्फ बंगाल सरकार पर भड़ास निकाली है बल्कि विवादित बयान देकर नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के मुख्यमंत्री रहते हुए वे पश्चिम बंगाल में कथा नहीं करेंगे। हिंदुओं को माला की बजाए भाला रखना पड़ेगा। संभल से पदयात्रा शुरू करेंगे और सनातन विरोधियों को देश निकाला करेंगे या फिर उनकी घर वापसी कराएंगे। धीरेन्द्र शास्त्री के बयान के बाद…

Read More

क्लासरूम में लॉक कर चला गया स्टाफ, चार घंटे तक कमरे में भूखा-प्यासा रोता रहा, बीएसए ने बैठाई जांच

रायबरेली : रायबरेली के एक प्राथमिक विद्यालय में किसी ने एक छात्र को बिना जाँचे कक्षा में बंद कर दिया और घर चला गया। बच्चा चार घंटे तक कक्षा में बंद रहा। इस मामले में शिक्षकों और पूरे स्टाफ पर कार्रवाई की संभावना है। रिपोर्टों के अनुसार रायबरेली के भदोखर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदपुर कुचरिया (कम्पोजिट विद्यालय) में सोमवार को स्कूल बंद होने के बाद एक छात्र को कक्षा में बंद कर दिया गया। कक्षा चार का छात्र संजीत कक्षा के दौरान ही सो गया। छुट्टी होने के बाद…

Read More