ई-सिम ले कर लोगों की उड़ाई गाढ़ी कमाई, खाते से 1.28 करोड़ रुपये की ठगी

कानपुर : साइबर ठग लोगों के बैंक खातों से पैसे उड़ाने के नए-नए तरीके ढूंढ रहे हैं। अब ई-सिम देकर लोगों की गाढ़ी कमाई उड़ाई जा रही है। ऐसा ही एक मामला कानपुर से सामने आया है। साइबर ठगों ने गुरुद्वारे के पूर्व प्रधान को सरकारी योजनाओं से जुड़ी एपीके फाइल का लिंक भेजकर उनका मोबाइल हैक कर लिया। फिर ई-सिम निकालकर उनके खाते से 1.28 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। उन्हें इसकी जानकारी तब हुई जब उनका सिम बंद हो गया। जब उन्होंने अपना बैंक खाता चेक किया…

Read More

मेले में घूमने गए युवक की चाकू मारकर हत्या, खून से लथपथ शव पर बिलखते रहे परिजन

Murder In Mela Goga Mhadi

सहारनपुर : रामपुर मनिहारान इलाके के गांव मल्हीपुर में गोगा म्हाड़ी पर आयोजित लगा मेला देखने गए एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।  मल्हीपुर निवासी कंवरसैन मेला घूमने गया था, जहाँ उसे चाकू मार दिया गया। आनन फानन में युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके भाई ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की है। वहीं घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने हत्यारे की तलाश शुरू कर दी है। गाँव मल्हीपुर निवासी सुनील पुत्र धर्मपाल ने रामपुर थाने…

Read More

बरेली में छांगुर जैसे गिरोह का पर्दाफाश, मदरसे में शिक्षक का खतना की कर रहे थे तैयारी, मौलाना समेत चार गिरफ्तार

A gang like Changur was exposed in Bareilly, They were preparing to circumcise a teacher in a madrasa, Four people including a Maulana were arrested

बरेली : बरेली में जमालुद्दीन उर्फ ​​छांगुर जैसे धर्मांतरण कराने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने मदरसा संचालक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह का सरगना अब्दुल मजीद नाम का व्यक्ति बताया जा रहा है। यह गिरोह लोगों को लालच देकर धर्मांतरण कराता था। आरोपियों के पास से धार्मिक पुस्तकें, सीडी, शैक्षिक दस्तावेज, पासपोर्ट, बैंक पासबुक, आधार कार्ड आदि बरामद किए गए हैं। एसपी (दक्षिण) अंशिका वर्मा ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस गिरोह का पर्दाफाश किया। अलीगढ़ के क्वार्सी क्षेत्र निवासी अखिलेश…

Read More

बच्चे का शव गोद में लेकर कलेक्ट्रेट पहुँची महिला, महिला कांस्टेबल पर लगाया धक्का देने का आरोप, कहा- कांस्टेबल के धक्का देने से हुई मौत

Woman reached collectorate with child's dead body in her lap, Accused female constable of pushing her, Child died due to constable pushing her

शाहजहाँपुर : लखीमपुर खीरी में नवजात का शव लेकर डीएम कार्यालय पहुँचने के मामले के बाद, मंगलवार को शाहजहाँपुर में भी एक महिला बच्चे का शव गोद में लेकर कलेक्ट्रेट पहुँची। उसने आरोप लगाया कि एक महिला पुलिसकर्मी द्वारा धक्का दिए जाने के कारण उसके गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। प्रशासनिक अधिकारी ने महिला को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। बता दें कि थाना कांट क्षेत्र के गाँव अकर्रा रसूलपुर निवासी गुड्डी की पत्नी रवीना मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बच्चे का शव गोद में…

Read More

जालसाजों की गजब धोखाधड़ी, औने-पौने दाम में बेच दी एक महीने के लिए किराये पर ली कार

उन्नाव : उन्नाव जिले की पुलिस ने एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो वाहन मालिकों को मासिक किराये का लालच देकर उनके वाहनों को एग्रीमेंट के जरिए ले लेता था और बाद में उन्हें बेचकर धोखाधड़ी करता था। एसओजी, सर्विलांस टीम और गंगाघाट थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इस गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से करीब 2 करोड़ कीमत के 13 चार पहिया वाहन, 6 मोबाइल फोन और 3,040 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। बरामद वाहनों में पूर्व मुख्यमंत्री…

