सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां कार सवार बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर की एक्टिवा में न सिर्फ टक्कर मार दी बल्कि पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। प्रॉपर्टी डीलर अपने दोस्त के साथ एक्टिवा पर जा रहा था। आरोपियों ने पहले उसकी कार को टक्कर मारी, जिससे वह गिर गया। बदमाशों ने पहले प्रॉपर्टी डीलर को बुरी तरह पीटा और उसे मरा समझकर फरार हो गए। घायल डीलर को होश आया तो परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। आनन फानन में मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी।

मामला थाना मंडी इलाके का है जहां देर रात इस घटना को अंजाम दिया गया है। मोहल्ला झोटे वाला निवासी हाजी रईस के दोस्त फैसल ने बताया कि “वह हाजी रईस के साथ रात करीब साढ़े दस बजे 62 फुटा रोड पर एक्टिवा से घर लौट रहे थे। 62 फुटा रोड पर पीछे से एक सफ़ेद कार आई और उनकी एक्टिवा को जोर से टक्कर मार दी। अचानक पीछे से टक्कर लगने के बाद हम दोनों स्कूटर से निचे गिर गए। जब तक हम संभल पाते इतने में ही कार रोक ली गई। कार में से चार युवक बाहर निकले। जिनमें से एक ने मेरी कनपटी पर पिस्तौल तान दी। बाकी तीन लोगों ने हाजी रईस को उठने का मौका भी नहीं दिया और उसे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।
कार सवार बदमाशों ने रईस को तब तक पीटा जब तक उन्हें यकीन नहीं हो गया कि वह मर चुका है। बदमाशों के भाग जाने के बाद फैसल ने देखा कि हाजी की साँसें अभी भी चल रही थीं। उसने अपने परिवार को घटना की जानकारी दी और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्षकों ने हाजी रईस को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि हाजी रईस की हत्या साजिश के तहत की गई है। मृतक के भाई ने बताया कि हाजी रईस की बेटी का अपने ससुराल वालों से लंबे समय से विवाद चल रहा था और इसी विवाद को लेकर उसे लगातार धमकियाँ मिल रही थीं। इसी रंजिश के चलते हाजी रईस की हत्या हुई।
हाजी रईस के भाई ने बताया कि उनकी बेटी ने एक महीने पहले ही जुड़वां लड़कियों को जन्म दिया था। बेटी के ससुराल वाले तलाक की धमकी दे रहे थे क्योंकि उसके सिर्फ़ बेटियाँ ही थीं। ससुराल वालों ने उसे घर से भी निकाल दिया था। उसका ससुर उसके साथ दुर्व्यवहार करता था। हाजी रईस अपनी बेटी की पैरवी कर रहे थे। उन्हें अपनी बेटी के ससुराल वालों से लगातार जान से मारने की धमकियाँ मिल रही थीं। रईस की हत्या के बाद अस्पताल पहुँचे परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन परिजन कार्रवाई होने तक शांत होने को तैयार नहीं थे।
सीओ सिटी मुनेश चंद्र ने सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि जिला अस्पताल से फोन पर सुचना मिली थी। थाना मंडी इलाके के मोहल्ला झोटा वाला निवासी हाजी रईस का शव घायल अवस्था में लाया गया है। सुचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्डम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल पायेगा। जिसके बाद क़ानूनी कार्यवाई की जायेगी।