हरियाणा के किसानों को बड़ी राहत: 370.52 करोड़ मुआवजा जारी, J-Form अब WhatsApp पर

हरियाणा : हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने राज्य के किसानों को बड़ी राहत देते हुए खरीफ 2025 फसल नुकसान के मुआवजे के रूप में 370.52 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। इस फैसले से प्रदेश के 1,50,583 किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। सरकार का कहना है कि प्राकृतिक आपदा और मौसम की मार से प्रभावित किसानों को आर्थिक सहारा देने के उद्देश्य से यह सहायता राशि जारी की गई है।

इसके अलावा राज्य सरकार ने भावांतर भरपाई योजना के तहत भी किसानों को राहत प्रदान की है। योजना के अंतर्गत आलू और फूलगोभी उत्पादक 5,296 किसानों को कुल 38.88 करोड़ रुपये वितरित किए गए हैं। सरकार का उद्देश्य किसानों को उनकी फसलों के उचित दाम सुनिश्चित करना और बाजार में कीमतें गिरने की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा देना है।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान किसानों के लिए एक नई डिजिटल सुविधा की शुरुआत भी की। अब MSP पर खरीदी गई फसलों के J-Form सीधे किसानों के WhatsApp नंबर पर भेजे जाएंगे। इसके लिए सरकार ने एक नई एप लॉन्च की है। इस सुविधा के शुरू होने से किसानों को J-Form प्राप्त करने के लिए आढ़तियों या मंडियों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

सरकार का दावा है कि डिजिटल तकनीक के जरिए किसानों को पारदर्शी और तेज सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे समय की बचत के साथ-साथ भ्रष्टाचार पर भी रोक लगेगी। किसानों ने इस पहल का स्वागत किया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts