परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया तो मंगलवार शाम औद्योगिक क्षेत्र के लवायन कुरिया गाँव में एक स्कूटी सवार युवक पॉलीथिन में लिपटा एक क्षत-विक्षत शव ले जाता दिखाई दिया। जाँच के दौरान पुलिस ने सड़कों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए। फुटेज के आधार पर पुलिस संदिग्ध तक पहुँची और पता चला कि स्कूटी सदियापुर गुरुद्वारे के पास रहने वाले और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले शरण सिंह की थी।
मां ने बताया कि बेटा मंगलवार सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। दोपहर की छुट्टी के बाद वह वापस नहीं लौटा और स्कूल जाने पर पता चला कि वह वहाँ पहुँचा ही नहीं। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। परिजनों की शिकायत में उसके दादा शरण सिंह पर आरोप लगाया गया। वहीं, पुलिस ने शरण सिंह की तलाश शुरू की और कुछ घंटों बाद ही उसे करेली इलाके से हिरासत में ले लिया गया। थाने में उससे सख्ती से पूछताछ की गई। उसने हत्या की बात कबूल कर ली है।
उधर, छात्र की मां कामिनी का कहना है कि शरण सिंह काला जादू करता है। उसके 2 बच्चों की पहले ही मौत हो चुकी है। उसने 5 बच्चों की बलि देने का फैसला किया था। महिला का कहना है कि उसने अपने पहले बच्चे की हत्या की थी। मां ने शरण सिंह पर अपने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस इसी एंगल से जांच कर रही है। इस संबंध में प्रयागराज के एसीपी बरहाना सिद्धार्थ सिंह मीणा ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी शरण सिंह समेत उसकी पत्नी और बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

