पुलिस और बदमाशों के बीच चली गोलियां, मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Gunfire erupts between police and criminals, Criminal carrying a reward of 25000 rupees arrested in encounter

सहारनपुर : सहारनपुर में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच उस वक्त मुठभेड़ हो गई जब चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार युवकों को रुकने का इशारा किया। बदमाशों ने पकड़े जाने से डर से पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। मुठभेड़ में गोली लगने से 25 हजार का इनामी बदमाश घायल हो ग़या। जबकि उसके साथी ने हाथ ऊपर कर सरेंडर कर दिया। घायल बदमाश को गिरफ्तार कर पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। पकड़े गए बदमाशों के…

Read More

सहारनपुर के चिलकाना में होटल का वीडियो वायरल, रोटी पर थूकता दिखा युवक, दो आरोपी गिरफ्तार

Video of a hotel in Saharanpur's Chilkana goes vira Youth seen spitting on roti सहारनपुर : सहारनपुर जिले के चिलकाना कस्बे में बस स्टैंड स्थित एक होटल में एक बार फिर थूक जेहाद का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। होटल में काम करने वाला एक युवक रोटी बनाते समय उस पर थूकता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि गुरुवार दोपहर यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में युवक कथित तौर पर रोटी तैयार करते समय उस पर थूकता नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होते ही लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी और होटल संचालक व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। मामले की जानकारी मिलते ही थाना चिलकाना पुलिस हरकत में आई होटल पर पहुंची। पुलिस ने होटल में काम कर रहे युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। इसके साथ ही वायरल वीडियो की सत्यता और पूरे घटनाक्रम की जांच भी शुरू कर दी गई। जांच के दौरान पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद गोरक्षा दल के कार्यकर्ता भी थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।कार्यकर्ताओं का कहना था कि इस तरह की हरकत लोगों की धार्मिक और सामाजिक भावनाओं को आहत करने वाली है तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर तत्काल जांच शुरू कर दी गई थी। वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों से पूछताछ की गई और मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है और कानून व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

सहारनपुर : सहारनपुर जिले के चिलकाना कस्बे में बस स्टैंड स्थित एक होटल में एक बार फिर थूक जेहाद का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। होटल में काम करने वाला एक युवक रोटी बनाते समय उस पर थूकता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें…

Read More

विदेश में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, सऊदी अरब में 91 पदों पर भर्ती शुरू

Golden opportunity to get a job abroad, Recruitment for 91 posts started in Saudi Arabia

सहारनपुर : विदेश में रोजगार पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश सरकार की पहल पर सऊदी अरब में विभिन्न तकनीकी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सेवायोजन विभाग के माध्यम से होने वाली इस भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं। भर्ती प्रक्रिया रोजगार संगम पोर्टल के जरिए संचालित की जा रही है, जहां अभ्यर्थी ऑनलाइन पंजीकरण कर आवेदन कर सकते हैं। सेवायोजन विभाग के सहायक निदेशक श्री अनिल कुमार गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि…

Read More

विशिष्ट हस्तशिल्प प्रादेशिक पुरस्कार योजना के लिए आवेदन आमंत्रित

Special Handicrafts Regional Award Scheme

सहारनपुर : उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय उत्तर प्रदेश के हस्तकला एवं निर्यात प्रोत्साहन अनुभाग द्वारा विशिष्ट हस्तशिल्प प्रादेशिक पुरस्कार योजना के अंतर्गत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के तहत 20 राज्य हस्तशिल्प पुरस्कार एवं दक्षता हस्तशिल्प पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। उपायुक्त उद्योग श्री अजय कुमार त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि आवेदन करने वाले हस्तशिल्पियों की न्यूनतम आयु 25 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। साथ ही आवेदक को हस्तशिल्प क्षेत्र में कम से कम पांच वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है। आवेदनकर्ता के पास हस्तशिल्प विकास आयुक्त,…

Read More

मस्जिद में मिला मुतवल्ली का शव, हत्या की आशंका से सनसनी, सुबह से लापता थे नौशाद उर्फ मंत्री

मस्जिद में मिला मुतवल्ली का शव, हत्या की आशंका से सनसनी, सुबह से लापता थे नौशाद उर्फ मंत्री

सहारनपुर : सहारनपुर के थाना देहात कोतवाली इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब चिलकाना रोड स्थित मदीना मस्जिद में मस्जिद के मुतवल्ली का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का माना जा रहा है। घटनास्थल से खून से सनी लकड़ी की बल्ली मिलने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मृतक की पहचान नौशाद उर्फ मंत्री के रूप में हुई है। मृतक नौशाद मस्जिद में मुतवल्ली का कार्य करते थे। बताया जा रहा है कि वह सुबह से लापता थे। परिजनों और…

