एक नहीं तीन किलोमीटर के दायरे के उच्च प्राथमिक विद्यालयों का होगा विलय, शिक्षा मंत्रालय ने दिए निर्देश

CM Yogi In Varanasi

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विलय को लेकर बड़ी खबर है। अब तीन किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्कूलों का विलय किया जाएगा। अभी तक एक किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्कूलों का विलय किया जा रहा था। इसके लिए शासन ने शिक्षा मंत्रालय के आदेश का पालन करने के निर्देश संबंधितों को जारी कर दिए हैं। अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने पत्र जारी करते हुए लिखा कि 16 जून 2025 को जारी निर्देशों के क्रम में अपर्याप्त छात्र नामांकन वाले विद्यालयों को…

Read More

बांके बिहारी कॉरिडोर के लिए 510 करोड़ रुपये दान करने का हलफनामा देने वाले प्रखर गर्ग अपनी पत्नी समेत गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला ?

Prakhar Garg With Wife

आगरा : बांके बिहारी कॉरिडोर के लिए 510 करोड़ रुपये दान करने का हलफनामा देकर चर्चा में आए बिल्डर प्रखर गर्ग को उनकी पत्नी राखी गर्ग समेत गिरफ्तार कर लिया गया है। 1.54 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में आरोपी दंपत्ति के खिलाफ अदालत ने गैर-जमानती वारंट जारी किया था। पुलिस ने बुधवार को दोनों को जयपुर से गिरफ्तार किया। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी दंपत्ति के खिलाफ हरीपर्वत और कमला नगर थानों में धोखाधड़ी के…

Read More

चचेरी बहन से हुआ एक तरफ़ा प्यार, शारीरिक संबंध बनाने का किया विरोध तो कर दी हत्या, चारपाई के निचे दफनाया शव

Murder In Bagpat

बागपत : उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के छपरौली क्षेत्र के एक गाँव में बुधवार दोपहर एक चचेरे भाई ने एकतरफा प्यार और शारीरिक संबंध का विरोध करने पर 15 साल की लड़की के सिर पर गैस सिलेंडर और फावड़े से कई वार करके उसकी हत्या कर दी। उसके शव को कमरे में गड्ढा खोदकर बिस्तर के नीचे दबा दिया। लड़की की माँ ने बताया कि उसके पति की चार महीने पहले बीमारी से मौत हो गई थी। तब से वह अपनी एक बेटी और तीन छोटे बेटों के साथ…

Read More

प्रयागराज में काले जादू के चलते दादा ने पोते के शव के टुकड़े-टुकड़े कर फेंक दिए, आरोपी दादा हुए गिरफ्तार

Prayagraj News

प्रयागराज : काले जादू के चलते दादा ने अपने पोते की हत्या कर दी। किशोर का शव दो दिन पहले मिला था। बुधवार को पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करेगी। मृतक छात्र करेली के सदियापुर का रहने वाला था। 11वीं का छात्र पीयूष मंगलवार सुबह से लापता था। उसके पिता अजय सिंह की पहले ही मौत हो चुकी थी। वह अपनी माँ कामिनी के साथ सदियापुर गुरुद्वारे के पास रहता था। वह सरस्वती विद्या मंदिर में पढ़ता…

Read More

शिव बना कलाकार अचानक गिरा फिर नहीं उठा पाया, कुशीनगर मे संदिग्ध मौत

कुशीनगर : जिले के तमकुहीराज में रक्षाबंधन से ही ‘डोल मेला’ चल रहा है। मेले में हुई दूसरी संदिग्ध मौत ने प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बुधवार को मंच पर काम कर रहे एक युवा कलाकार की मौत के बाद कार्यक्रम पर रोक लग सकती है। इससे पहले मंगलवार को एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला था, जिसकी पहचान की जा रही है। वहीं, कलाकार के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिससे मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। जानकारी के अनुसार, तमकुहीराज के…

Read More

ई-सिम ले कर लोगों की उड़ाई गाढ़ी कमाई, खाते से 1.28 करोड़ रुपये की ठगी

कानपुर : साइबर ठग लोगों के बैंक खातों से पैसे उड़ाने के नए-नए तरीके ढूंढ रहे हैं। अब ई-सिम देकर लोगों की गाढ़ी कमाई उड़ाई जा रही है। ऐसा ही एक मामला कानपुर से सामने आया है। साइबर ठगों ने गुरुद्वारे के पूर्व प्रधान को सरकारी योजनाओं से जुड़ी एपीके फाइल का लिंक भेजकर उनका मोबाइल हैक कर लिया। फिर ई-सिम निकालकर उनके खाते से 1.28 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। उन्हें इसकी जानकारी तब हुई जब उनका सिम बंद हो गया। जब उन्होंने अपना बैंक खाता चेक किया…

Read More

चीन के ड्रीम प्रोजेक्ट सीपीईसी का बढ़ता रणनीतिक दायरा, एशिया के शक्ति समीकरण को बदलने का एक सुनियोजित खेल

The growing strategic scope of China's dream project CPEC, A well-planned game to change the power equation of Asia,

विशेष : हाल ही में अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में कार्यवाहक विदेश मंत्री अमीर ख़ान मुत्ताकी ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी, पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार की मेज़बानी की। चीन और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों के बीच यहाँ छठा त्रिपक्षीय सम्मेलन हुआ जिसमें चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) और आतंकवाद समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इस त्रिपक्षीय बैठक के बाद सीपीईसी को अफ़ग़ानिस्तान तक विस्तारित करने का जो खाका सामने आया है, वह सिर्फ़ एक विकास परियोजना नहीं, बल्कि एशिया के शक्ति समीकरण को बदलने का…

Read More

जम्मू कश्मीर में प्रकृति का रौद्र रूप, वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन ने मचाई तबाही, अब तक 32 लोगों की मौत की पुष्टि

Vaishano Devi Tample

जम्मू-कश्मीर : जम्मू-कश्मीर के कटरा स्थित वैष्णो देवी मंदिर के पास भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन में 32 लोगों की मौत हो गई है, रियासी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमवीर सिंह ने यह जानकारी दी। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी धाम के रास्ते में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ। इस हादसे में 32 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि करीब 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। अर्धकुंवारी के पास हुए भूस्खलन से यात्रा मार्ग प्रभावित हुआ है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। वैष्णो…

Read More

हथिनीकुंड बैराज पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध, लगातार हो रही बारिश के चलते लिया फैसला 

Entry of heavy vehicles banned at Hathinikund Barrage

सहारनपुर : हथिनीकुंड बैराज की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अब भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। सिंचाई विभाग ने उत्तर प्रदेश से हरियाणा, पंजाब और हिमाचल जाने वाले मार्ग पर दोनों ओर लगभग 10 फीट की ऊँचाई पर लोहे के एंगल लगा दिए हैं। इससे अब इस पुल से भारी वाहन नहीं गुजर पाएँगे। हरियाणा सिंचाई विभाग के एसडीओ नवीन गंगा ने बताया कि बड़े ट्रेलर, डंपर और भारी कैंटर रोकने के लिए यह व्यवस्था की गई है। हालाँकि, स्कूल बसें,…

Read More