सहारनपुर : बिहार चुनाव नतीजों के बाद शनिवार को उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहारनपुर पहुंचे जहां उन्होंने शर्किट हाउस में प्रेस वार्ता कर न सिर्फ बिहार चुनाव की जीत को आमजन की जीत बताया बल्कि विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोला। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव “तीन नेता” हैं जो चाहते हैं कि भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक हर कोई ज़मीन पर काम ना करे और उनकी अपनी पार्टियों की जीत सुनिश्चित हो जाए। लेकिन…
Read MoreCategory: सहारनपुर
लाल किले पर विस्फोट से पहले दिल्ली पहुँच गया था डॉ. आदिल, घर के बाहर कूड़े में मिला फ्लाइट का टिकट
सहारनपुर : सहारनपुर के फेमस अस्पताल से पकड़े गए Jaish-e-Mohammed आतंकी संगठन से जुड़े डॉ आदिल की गिरफ्तारी के बाद कई खुलासे हो रहे हैं। जाँच एजेंसियों को जम्मू-कश्मीर के आतंकवादी डॉ. आदिल अहमद की गतिविधियों के बारे में एक नया सुराग मिला है। सहारनपुर के मानकमऊ इलाके में उसके किराए के घर के बाहर कूड़े में एक फ्लाइट का टिकट मिला। जिससे यह पता चला है कि दिल्ली में धमाके से पहले डॉ आदिल दिल्ली ग़या था। जिससे एक बड़ा खुलासा हुआ है। कूड़े में मिला फ्लाइट का यह…
Read Moreबागेश्वर प्रमुख धीरेन्द्र शास्त्री पर भड़के देवबंदी उलेमा, बोले धर्म के चोले में राजनीति कर रहे धीरेन्द्र शास्त्री, देश को तोड़ने वाला है उनका बयान
सहारनपुर : बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेन्द्र शास्त्री के बयान पर देवबंदी उलेमाओं ने नाराजगी जताई है। उलेमाओं ने जहां धीरेन्द्र शास्त्री को धर्म गुरु ना बताकर राजनेता करार दिया है वहीं उनके बयान को निंदनीय बताया है। देवबंदी उलेमा मुफ्ती असद कासमी ने कहा कि बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेन्द्र शास्त्री धर्म गुरु का चोला पहनकर देश की आवाम को गुमराह कर रहे हैं। उनके बयान की जितनी भी निंदा की जाये कम है। आंतकवादी का कोई मजहब नहीं होता। वहीं कारी ईशहाक गौरा ने कहा कि धीरेन्द्र शास्त्री धर्म गुरु…
Read Moreआतंकियों से सहारनपुर का पुराना नाता, आतंकी अड्डा बनाना चाहता था डॉ आदिल, साथी मुजमिल्ल भी आने की तैयारी में था सहारनपुर
सहारनपुर : पश्चिमी उत्तर प्रदेश का सहारनपुर जिला आतंकवादियों शरणस्थली बना हुआ है। आतंकी संगठनों से जुड़े लोग फतवों की नगरी देवबंद समेत सहारनपुर में कई जगहों को अपना ठिकाना बना चुके हैं। जहां से कई बड़ी आतंकी घटनाओं की साजिश रची जा चुकी है। हालांकि समय रहते यूपी ATS और NIA की सतर्कता से इन साजिशों को नाकाम किया गया। सहारनपुर से आतंकी संगठनों से जुड़े कई संदिग्ध पकड़े जा चुके हैं। बाबजूद इसके आतंकियों का सहारनपुर से कनेक्शन खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। डॉ आदिल…
Read Moreआतंक के डॉ आदिल की गिरफ़्तारी के बाद बड़ा खुलासा, किराए के मकान में आदिल से मिलने आते थे आठ लोग, मुस्लिम डॉक्टरों को ही क्यों दिया शादी का कार्ड?
सहारनपुर : सहारनपुर के अस्पताल में पांच लाख की सैलरी लेने वाले आतंक के डॉक्टर आदिल की गिरफ्तारी के बाद विभिन्न स्थानों पर एक के बाद एक बड़े खुलासे हो रहे हैं। एसटीएस की जांच में खुलासा हुआ कि आतंकवादी डॉ. आदिल अहमद और उसके साथी उत्तर प्रदेश को दहलाने की साजिश रच रहे थे। खास बात तो ये है कि इसके लिए बाकायदा जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े डॉक्टरों की टीम औपचारिक प्रशिक्षण भी ले चुकी थी। ट्रेनिंग के बाद ही टेरर के डॉक्टरों ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली से…
Read Moreटेरर डॉक्टर परवेज अंसारी का सहारनपुर कनेक्शन, सहारनपुर के शोएब से खरीदी से आल्टो कार, बहन शाहीन अंसारी की गाडी से मिली AK 47
सहारनपुर : फरीदाबाद में डॉक्टर शाहीन के घर से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद होने के बाद एटीएस की टीम ने लखनऊ स्थित डॉक्टर परवेज़ के घर पर भी छापेमारी की। डॉ परवेज को डॉक्टर शाहीन का नजदीकी बताया जा रहा है। डॉक्टर परवेज़ सहारनपुर में भी रह चुके हैं जहां उन्होंने दो साल क्लिनिक चलाया। एटीएस की टीम जब सुबह करीब सात बजे वहां पहुंची तो डॉ. परवेज के घर के बाहर सफेद रंग की आल्टो खड़ी मिली। जिसका नम्बर यूपी 11 बीडी 3563 था। कार के शीशे पर लखनऊ…
Read Moreसहारनपुर में छांगुर बाबा के तीन गुर्गे गिरफ्तार, कर्नाटक की युवती ने बलात्कार और धर्मांतरण का लगाया था आरोप लगाया, धर्म छिपाकर एक ने की थी शादी
सहारनपुर : सहारनपुर पुलिस ने छांगुर बाबा के तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया है। थाना देहात कोतवाली पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कागजी कार्यवाई शुरू कर दी है। कर्नाटक की एक युवती ने सहारनपुर में छांगुर बाबा के साथ उसके गुर्गों पर बलात्कार और धर्मांतरण का आरोप लगाया था। युवती के मुताबिक़ एक मुस्लिम व्यक्ति ने अपना नाम बदलकर न सिर्फ उसके साथ शादी की बल्कि उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जब जिला स्तर पर कोई सुनवाई नहीं हुई तो पीड़िता ने सीएम योगी आदित्यनाथ से…
Read Moreसहारनपुर में जैश ए मोहम्मद के कनेक्शन, श्रीनगर पुलिस ने कश्मीरी डॉक्टर को किया गिरफ्तार, जानिए क्या है कनेक्शन ?
सहारनपुर : गुरुवार की देर रात सहारनपुर पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आंतकी संगठन जैश ए मोहम्मद के फैन डॉक्टर की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। श्रीनगर पुलिस ने प्राइवेट अस्पताल में कार्यरत एक डॉक्टर आदिल को हिरासत में लिया। पुलिस आरोपी डॉक्टर को लेकर रात मे ही श्रीनगर के लिए रवाना हो गया। डॉक्टर पर श्रीनगर में आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के पोस्टर लगाने का आरोप है। श्रीनगर पुलिस ने इस मामले में शुरुआत में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी,…
Read Moreअब छिनेगा पीएम आवास योजना में बनाया गया गया आशियाना, सिंचाई विभाग ने PMAY योजना में बने मकानों पर भी लगाए रेड क्रॉस के निशान, जांच की बात कर रहे अधिकारी
सहारनपुर : एक ओर जहां प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी गरीब और असहाय परिवारों के लिए पक्का घर बनवा रहे हैं वहीं सहारनपुर के सिंचाई विभाग ने प्रधान मंत्री की महत्वकांक्षी योजना प्रधान मंत्री आवास योजना पर पानी फेरना शुरू कर दिया है। सिंचाई विभाग ने कस्बा बेहट की इंदिरा कॉलोनी और मोहल्ला सड़क पार में सैकड़ों घरों को न केवल अवैध घोषित कर दिया है, बल्कि उन्हें ढहाने की तैयारी भी कर ली है। इसके लिए बाकायदा 450 से ज्यादा घरों पर रेड क्रॉस, येलो क्रॉस और ग्रीन क्रॉस के…
Read Moreगड्ढों में डाला जा रहा टायरों का बदबूदार तेल, खानापूर्ति में जुटा प्रदूषण विभाग, महज हिदायत देकर छोड़ा
सहारनपुर : सहारनपुर में टायरों से तेल निकालने का अवैध धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेशों की अनदेखी की जा रही है। आलम यह है कि टायर कारखाने अब आबादी वाले इलाकों में खुली हवा में जहर घोल रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि इन कारखानों में कई बार बॉयलर में विस्फोट हो चुके हैं और मजदूरों की मौत हो चुकी है। बावजूद इसके प्रशासन, पुलिस और प्रदूषण नियंत्रण विभाग केवल औपचारिक जाँच करके चुप रहते हैं।…
Read More