राहुल गांधी ने बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, कहा- महाराष्ट्र-हरियाणा चुनाव में धांधली के पुख्ता सबूत मिले

Rahul Gandhi Visit Raebareli

रायबरेली :  कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुँचे, तो जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वहीं, प्रदेश सरकार के उद्यान राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हरचंदपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास पोस्टर बैनर लेकर राहुल गांधी वापस जाओ के नारे लगाए। इससे राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली की हरचंदपुर विधानसभा सीट पर बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पहले हमें लगता था कि चुनाव नतीजों में कुछ गड़बड़ है, लेकिन…

Read More

सपा नेता आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली राहत, हाईकोर्ट ने डूंगरपुर मामले में दी ज़मानत

Azam Khan

इलाहाबाद : समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री आजम खान के बुधवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट से अच्छी खबर आई है। आज़म खान को डूंगरपुर मामले बड़ी राहत मिली। एमपी-एमएलए कोर्ट ने आजम खान को 10 साल कैद की सज़ा सुनाई थी। सपा नेता ने इसके खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में आपराधिक अपील दायर की थी। अपील लंबित रहने तक ज़मानत के लिए अर्ज़ी दाखिल की गई थी। 12 अगस्त को सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। बुधवार को कोर्ट ने आजम खान की ज़मानत…

Read More

विदेश भेजने के नाम पर पाँच युवकों से 25 लाख रुपये की ठगी, जालसाजों की तलाश में जुटी पुलिस

Froud For Foreign Job

सहारनपुर : इन दिनों सहारनपुर में विदेश जाने वालों को होड़ लगी है युवाओं की जिद्द के आगे जहां माता-पिता लाखों रूपये खर्च कर रहे हैं वहीं विदेश जाने के नाम पर ठगी के शिकार भी हो रहे हैं। ताज़ा मामला थाना तीतरों इलाके का है जहां एक ही गांव के रहने वाले पाँच युवक जालसाजों का शिकार हो गए हैं। पीड़ित युवकों ने एसएसपी से शिकायत कर कार्यवाई की मांग की है। आरोप है कि विदेश भेजने के नाम पर उनसे 25 लाख रुपये की ठगी की गई है।…

Read More

रिकवरी एजेंट की उसके ऑफिस में बेरहमी से कर दी हत्या, साथियों पर लगा हत्या का आरोप

लखनऊ : राजधानी में एक रिकवरी एजेंट की उसके ऑफिस में बेरहमी से हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह रिकवरी एजेंट का खून से लथपथ शव मिला। उसकी हत्या सिर कुचलकर की गई। वहीं, परिजनों ने मृतक के साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है। हत्या पूरी प्लानिंग के साथ की गई है, क्योंकि हत्यारों ने ऑफिस का सीसीटीवी भी उखाड़ लिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। यह घटना लखनऊ के बंथरा…

Read More

स्वास्थ्य विभाग में गजब का फर्जीवाड़ा, एक ही नाम पर 6 अलग-अलग जिलों में 6 लोग नौकरी करते मिले

लखनऊ : स्वास्थ्य विभाग में एक हैरान कर देने वाला फर्जीवाड़ा सामने आया है। एक ही नाम से 6 अलग-अलग जिलों में 6 लोग नौकरी करते पाए गए। हालाँकि, सभी का आधार कार्ड नंबर अलग-अलग है। सभी के पिता का नाम एक ही है। और ये सभी 2016 से वेतन ले रहे हैं। इसका खुलासा आरटीआई के ज़रिए हुआ, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। अब तक पता चला है कि कुल 6 लोगों ने स्वास्थ्य विभाग में एक्स-रे टेक्नीशियन के नाम का इस्तेमाल कर फर्जी दस्तावेज जमा…

Read More

सीएम योगी ने हिमाचल और उत्तराखंड को दी 5 करोड़ की सहायता राशि, जनता से अपील करते हुए बोले- आपदा के समय सतर्कता और बचाव ही सबसे बड़ा उपाय है

