सहारनपुर : सहारनपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली का शनिवार को 13वां दिन रहा। 29 अगस्त यानि शनिवार को आयोजित भर्ती प्रक्रिया में मुजफ्फरनगर जनपद की जानसठ तहसील तथा शामली जनपद की कैराना, शामली और ऊन तहसील के 1,170 अभ्यर्थियों ने जोर आजमाइश की। सेना में भर्ती होकर देशसेवा का सपना लेकर पहुंचे युवाओं ने पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ शारीरिक दक्षता परीक्षा में अपना दमखम दिखाया। ऑनलाइन लिखित परीक्षा में सफल हुए 1,260 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था जिनमें से 1,160 अभ्यर्थी भर्ती रैली में पहुंचे।
सैन्य अधिकारियों द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार भर्ती प्रक्रिया के लिए कुल 1,260 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 1,170 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। इसके बाद अभ्यर्थियों की दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच 945 अभ्यर्थियों ने दौड़ परीक्षा में सफलता हासिल की। सफल अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण की ओर कदम बढ़ाया। स्टेडियम में सुबह से ही अभ्यर्थियों की चहल-पहल रही।
निर्धारित मानकों के अनुसार दौड़ परीक्षा में युवाओं की फिटनेस, गति और शारीरिक क्षमता को परखा गया। दौड़ में सफल होने वाले अभ्यर्थियों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी, जबकि अन्य अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा के अगले चरण की प्रक्रिया जारी रही। अग्निवीर भर्ती रैली में अलग-अलग जनपदों की तहसीलों के युवाओं को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मौका दिया जा रहा है। तहसीलवार भर्ती प्रक्रिया के चलते बड़ी संख्या में युवा सहारनपुर पहुंच रहे हैं। भर्ती रैली को लेकर अभ्यर्थियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
अधिकारियों की निगरानी में भर्ती प्रक्रिया को निर्धारित नियमों के अनुसार आगे बढ़ाया जा रहा है। रनिंग परीक्षा के बाद शेष अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट जारी है। भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में सफल अभ्यर्थियों को अन्य निर्धारित परीक्षणों से गुजरना होगा। सहारनपुर में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली युवाओं के लिए सेना में शामिल होने का महत्वपूर्ण अवसर बनी हुई है। हर दिन बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अपने शारीरिक और मानसिक सामर्थ्य का प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार को भी मुजफ्फरनगर और शामली जनपद के युवाओं ने पूरे जोश के साथ भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया।