चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश-प्रदेश के सभी पत्रकारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सशक्त राष्ट्र और प्रगतिशील समाज के निर्माण में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका को सराहा।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि निर्भीकता, निष्पक्षता और सत्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे पत्रकार लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने और सही दिशा दिखाने का सशक्त उपकरण भी है।
उन्होंने कहा, “लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता राष्ट्र और समाज को जागरूक, सशक्त एवं दिशा प्रदान करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।” मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि पत्रकार अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन इसी समर्पण और ईमानदारी के साथ करते रहेंगे तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में अपनी अहम भूमिका निभाते रहेंगे।#Haryana #DIPRHaryana #HaryanaCM #NayabSinghSaini
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...


