एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रण को रफ्तार: हरियाणा में 925 इलेक्ट्रिक बसें, 1 अक्टूबर 2026 से ‘नो PUCC, नो फ्यूल’ नीति लागू

Modi government a golden chapter of service good governance and public welfare

हरियाणा : एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रण अभियान को गति देते हुए मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने व्यापक कार्ययोजना की समीक्षा कर सभी विभागों को सर्दियों से पहले सभी उपाय तय समय-सीमा में लागू करने के निर्देश दिए।

हरियाणा सरकार स्वच्छ वायु अभियान के तहत 925 नई इलेक्ट्रिक बसें चरणबद्ध तरीके से संचालित करेगी, 23 नए निरंतर परिवेशी वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्र (CAAQMS) स्थापित कर वायु गुणवत्ता निगरानी नेटवर्क का विस्तार करेगी तथा 1 अक्टूबर, 2026 से ‘नो पीयूसीसी, नो फ्यूल’ नीति लागू करेगी। इसके साथ ही लगभग 1,000 किलोमीटर शहरी सड़कों का पुनर्विकास, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों एवं उद्योगों पर सख्त कार्रवाई तथा वैज्ञानिक अपशिष्ट प्रबंधन के माध्यम से एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रण को और प्रभावी बनाया जाएगा।

हरियाणा सरकार ने एनसीआर में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए व्यापक कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सभी विभागों को सर्दियों से पहले तय समयसीमा में सभी उपाय लागू करने के निर्देश दिए हैं। योजना के तहत 925 नई इलेक्ट्रिक बसें, 23 नए वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्र (CAAQMS), 1 अक्टूबर 2026 से ‘नो PUCC, नो फ्यूल’ नीति, 1000 किलोमीटर शहरी सड़कों का पुनर्विकास और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों व उद्योगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts