हरियाणा : हरियाणा सरकार ने प्रदेश में सड़क और पुल परियोजनाओं की गुणवत्ता सुधारने तथा विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री Ranbir Gangwa ने लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें) की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में वर्ष 2024-25 और 2025-26 के वर्क प्रोग्राम की विस्तार से समीक्षा की।
बैठक में सड़क एवं पुल परियोजनाओं, गुणवत्ता नियंत्रण, “म्हारी सड़क” एप और विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति पर गहन चर्चा की गई। मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्रदेश की सड़कों पर सरकार की कार्यशैली दिखाई देनी चाहिए और आम जनता को बेहतर एवं सुरक्षित सड़क सुविधा मिलनी चाहिए। उन्होंने आगामी बरसात के मौसम को देखते हुए सड़क मरम्मत, गड्ढा भराई और लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
मंत्री ने कहा कि बारिश के दौरान खराब सड़कों के कारण लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए सभी विभागीय अधिकारी समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। समीक्षा बैठक में “म्हारी सड़क” एप के माध्यम से प्राप्त शिकायतों और सुझावों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि एप पर आने वाली शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाए ताकि लोगों को सड़क संबंधी समस्याओं से राहत मिल सके।
मंत्री रणबीर गंगवा ने गुणवत्ता नियंत्रण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सड़क और पुल निर्माण में तय मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए तथा सभी परियोजनाओं की नियमित निगरानी की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश में बेहतर सड़क नेटवर्क तैयार करना है, जिससे लोगों को सुरक्षित और सुगम यातायात सुविधा मिल सके। साथ ही विकास कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही भी सुनिश्चित की जाएगी। #Haryana #DIPRHaryana #HaryanaCM #NayabSinghSaini
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...


