देवबंद : जमीयत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा असम मुसलमानों के विनाश का मामला है। वहाँ के मुख्यमंत्री दिल्ली हो या असम, शेष भारत से सरकार को अलग करना चाहते थे। सबने मिलकर तय किया कि बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच युद्ध के बाद, जब यहाँ-वहाँ स्थिरता थी। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की नीति के अनुसार, पाकिस्तान का विभाजन हुआ। इसलिए, हमने साथ बैठकर यह निर्णय लिया कि पूरे भारत में भारतीय होने की नींव 1951 की होगी। लेकिन असम में असमिया होने…
Read MoreCategory: Featured
सीएम योगी ने पीएम पर अभद्र टिप्पणी पर किया पलटवार, बोले – पीएम पर अभद्र टिपण्णी से पूरे देश का अपमान, कांग्रेस को सबक सिखाएगी जनता
प्रतापगढ़ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी की गई गई अभद्र टिप्पणी को लेकर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधान मंत्री के खिलाफ की गई अभद्र टिपण्णी से पुरे देश का अपमान है। पूरा देश अपमान महसूस कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि सपा, कांग्रेस और बसपा के शासनकाल में गुंडागर्दी और माफिया राज चरम पर था। सपा सरकार में हर जिले में माफिया को पाला-पोसा गया। विकास राशि की बंदरबांट की जा रही थी। लूट-खसोट चरम पर थी। गरीबों के लिए आया पैसा लूटा गया। सीएम…
Read Moreथाने में दरोगा फरियादी को हवालात में किया बंद, फरियादी को पड़ा दिल का दौरा, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
सहारनपुर : सहारनपुर में बेटी के साथ हुई छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों की शिकायत करने आए एक पिता को थाने में उस वक्त दिल का दौरा पड़ गया जब दरोगा और चौकी इंचार्ज ने उसकी सुनवाई के बजाये उलटा उसे धमका दिया। आरोप है कि चौंकी इंचार्ज ने बाप-बेटे को हवालात में बंद कर दिया गया। जिसके बाद पीड़ित पिता को दिल का दौरा पड़ गया। जिसके बाद थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों के हाथ पाँव फूल गए। हैरत की बात तो ये है कि अस्पताल पहुंचाने की बजाए पुलिस ने…
Read More‘हिंदू परिवारों में तीन बच्चे होने चाहिए, कम होंगे तो समाज विलुप्त हो जाएगा’, आरएसएस प्रमुख भागवत का बयान
मोहन भागवत : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा ब्यान आया है। उन्होंने एक दंपति के लिए तीन बच्चों की वकालत करते हुए कहा कि जिस समाज में तीन से कम बच्चे होते हैं, उसका अस्तित्व धीरे-धीरे समाप्त हो जाता है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के साथ-साथ देश के लिए पर्याप्त जनसंख्या भी आवश्यक है। आपको बता दें कि विज्ञान भवन में आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर आयोजित तीन दिवसीय संवाद के अंतिम दिन प्रश्नोत्तर सत्र को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा कि जनसंख्या देश के लिए एक…
Read Moreहिमाचल में हुआ भूस्खलन, पत्थर गिरने से सहारनपुर के भजन गायक की मौत, नौ श्रदालुओं की बचाई जान, एक श्रद्धालु लापता
हिमाचल/सहारनपुर : हिमाचल में भगवान मणि महेश के दर्शन करने गए गंगोह के श्रद्धालुओं का एक समूह चंबा जिले में भूस्खलन और बाढ़ में फंस गया। गंगोह के 10 और जगाधरी का एक श्रद्धालु तीर्थयात्रा पर गया था। इस हादसे में मोहल्ला छत्ता निवासी सागर भटनागर की मौत हो गई। इसके बाद उनके तीन साथी लापता हो गए। गुरुवार शाम तीनों को सकुशल बरामद कर लिया गया। एक श्रद्धालु अभी भी लापता है। सभी श्रद्धालु भरमौर में सुरक्षित स्थान पर ठहरे हुए हैं। 20 अगस्त को सागर भटनागर के नेतृत्व…
