हरियाणा के सेवानिवृत्त क्लर्क ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया

Vice President Candidate Jagat SIngh

भिवानी : हरियाणा के भिवानी के चांग गाँव के 71 वर्षीय सेवानिवृत्त क्लर्क जगत सिंह ने 9 सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया है। सिंह ने इससे पहले तीन बार राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया था, लेकिन हर बार उनका नामांकन खारिज कर दिया गया था। इस बार भी उनके नामांकन के रद्द होने की प्रबल संभावना है। उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी जगत सिंह ने कहा कि वह हर चुनाव में सरकारी कर्मचारियों की समस्याओं को एक प्रमुख मुद्दे के रूप में उठाते हैं,…

Read More

सैनी सरकार ने नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के दायरे मे राज्य की नौ अवैध कॉलोनियों को किया वैध, राहत मिलने पर लोगों ने सरकार का किया धन्यावाद

CM Nayab Saini

कुरुक्षेत्र : मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अवैध कॉलोनियों को वैध करने का फैसला लिया, जिलों से मिली रिपोर्ट के बाद लिया गया है। ये सभी कॉलोनियां शहरी स्थानीय निकायों की सीमा से बाहर हैं, लेकिन नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के दायरे में आती हैं। ऐसे में नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अपूर्व कुमार सिंह द्वारा गुरुवार को इन कॉलोनियों को नियमित करने की अधिसूचना जारी की गई। चरखी दादरी जिले के भैरवी में 7.17 एकड़ क्षेत्र में बनी एक गुमनाम कॉलोनी को नियमित घोषित किया…

Read More

लेडी टीचर मनीषा हत्याकांड मामले में उतरी पंचायत खाप, फांसी की सजा की मांग

चरखी दादरी : वैशाली जिले के सिंघानी में लेडी टीचर मनीषा हत्याकांड मामला पंचायत खाप में भी उतरा हुआ है। फोगाट खाप ने सचिवालय की बैठक में सरकारी व प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। यह निर्णय लिया गया कि यदि मामले के चौथे की आतंकवादी नहीं हुई तो सर्वखाप कंपनी लिमिटेड और बड़े पैमाने पर निर्णय के लिए जाएंगे। वहीं खाप ने मनीषा की हत्या का जघन्य अपराध में फांसी की सजा की मांग की है। रविवार को दादरी के स्वामी फ़्लोरिडा धाम में फोगाट खाप की…

Read More

बदमाशों ने घर में सो रहे एक परिवार पर ताबड़तोड़ कर दी फायरिंग, फायरिंग में दो बच्चियों को लगी गोली, जांच में जुटी पुलिस

जींद : जींद के सफीदों में रविवार रात बदमाशों ने घर में सो रहे एक परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में दो बच्चियों को गोली लगी है। दोनों की हालत गंभीर है। दोनों को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि बदमाशों का कुछ दिन पहले बच्चियों के पिता के साथ झगड़ा हुआ था। बदमाशों ने बच्चियों के पिता के हाथ-पैर तोड़ दिए थे। उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी थी। वहीं, देर…

Read More

पीएम मोदी ने द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया, कहा- हम भारत को विकसित बनाने में लगे हैं, संविधान को सिर पर उठाकर नाचने वालों ने संविधान को रौंदा है

PM Modi inaugurated the Dwarka Expressway

नई दिल्ली/चंडीगढ़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 17 अगस्त 2025 को रोहिणी से दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया। द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली खंड और शहरी विस्तार सड़क-II (UER-II) को प्रधानमंत्री ने जनता को समर्पित किया। उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने एक रोड शो भी किया। राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन: उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने कहा, “इस एक्सप्रेसवे का नाम द्वारका है, जिस स्थान पर यह कार्यक्रम हो रहा है वह रोहिणी है। मैं भी द्वारकाधीश की धरती से ताल्लुक रखता हूँ। पूरा वातावरण…

Read More

ड्यूटी पर तैनात जवान जय भगवान की राइफल से गोली लगने से हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

कुरुक्षेत्र : हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिला जेल में गुरुवार को एक दुखद घटना घटी। दरअसल, ड्यूटी पर तैनात जवान जय भगवान की राइफल से गोली लगने से मौत हो गई। जय भगवान आरोपियों को कोर्ट ले जाने के लिए जिला जेल के बाहर एक बेंच पर बैठे थे। इसी दौरान गोली की आवाज से दहशत फैल गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही जय भगवान ने दम तोड़ दिया। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस भी मामले की जांच कर…

Read More

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने की जनसुनवाई

भिवानी: राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने भिवानी में जनसुनवाई के दौरान महिलाओं की समस्याएं सुनीं। उन्होंने भिवानी, चरखी दादरी और झज्जर जिलों की लगभग 35 महिलाओं की शिकायतें सुनीं। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि हम देश के कोने-कोने में जाकर प्रत्यक्ष रूप से जनसुनवाई कर रहे हैं। जिसके तहत भिवानी जिले के 19, चरखी दादरी के 8 और झज्जर के 8 मामलों की सुनवाई की गई है। उन्होंने बताया कि इनमें सबसे ज्यादा मामले घरेलू हिंसा, साइबर अपराध और मातृत्व अवकाश के हैं। उन्होंने…

Read More

यमुनानगर के मुकारबपुर गाँव में फैला डायरिया का प्रकोप, भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति

यमुनानगर : इन दिनों मानसून का मौसम है और भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में मौसमी बीमारियों ने भी पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। यमुनानगर के मुकारबपुर गाँव में डायरिया का प्रकोप फैल गया है। पेयजल पाइपलाइन में लीकेज के कारण दूषित पानी घरों में आ गया। जिससे लोग डायरिया की चपेट में आ गए। गाँव के एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिसके बाद गाँव के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया है। प्रशासन गाँव पर कड़ी नज़र रखे हुए…

Read More

अम्बाला पुलिस की बड़ी कामयाबी , तस्करो से 2 करोड़ की हीरोइन की बरामद , दो युवक गिरफ्तार

अंबाला: हरियाणा में नशा तस्करी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस ने जगह-जगह नशाखोरी रोकने के लिए अभियान चलाए हैं। इसके बावजूद, नशा करने वालों के हौसले बुलंद हैं। सरकार भी राज्य में नशाखोरी रोकने के लिए कई अहम काम कर रही है। लेकिन नशा तस्करी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताज़ा मामला अंबाला से सामने आया है, जहाँ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने दो करोड़ की हेरोइन बरामद की है। इंस्पेक्टर ऋषि पाल इंचार्ज एएनसी ने बताया कि नशा तस्करी के…

Read More

धर्म छिपाकर शादी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है हरियाणा की सैनी सरकार

CM Nayab Saini

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को राज्य के धर्मांतरण कानून का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने अधिकारियों से हरियाणा विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन निवारण अधिनियम एवं नियम, 2022 के प्रावधानों का सख्ती से पालन कराने को कहा है। इसमें सरकार खासकर धर्म छिपाकर शादी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। यानी अगर कोई अपना धर्म छिपाकर शादी करता है तो वह शादी अमान्य हो जाएगी। साथ ही, कानून में शादी के लिए या शादी के लिए…

Read More