सहारनपुर : सहारनपुर पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। थाना देवबंद इलाके में पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से इनामी गौकश घायल हो गया। जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया। घायल अभियुक्त गौकशी के मुकदमें में वांछित चल रहा था। पकड़े गए अभियुक्त के पास से 1 तमंचा, कारतूस बिना नंबर प्लेट मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
आपको बता दें कि जनपद सहारनपुर में अपराध नियंत्रण, हत्या, गोकशी, चोरी, लूट, डकैती, नकबजनी, छिनैती,अवैध नशे के कारोबार जैसे आदि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम और इन घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस ने अभियान चलाया हुआ है। रात मे पुलिस गस्त और चैकिंग कर रही है। सोमवार की देर रात थाना देवबंद पुलिस गांव बीबीपुर रोड पर चाँद कालोनी मोड़ के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहन की चैकिंग कर रही थी।
इसी दौरान गांव मकबरा की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते दिखायी दिये। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम ने संदिग्धों को टार्च की रोशनी दिखाकर रुकने का इशारा किया गया। लेकिन पुलिस टीम को देखकर बाइक सवार व्यक्ति रुकने की बजाय बाइक मोड़कर भागने लगे। पुलिस ने उन्हें पकडने के लिए पीछा किया तो बाइक सवारों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर शुरू कर दी। हालांकि भागने के प्रयास में उनकी बाइक फिसल कर गिर गयी। बावजूद इसके बदमाशों ने सड़क किनारे खड़े पेड़ की आड़ लेकर पुलिस टीम पर फायरिंग करना जारी रखा। पुलिस ने भी आत्म रखा के लिए जवाबी फायरिंग करनी पड़ी।
एसएसपी अभिनंदन सिंह ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल हुए बदमाश नासिर पुत्र इकबाल उर्फ बाला निवासी मौ. बेरियान कस्बा देवबन्द को दबोच लिया। एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों घुस गया। जिसकी तलाश में घण्टों तक कॉम्बिंग की है। गिरफ्तार अभियुक्त के ख़िलाफ़ आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। थाना बड़गांव और नानौता में धारा 3, 5, 8 गौवध अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज हैं।