Read Moreमुजफ्फरनगर के दो भाइयों समेत पांच लोगों की कटरा में मौत, तीन परिवार वैष्णो देवी दर्शन करने गए थे, परिवारों में मातम
मुजफ्फरनगर/कटरा : कटरा में भूस्खलन में दबकर उत्तरी रामपुरी निवासी ममतेश, रामवीरी और अंजलि तथा दो टंकी वाली रोड निवासी दो भाइयों की मौत हो गई। परिवारों में मातम पसरा है। मुजफ्फरनगर शहर के मोहल्ला रामपुरी में रहने वाले तीन परिवारों के कई सदस्य कटरा में माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर हुए भूस्खलन में दब गए। इसमें दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने परिवारों को सूचित कर दिया है। वे कटरा के लिए रवाना हो गए हैं। जिले में शोक की लहर है।…
Read Moreएक नहीं तीन किलोमीटर के दायरे के उच्च प्राथमिक विद्यालयों का होगा विलय, शिक्षा मंत्रालय ने दिए निर्देश
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विलय को लेकर बड़ी खबर है। अब तीन किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्कूलों का विलय किया जाएगा। अभी तक एक किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्कूलों का विलय किया जा रहा था। इसके लिए शासन ने शिक्षा मंत्रालय के आदेश का पालन करने के निर्देश संबंधितों को जारी कर दिए हैं। अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने पत्र जारी करते हुए लिखा कि 16 जून 2025 को जारी निर्देशों के क्रम में अपर्याप्त छात्र नामांकन वाले विद्यालयों को…
Read Moreबांके बिहारी कॉरिडोर के लिए 510 करोड़ रुपये दान करने का हलफनामा देने वाले प्रखर गर्ग अपनी पत्नी समेत गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला ?
आगरा : बांके बिहारी कॉरिडोर के लिए 510 करोड़ रुपये दान करने का हलफनामा देकर चर्चा में आए बिल्डर प्रखर गर्ग को उनकी पत्नी राखी गर्ग समेत गिरफ्तार कर लिया गया है। 1.54 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में आरोपी दंपत्ति के खिलाफ अदालत ने गैर-जमानती वारंट जारी किया था। पुलिस ने बुधवार को दोनों को जयपुर से गिरफ्तार किया। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी दंपत्ति के खिलाफ हरीपर्वत और कमला नगर थानों में धोखाधड़ी के…
Read Moreचचेरी बहन से हुआ एक तरफ़ा प्यार, शारीरिक संबंध बनाने का किया विरोध तो कर दी हत्या, चारपाई के निचे दफनाया शव
बागपत : उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के छपरौली क्षेत्र के एक गाँव में बुधवार दोपहर एक चचेरे भाई ने एकतरफा प्यार और शारीरिक संबंध का विरोध करने पर 15 साल की लड़की के सिर पर गैस सिलेंडर और फावड़े से कई वार करके उसकी हत्या कर दी। उसके शव को कमरे में गड्ढा खोदकर बिस्तर के नीचे दबा दिया। लड़की की माँ ने बताया कि उसके पति की चार महीने पहले बीमारी से मौत हो गई थी। तब से वह अपनी एक बेटी और तीन छोटे बेटों के साथ…
Read Moreप्रयागराज में काले जादू के चलते दादा ने पोते के शव के टुकड़े-टुकड़े कर फेंक दिए, आरोपी दादा हुए गिरफ्तार
प्रयागराज : काले जादू के चलते दादा ने अपने पोते की हत्या कर दी। किशोर का शव दो दिन पहले मिला था। बुधवार को पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करेगी। मृतक छात्र करेली के सदियापुर का रहने वाला था। 11वीं का छात्र पीयूष मंगलवार सुबह से लापता था। उसके पिता अजय सिंह की पहले ही मौत हो चुकी थी। वह अपनी माँ कामिनी के साथ सदियापुर गुरुद्वारे के पास रहता था। वह सरस्वती विद्या मंदिर में पढ़ता…
Read More