फर्रुखाबाद : जिले में चलाए गए राशन कार्ड सत्यापन अभियान में बड़ी संख्या में अपात्र कार्डधारक चिन्हित किए गए हैं। ये ऐसे कार्डधारक हैं जो संपन्न हैं और उनके पास पक्का मकान के साथ चार पहिया वाहन भी है। इसके बावजूद वे मुफ्त राशन ले रहे थे। ऐसे 600 लोगों के नाम राशन कार्ड सूची से हटा दिए गए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव ने बताया कि जिले में करीब 3 लाख 59 हजार राशन कार्डधारक हैं। जिनमें से 38 हजार अंत्योदय कार्डधारक हैं। वहीं, अंत्योदय श्रेणी के 38…
Read MoreCategory: उत्तर प्रदेश
फतेहपुर में मजार को लेकर विवाद जारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष नजरबंद, कई अन्य नेता भी पुलिस हिरासत में
फतेहपुर : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में सोमवार को हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता और भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल के समर्थक विवादित मजार पर पहुँच गए। इन लोगों ने इसे मंदिर बताकर तोड़फोड़ की। पुलिस ने इस मामले में 150 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। बुधवार सुबह पुलिस ने मजार जाने की तैयारी कर रहे 16 कांग्रेस नेताओं को रोक लिया। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि प्रतिनिधिमंडल में शामिल पूर्व विधायक, जिलाध्यक्ष और पार्टी के कई नेताओं को नजरबंद कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर राय ने बताया…
Read Moreसाइबर अपराधियों ने रिटायर्ड महिला बैंक मैनेजर को 42 घंटे डिजिटल गिरफ्त में रखा, बरेली पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन
बरेली : शहर में पुलिस ने एक सेवानिवृत्त महिला बैंक मैनेजर को 42 घंटे तक डिजिटल गिरफ़्तारी में रखकर ठगी का शिकार होने से बचा लिया। बुधवार को एसएसपी अनुराग आर्य और डायल-112 को मामले की जानकारी दी गई। इसके बाद एसपी सिटी मानुष पारीक अपनी टीम के साथ पूर्व बैंक मैनेजर गुलशन कुमारी के घर पहुँचे और उन्हें साइबर जालसाज़ों के चंगुल से मुक्त कराया। 65 वर्षीय पूर्व बैंक मैनेजर गुलशन कुमारी बरेली के प्रेम नगर थाना क्षेत्र के एकता नगर में रहती हैं। उनके भाई भी उनके साथ…
Read Moreसहारनपुर में बोलीं महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष, मोबाइल और सोशल मीडिया बन रहे पारिवारिक विवादों का कारण
सहारनपुर : सहारनपुर पहुँची राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने महिला सुनवाई के दौरान महिलाओं की समस्या सुनी। इस दौरान उन्होंने डीएम-एसएसपी और संबंधित अधिकारियों को महिलाओं की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। मीडिया से बातचीत करते हुए महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज उन्हें 30 शिकायतें मिली हैं, जिनमें से ज़्यादातर पारिवारिक विवाद की हैं। उन्होंने ज़्यादा से ज़्यादा महिलाओं की बात सुनी और एसएसपी व ज़िलाधिकारी से बात करके उनकी शिकायतों का समाधान कराया। उन्होंने कहा कि पारिवारिक मामलों को सुलझाने में…
Read Moreबरसाती नदियाँ उफान पर, स्कूली बच्चे जान जोखिम में डालकर स्कूल जाने को मजबूर
सहारनपुर : उत्तर भारत के तमाम इलाकों में 4 दिनों से लगातार हो रही बारिश मुसीबत का सबब बन गई है। पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश मुसीबत बनी हुई है, वहीं मैदानी इलाकों में भी बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। यही हाल सहारनपुर जिले में भी देखने को मिल रहा है। जहाँ लगातार हो रही बारिश से बरसाती नदियाँ उफान पर हैं। जिससे सैकड़ों गाँवों का संपर्क टूट गया है। हालात ऐसे हैं कि स्कूली बच्चे भी जान जोखिम में डालकर स्कूल-कॉलेज जाने को मजबूर हैं। थाना बिहारीगढ़ से…