Read More

आगरा के फतेहाबाद के अस्पताल में बेचा दिल्ली से चुराया बच्चा, 90 हजार में सौदा करने वाला दम्पति गिरफ्तार

आगरा : एक दंपत्ति दिल्ली से 6 महीने के बच्चे को चुराकर आगरा ले आया। दंपत्ति ने बच्चे को आगरा के फतेहाबाद स्थित एक अस्पताल में 90 हजार रुपये में बेच दिया। दिल्ली पुलिस ने बच्चा चोरी की जांच की। आरोपी दंपत्ति की तलाश में पिनाहट थाना क्षेत्र के गांव नयापुरा में छापेमारी की गई। पुलिस ने बच्चा चुराने वाले दंपत्ति समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि पिनाहट के मोहल्ला नयापुरा निवासी वीरभान उर्फ ​​वीरू एक साल से दक्षिणी दिल्ली के सराय काले खां स्थित एक…

Read More

रोड़वेज बस में मारपीट का वीडियो वायरल, तीन आरोपी गिरफ्तार, कस्बे में घुमाकर मंगवाई माफ़ी 

Saharanpur News

सहारनपुर : सहारनपुर के थाना नकुड़ इलाके के कस्बा अंबेहटा पीर में बस स्टैंड पर रविवार रात बदमाशों ने एक रोडवेज बस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने बस में तोड़फोड़ की और ड्राइवर व कंडक्टर के साथ मारपीट की। इस घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई। घटना रात करीब 8 बजे की है। सहारनपुर से गंगोह जा रही रोडवेज बस (UP 87 T1734) अंबेहटा बस स्टैंड पर रुकी थी। इसी दौरान कुछ बदमाशों ने बस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने ड्राइवर संजय चौधरी और कंडक्टर के साथ मारपीट…

Read More

बाइक के साइलेंसर से तेज़ आवाज़ का विरोध करने पर युवक पर तलवार से हमला, जमकर पथराव

Saharanpur News

सहारनपुर : थाना नकुड़ क्षेत्र के गाँव रनियाला दयालपुर में रविवार शाम दो पक्षों के बीच मामूली बात को लेकर न सिर्फ़ कहासुनी हुई, बल्कि कहासुनी मारपीट में बदल गई। विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने तलवार से हमला कर दिया और दूसरे युवक ने पथराव शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि अरुण नाम का युवक बाइक से साइलेंसर हटाकर गलियों में तेज़ आवाज़ के साथ बाइक चलाता रहता है, जब अंशुल ने उसे ऐसा करने से रोका तो उसने तलवार से हमला कर दिया। अचानक…

Read More

हत्या के आरोपी सनी सिंह को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया

गोंडा : कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के एक गाँव में 22 अगस्त को हुई 19 वर्षीय युवती की हत्या के आरोपी सनी सिंह को पुलिस ने सोमवार को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के अनुसार कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के एक गाँव में 22 अगस्त को हुई युवती की हत्या के आरोपी सनी सिंह को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी…

Read More

बिहार में शिक्षा विभाग का बड़ा कारनामा, मृत शिक्षक के खिलाफ कर दी FIR, चार साल पहले हो चुकी है मौत

FIR lodged against the dead teacher

बांका : बिहार के बांका में फर्जी प्रमाण पत्र मामले में शिक्षा विभाग और निगरानी जाँच ब्यूरो की बड़ी लापरवाही सामने आई है। निगरानी जाँच ब्यूरो ने हाल ही में एक मृत शिक्षक के खिलाफ फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। मिर्जापुर पंचायत के सोनडीहा निवासी शिक्षक निरंजन कुमार प्राथमिक विद्यालय मेहरपुर में पदस्थापित थे। 2021 में कोविड-19 महामारी के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इसके बावजूद, निगरानी जाँच ब्यूरो ने हाल ही में उनके खिलाफ फर्जी प्रमाण पत्र मामले में मामला दर्ज किया है। निरंजन…

Read More