CM Yogi gave Rs 5 crore aid to Himachal and Uttarakhand

सहारनपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सहारनपुर से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के बाढ़ प्रभावित नागरिकों के लिए राहत सामग्री से लदे 48 ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सरोवर पोर्टिको, अंबाला रोड पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि राहत सामग्री मानवीय संवेदना की महत्वपूर्ण कड़ी है। संकट की इस घड़ी में उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता इन तीनों राज्यों के अपने बहन-भाइयों के साथ खड़ी है। इस दौरान सीएम योगी ने इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से उत्तराखंड…

Read More

सीएम योगी का बड़ा कदम, यूपी के सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों की मान्यता की जाँच के दिए आदेश, मंडलायुक्त 15 दिन में देंगे रिपोर्ट

CM Yogi's gift to teachers

लखनऊ : बाराबंकी के श्री राम स्वरूप विश्वविद्यालय में एलएलबी की मान्यता को लेकर हुए बवाल के बाद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मंडलों के मंडलायुक्तों को प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों की मान्यता की जाँच के निर्देश दिए हैं। मंडलायुक्त की अध्यक्षता में गठित समिति 15 दिन में रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजेगी। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि बाराबंकी के श्री राम स्वरूप विश्वविद्यालय मामले के बाद कई अनियमितताएँ सामने आईं, जिन्हें लेकर योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। प्रदेश…

Read More

सीएम योगी ने झंडी दिखाकर रवाना किये राहत सामग्री से भरे 48 ट्रक, दो मंत्री और एक विधायक जा रहे पंजाब, हिमाचल और उत्तराखंड 

CM Yogi flagged off 48 trucks filled with relief material

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को तीन प्रदेशों की सीमा से लगे जनपद सहारनपुर पहुँचे। जहां सीएम योगी ने अंबाला रोड स्थित सरोवर पोर्टिको में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम में आये लोगों को संबोधित किया और केंद्र की मोदी सरकार के नारे “सबका साथ, सबका विश्वास” को साकार करते हुए बाढ़ प्रभावित राज्यों को राहत सामग्री को रवाना किया। उन्होंने पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बाढ़ एवं आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री से भरे वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।…

Read More

71 साल के पति ने 65 साल की पत्नी को दिया तलाक, शादी के 50 साल बाद तलाक हुआ ब्रेकअप, राजधानी में चर्चा का विषय बनी कहानी

71 year old husband divorced his 65 year old wife

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से तलाक का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक बुजुर्ग दंपत्ति ने शादी के 50 साल बाद एक दूसरे से तलाक ले लिया। गुरुप्रसाद और रामदेई की शादी 1975 में हुई थी। मामूली बात पर हुई अनबन के बाद दोनों 1990 से अलग रह रहे थे। बुजुर्ग दंपत्ति का यह मामला 2009 से पारिवारिक न्यायालय में चल रहा था। आपको बता दें कि वैवाहिक जीवन में झगड़े, मनमुटाव और कलह हमेशा बनी रहती है। कई बार विवाद बढ़ने पर बात तलाक…

Read More

सीलिंग की ज़मीन में हुआ बड़ा खेल, सहारनपुर विकास प्राधिकरण ने दर्ज कराई शिकायत

Big game happened in the sealed land, Saharanpur Development Authority filed complaint, Fake letter was put up showing the land free from sealing.

सहारनपुर : सहारनपुर विकास प्राधिकरण ने सीलिंग की ज़मीन का स्वरूप बदलने के मामले में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें शोरूम संचालक को आरोपी बनाया गया है, जिसने फ़ाइल में ज़मीन को सीलिंग से मुक्त दिखाने वाला फ़र्ज़ी पत्र लगाया था। पूरा मामला ज़िलाधिकारी के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने एसडीएम को दो बिंदुओं पर जाँच कर रिपोर्ट देने और दोषी कर्मचारियों व लोगों के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज करने के आदेश दिए। इसके बाद प्राधिकरण ने सचिव की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित की। आपको बता दें कि…

Read More