सहारनपुर : सहारनपुर के थाना नकुड़ इलाके के कस्बा अंबेहटा पीर में बस स्टैंड पर रविवार रात बदमाशों ने एक रोडवेज बस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने बस में तोड़फोड़ की और ड्राइवर व कंडक्टर के साथ मारपीट की। इस घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई। घटना रात करीब 8 बजे की है। सहारनपुर से गंगोह जा रही रोडवेज बस (UP 87 T1734) अंबेहटा बस स्टैंड पर रुकी थी। इसी दौरान कुछ बदमाशों ने बस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने ड्राइवर संजय चौधरी और कंडक्टर के साथ मारपीट की। पुलिस ने मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बता दें कि रविवार रात सहारनपुर से गंगोह जा रही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की रोडवेज बस के चालक और परिचालक के साथ मारपीट की गई। घटना के बाद बस में सवार यात्रियों में दहशत फैल गई और हमलावर मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी अविनाश गौतम के निर्देशन में चौकी प्रभारी विकास चरण ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में तीन आरोपियों को पकड़ लिया। चौकी प्रभारी विकास चरण के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर कस्बे में पैदल परेड कराई। इस दौरान युवा अपनी गलती पर पछतावा करते हुए भविष्य में ऐसा कृत्य न करने और कानून का सम्मान करने की कसम खा रहे थे। पकड़े गए लोगों में सरफराज पुत्र मंजूर, दिलनवाज पुत्र हारून, दानिश पुत्र सलीम शामिल हैं। तीनों अबेहटा के रहने वाले हैं। चौकी प्रभारी ने बताया कि बाकी हमलावरों की तलाश की जा रही है।

थाना प्रभारी अविनाश गौतम के निर्देशन में पुलिस ने सोमवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में सरफराज, दिलनवाज और दानिश शामिल हैं। तीनों अंबेहटा के रहने वाले हैं। पुलिस ने सोमवार सुबह आरोपियों को कस्बे में पैदल घुमाया। आरोपियों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में ऐसा कृत्य न करने का वादा किया। पुलिस ने बताया कि अन्य फरार आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। यात्रियों ने बस स्टैंड और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने भी ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम की मांग की है।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...


