सहारनपुर : फरीदाबाद में डॉक्टर शाहीन के घर से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद होने के बाद एटीएस की टीम ने लखनऊ स्थित डॉक्टर परवेज़ के घर पर भी छापेमारी की। डॉ परवेज को डॉक्टर शाहीन का नजदीकी बताया जा रहा है। डॉक्टर परवेज़ सहारनपुर में भी रह चुके हैं जहां उन्होंने दो साल क्लिनिक चलाया। एटीएस की टीम जब सुबह करीब सात बजे वहां पहुंची तो डॉ. परवेज के घर के बाहर सफेद रंग की आल्टो खड़ी मिली। जिसका नम्बर यूपी 11 बीडी 3563 था। कार के शीशे पर लखनऊ के गुड़म्बा स्थित इंटीग्रल यूनिवर्सिटी का गेट पास लगा हुआ था। डॉ परवेज ने यह कार 2021 में सहारनपुर के रहने वाले शोएब से खरीदी थी।
आपको बता दें कि दो दिन पहले NIA की छापेमारी में फरीदाबाद से भारी मात्रा में विस्फोटक मिलने के बाद मंगलवार को उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीमों ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, शामली और मुज़फ़्फ़रनगर में घंटों छापेमारी की। ATS ने लखनऊ में भी कई ठिकानों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान डॉ. परवेज के घर के बाहर सफेद रंग की आल्टो खड़ी मिली। जिसका नम्बर यूपी 11 बीडी 3563 था। कार के शीशे पर लखनऊ के गुड़म्बा स्थित इंटीग्रल यूनिवर्सिटी का गेट पास लगा हुआ था। डॉ परवेज ने यह कार 2021 में सहारनपुर के रहने वाले शोएब से खरीदी थी।
NPR Bharat की टीम आल्टो कार के फर्स्ट ऑनर शोएब के घर पहुंची और शोएब से कार से सबंधित जानकारी ली। शोएब ने बताया कि आल्टो कार उसको मार्च 2017 को शादी में मिली थी। उसके बाद उसने 2021 में OLX पर बेचने के लिए कार के फोटो और डिटेल्स डाली थी। 2021 में डॉ परवेज सहारनपुर में ही क्लिनिक चलाते थे तो उनके कम्पाउंडर सन्नी के माध्यम से डॉ परवेज ने कार 2 लाख 20 हजार में खरीदी थी। शोएब बताते हैं कि सन्नी ने ही गाडी देखि और सभी कागजी खानापूर्ति की थी। उनकी मुलाक़ात डॉ परवेज से पहली और आखिरी मुलाक़ात RTO ऑफिस में उस वक्त हुई थी जब उन्होंने गाडी को डॉ परवेज के नाम ट्रांसफर कराया था। उसके बाद न तो उससे कोई बात हुई और ना ही कभी मुलाक़ात हुई। हालांकि डॉ परवेज देहरादून चौंक थाना जनकपुरी के पास क्लिनिक चलाते थे।
सहारनपुर से डॉ आदिल की गिरफ्तारी और उसके लॉकर से AK47 मिलने और लखनऊ से डॉ परवेज की बहन और आतंकवादी डॉ. मुज़म्मिल की प्रेमिका डॉ. शाहीन को गिरफ्तार करने बाद खुफिया विभाग और एजेंसियां अलर्ट मोड़ में आ गई। गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद, उत्तर प्रदेश में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। लखनऊ में सुरक्षा एजेंसियों ने डॉ. परवेज़ अंसारी के घर पर छापेमारी की। जहां ATS अधिकारी आतंकवादी नेटवर्क से उसके कथित संबंधों की जाँच कर रहे हैं। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक़ परवेज़ अंसारी फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से जुड़ा हुआ है। फरीदाबाद मॉड्यूल का एक अन्य आरोपी डॉ. आदिल भी सहारनपुर से पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। ATS अधिकारियों के अनुसार, जाँच के सिलसिले में सात लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। एटीएस संदिग्धों और फरीदाबाद से संचालित मॉड्यूल के बीच संभावित संबंधों की जाँच कर रही है।
दरअसल डॉ. परवेज़ अंसारी आजमगढ़ के रहने वाले हैं। वह लखनऊ स्थित इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में हृदय रोग विशेषज्ञ के पद पर कार्यरत हैं। जाँच एजेंसियों को उनके घर से महत्वपूर्ण दस्तावेज़ मिले हैं। उनकी पूछताछ में कई अहम जानकारियाँ मिलने की संभावना है। डॉ. परवेज़ अंसारी का सहारनपुर से भी संबंध बताया जा रहा है। परवेज़ के घर से बरामद कार सहारनपुर आरटीओ में पंजीकृत है और उस पर इंटीग्रल यूनिवर्सिटी का पास लगा है। यूपी एटीएस ने अंसारी के घर से एक लैपटॉप भी ज़ब्त किया है।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...