Read More

फतवों की नगरी देवबंद में विकास की सौगात के साथ पश्चिमी यूपी की सियासत साधने की कोशिश कर गए सीएम योगी 

CM Yogi's gift to teachers

सहारनपुर : देवबंद की धरती गुरुवार को केवल विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास का मंच नहीं बनी, बल्कि यह कार्यक्रम राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक संदेशों का भी बड़ा केंद्र रहा। योगी आदित्यनाथ ने अपने पूरे संबोधन में विकास, कानून व्यवस्था, राष्ट्रवाद, आस्था और राजनीतिक संदेशों को इस तरह पिरोया कि यह कार्यक्रम आने वाले समय की राजनीति की दिशा तय करने वाला दिखाई दिया। देवबंद लंबे समय से राष्ट्रीय राजनीति और वैचारिक बहसों का केंद्र रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री का यहां आकर हजारों करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करना…

Read More

सहारनपुर मेडिकल कॉलेज में हंगामा, वेतन न मिलने से नाराज युवक पानी की टंकी पर चढ़ा

Chaos at Saharanpur Medical College, Youth climbs water tank, Angry Youth over non-payment of salary climbs water tank

सहारनपुर : सहारनपुर के मेडिकल कॉलेज परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक वेतन न मिलने और नौकरी से हटाए जाने के विरोध में पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गया। युवक के टंकी पर चढ़ने की खबर मिली तो मेडिकल प्रशासन में खलबली मच गई। स्थानीय लोगों की सुचना पर पुलिस आनन फानन में मौके पर पहुंची और युवक को उतारने की कोशिश में जुटी है। लेकिन युवक अपनी मांग पूरी करने की जिद्द पर अड़ा है। जानकारी के अनुसार टंकी पर चढ़ा युवक रजनीश बताया…

Read More

पैसों के विवाद में मां की सहेली बनी कातिल, 14 साल के अंशुमन को नहर में फेंका, 48 घंटे बाद मिला शव

A mother's friend became a murderer over a monetary dispute

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से एक बेहद सनसनीखेज और दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां पैसों के विवाद में एक महिला ने अपनी ही सहेली के 14 वर्षीय बेटे को नहर में फेंक कर हत्या कर दी। 1 मई को लापता हुए अंशुमान का शव रविवार को अंबाला रोड की बड़ी नहर से बरामद हुआ है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से न सिर्फ हत्याकांड का खुलासा किया है बल्कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने अपना गुनाह कबूल…

Read More

हनीट्रैप, ब्लैकमेलिंग और कत्ल का खूनी खेल, सहारनपुर पुलिस ने किया डूडा कर्मचारी और महिला साथी हत्याकांड का खुलासा

A bloody game of honeytrap blackmailing and murder, Saharanpur police uncover the murder of a DUDA employee and his female companion.

सहारनपुर : पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर और बागपत से जुड़े सनसनीखेज डबल मर्डर केस का आखिरकार पुलिस ने खुलासा कर दिया है। यह मामला केवल हत्या तक सीमित नहीं था, बल्कि इसमें हनीट्रैप, ब्लैकमेलिंग, आपसी रंजिश और साजिश की कई परतें जुड़ी हुई थीं। एसएसपी अभिनंदन सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि थाना मिर्जापुर, बड़गांव और स्वाट-सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो मुख्य आरोपियों सुधारस और कपिल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार इस पूरे मामले की जड़ मथुरा के एक कीमती प्लॉट को…

Read More

आईपीएल सट्टेबाज गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने 7 बुकीज  को किया गिरफ्तार, लाखों की बरामदगी

IPL betting gang busted police arrested 7 bookies

​सहारनपुर : सहारनपुर में इन दिनों आईपीएल के के सटोरियों का बोल बाला देखने को मिल रहा है। आईपीएल के सटोरिये लगातार करोडो रूपये का सट्टा लगवा रहे हैं। वही पुलिस भी सट्टा कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाकर सट्टे के काले कारोबार का खुलासा कर रही है। ताज़ा मामला थाना सरसावा इलाके का है जहां पुलिस ने छापेमारी कर सट्टा माफियाओं का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने आईपीएल मैच पर सट्टा लगवाने वाले 7 बुकीज को गिरफ्तार किया है जिनके तार जिले में चारो तरफ फैले हुए थे। ये लोग आईपीएल…

Read More