पत्नी की हत्या के 7 साल बाद पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस कर रही मामले की जाँच

हल्द्वानी : पत्नी की हत्या के 7 साल बाद पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि कोतवाली क्षेत्र के बेड़ापोखरा फूलचौड़ इलाके में बुधवार को ट्यूशन टीचर की अपने घर में करंट लगने से मौत हो गई। ट्यूशन टीचर की पत्नी की सात साल पहले बदमाशों ने घर में लूटपाट के बाद हत्या कर दी थी। उस समय बदमाशों ने पति की भी पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। हालांकि, उनकी सात साल की बेटी अनन्या किसी रिश्तेदार के घर जाने से बच गई थी। उस समय यह हत्या हल्द्वानी शहर में चर्चा का विषय बनी थी।

हत्या के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें लगी थीं। बाद में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद ट्यूशन टीचर ने दूसरी शादी कर ली। 7 साल बाद ट्यूशन टीचर की भी मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार, मूल रूप से शांतिपुरी निवासी 47 वर्षीय भुवन चंद्र भट्ट हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के बेड़ापोखरा में रहते थे। वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ रहकर घर पर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते थे। सुबह पानी की मोटर चलाते समय करंट लगने से उसकी मौत हो गई। ग्रामीण उसे सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने भुवन को मृत घोषित कर दिया।

बताया गया कि घर के बाहर मोटर लगी है। उसमें बारिश का पानी जा रहा था। हादसे का कारण भी यही माना जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। भुवन चंद्र भट्ट के घर में सात साल पहले जून 2018 में भी बड़ी वारदात हुई थी। बदमाशों ने घर में घुसकर उनकी पत्नी राधा भट्ट की हत्या कर दी थी। उन्हें अधमरा कर दिया था। बदमाश घर से लाखों की नकदी, जेवर और बाइक लूट ले गए थे। पुलिस ने भुवन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। बाद में पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया था।

राधा हत्याकांड तब सुर्खियों में रहा था। इधर, परिजनों के अनुसार भुवन ने दूसरी शादी की थी। जहां करंट लगने से उसकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण करंट लगना बताया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts