नाबालिग को डरा-धमकाकर सामूहिक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

कानपुर : महाराजपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग को डरा-धमकाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों ने नाबालिग का अश्लील वीडियो बना लिया था और उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। पुलिस ने नाबालिग और उसके परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बताया गया कि घटना 26 जुलाई की है। महाराजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग अपने एक दोस्त के साथ बाजार आई थी। इस दौरान दोनों एक पार्क में बैठकर बातें कर रहे थे। इसी दौरान दो युवक वहां…

Read More

बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ हरियाणा सरकार का कडा रुख, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया

CM Nayab Saini

चंडीगढ़ : हरियाणा में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ राज्य प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। अधिकारियों ने इन घुसपैठियों की पहचान शुरू कर दी है और उन्हें पश्चिम बंगाल सीमा के रास्ते बीएसएफ को सौंपकर बांग्लादेश वापस भेजा जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य राज्य को अवैध प्रवासियों से मुक्त कराना है। सभी लोगों की पहचान की जा रही है और उन्हें बस के जरिए बांग्लादेश वापस भेजा जा रहा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, ‘हरियाणा में…

Read More

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस और फोरेंसिक टीम मौत के रहस्य की जाँच में जुटी

मेरठ : यूपी के मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 38 वर्षीय महिला ने जब दरवाजा नहीं खोला तो उसके देवर ने दरवाजा तोड़ा तो कमरे में महिला का शव मिला। महिला का पति सेना में सूबेदार है, जबकि महिला ज्ञानेश अपने दो बच्चों के साथ अलकनंदा धाम कॉलोनी में रहती थी। घर में मृतका के केवल दो बच्चे ही थे, जो दूसरे कमरे में सो रहे थे। पुलिस और फोरेंसिक टीम घटना को संदिग्ध मानते हुए मौत…

Read More

रिटायर फौजी के इकलौते बेटे की गोली मारकर की हत्या, हत्यारों की तलाश में जुटी मेरठ पुलिस

मेरठ : सरधना थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात बाइक सवार युवकों ने झगड़े के बाद एक सेवानिवृत्त फौजी के इकलौते बेटे (28) की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी दोस्त बताए जा रहे हैं, जिन्होंने शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद का बदला लेने के लिए उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है। एसपी ग्रामीण राकेश मिश्रा ने बताया कि सरधना थाना क्षेत्र के ईदगाह रोड पर रहने वाले सेवानिवृत्त फौजी रामपाल के बेटे विनय की…

Read More

तिहरे हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, भाई ने ही निकला अपनी ही बहन और माता-पिता का क़ातिल

गाजीपुर : यूपी के गाजीपुर के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के डीलिया गाँव में 27 जुलाई को हुए तिहरे हत्याकांड का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी बेटे अभय यादव उर्फ भुट्टन को चौकिया तिराहा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अभय यादव अपनी ही बहन और माता-पिता की कुल्हाड़ी से हत्या कर फरार हो गया था। इस हत्याकांड से पूरे जिले में हड़कंप मच गया था। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद ने इस पूरी घटना को लेकर शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की।…

Read More

मैनपुरी में भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत, हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए

मैनपुरी : यूपी के मैनपुरी में हुए भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। शुक्रवार को बेवर थाना क्षेत्र के नगला ताल स्थित एनएच 34 पर डिवाइडर पार करते समय एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। सड़क हादसे में कार सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि सभी लोग जन्मदिन की पार्टी मनाकर…

Read More

दिल्ली आगरा हाइवे पर चांदी लूटपाट करने वाले बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में एक को मार गिराया, दूसरा घायल

मथुरा: आगरा-दिल्ली हाईवे पर 29 जुलाई को एक ज्वैलर से लूटपाट करने वाले बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। मुखबिर से मिली सूचना पर मथुरा पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया। पुलिस से घिरता देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी और जवाबी कार्रवाई में उन्हें भी गोली लग गई। बाद में बदमाश नीरज की मौत हो गई। एक आरोपी का इलाज चल रहा है। मुठभेड़ गुरुवार रात आगरा-दिल्ली हाईवे पर हुई। एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया कि 29 जुलाई को हुई लूट के बाद पीड़ित…

Read More

पत्नी की हत्या के 7 साल बाद पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस कर रही मामले की जाँच

हल्द्वानी : पत्नी की हत्या के 7 साल बाद पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि कोतवाली क्षेत्र के बेड़ापोखरा फूलचौड़ इलाके में बुधवार को ट्यूशन टीचर की अपने घर में करंट लगने से मौत हो गई। ट्यूशन टीचर की पत्नी की सात साल पहले बदमाशों ने घर में लूटपाट के बाद हत्या कर दी थी। उस समय बदमाशों ने पति की भी पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। हालांकि, उनकी सात साल की बेटी अनन्या…

Read More

BCA द्वितीय की पढ़ाई कर रही एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

नैनीताल : भीमताल स्थित एक निजी विश्वविद्यालय में बीसीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार को उसका शव कमरे से बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवाली ले जाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि छात्रा लखनऊ के मुसरूप की रहने वाली थी। वह भीमताल स्थित एक निजी विश्वविद्यालय में बीसीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। वह…

Read More

कोर्ट से लौट रहे एक प्रॉपर्टी डीलर की दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या, हमलावर हुए फरार

मेरठ : कोर्ट से लौट रहे एक प्रॉपर्टी डीलर की दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस इसे आपसी रंजिश मान रही है। इस हत्याकांड को सुलझाने के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। मेरठ में बुधवार शाम सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के हाशिमपुरा पुलिस चौकी क्षेत्र के सुभाष नगर में कोर्ट से रिक्शे पर घर लौट रहे 45 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर सलीम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार बदमाशों ने बीच…

Read More