Read Moreविश्वनाथ मंदिर धाम परिसर में किसी भी प्रकार के प्लास्टिक के साथ प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा
वाराणसी: प्लास्टिक पर्यावरण के लिए बेहद खतरनाक है और मंदिरों में प्लास्टिक के प्रवेश के साथ-साथ लोग अक्सर गर्भगृह में भी प्लास्टिक फेंक देते हैं। जो निश्चित रूप से अच्छी बात नहीं है। इन्हीं सब बातों को देखते हुए अब वाराणसी स्थित बाबा विश्वनाथ के मंदिर में किसी भी तरह के प्लास्टिक पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। श्री काशी विश्वनाथ धाम को पूरी तरह से प्लास्टिक मुक्त परिसर घोषित कर दिया गया है। मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ने बताया कि यह फैसला…
Read More24 घंटे लगातार चर्चा, पेश होंगे 6 अध्यादेश , विधान सभा में विपक्ष की भी पूरी तैयारी
24 घंटे लगातार चर्चा, पेश होंगे 6 अध्यादेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को चर्चा के दौरान कहा था कि सरकार सभी सवालों का जवाब देगी और सकारात्मक चर्चा के लिए तैयार है लेकिन विपक्ष का कहना है कि सरकार मुद्दों से बच रही है। सदन का दूसरा दिन इसलिए खास है क्योंकि सरकार ‘विकसित भारत-विकसित यूपी 2047’ विजन डॉक्यूमेंट पर चर्चा शुरू करने की तैयारी में है। यह डॉक्यूमेंट अगले 22 सालों के लिए यूपी के विकास का खाका बताएगा। 13 अगस्त से 24 घंटे लगातार चर्चा होगी, जिसमें…
Read Moreक्रिकेटर आकाशदीप ने रक्षा बंधन पर्व पर खरीदी नई फॉर्चूनर कार, डीलर ने बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के डिलीवर कर दी कार, डीलर के खिलाफ हो सकती है कार्रवाई
लखनऊ : उत्तर प्रदेश भर में कई ऐसे डीलर हैं जो बिना नंबर प्लेट के नए वाहनों की डिलीवरी कर रहे हैं। जिसके चलते अब तक दर्जनों डीलरों के ट्रेड सर्टिफिकेट निलंबित किए जा चुके हैं और कई को हिदायत दी जा चुकी है। बावजूद इसके राजधानी लखनऊ में एक ओर ऐसा ही मामला सामने आया। जहां भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रक्षाबंधन के दिन लखनऊ के एक शोरूम से महंगी टॉप मॉडल की काली फॉर्च्यूनर कार खरीदी। डीलर ने क्रिकेटर को बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट के ही कार डिलीवर…
Read Moreफतेहपुर में मजार को लेकर दो गुटों में हंगामा, हिंदू संगठनों ने में तोड़फोड़ कर फहराया भगवा झंडा
फतेहपुर : जिले में स्थित नवाब अब्दुल समद की मजार को लेकर जमकर हंगामा हो रहा है। सोमवार को हिंदू संगठन इसे तोड़ने पहुँच गए। प्रशासन ने मजार की सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग लगाई थी। जिसे भीड़ तोड़ते हुए मजार तक पहुँच गई और ठाकुर जी का मंदिर बताकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसके बाद कुछ युवकों ने छत पर चढ़कर भगवा झंडा फहरा दिया। मजार पर भगवा झंडा देखकर मुस्लिम समुदाय के लोग भड़क गए और पथराव शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासन स्थिति को नियंत्रित…
Read Moreधूमनगंज पुलिस ने मंडी परिषद में 2 करोड़ 44 लाख 37 हजार रुपये के गबन के मामले में निर्माण खंड के पूर्व उप निदेशक रावेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है
प्रयागराज: धूमनगंज पुलिस ने मंडी परिषद में 2 करोड़ 44 लाख 37 हजार रुपये के गबन के मामले में निर्माण खंड के पूर्व उप निदेशक रावेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी पूर्व उप निदेशक रावेंद्र सिंह पिछले दो साल से इस मामले में वांछित था। मूल रूप से फिरोजाबाद के शिकोहाबाद यादव कॉलोनी निवासी रावेंद्र को विभागीय सेवा से बर्खास्त किया जा चुका है। इस मामले में तत्कालीन लेखा एवं लेखा परीक्षा अधिकारी संजीव कुमार गंगवार और सेवानिवृत्त लेखा एवं लेखा परीक्षा अधिकारी मैकूलाल अभी भी फरार हैं। वरिष्ठ…
Read More