लखनऊ : अंकित बालियान हत्याकांड की जांच में उत्तर प्रदेश पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान हत्या में शामिल दो इनामी शूटरों को ढेर कर दिया। दोनों की पहचान मोहित और सुमित के रूप में हुई है। दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। मुठभेड़ में स्वाट टीम के दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम को दो लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...


