सहारनपुर : पुलिस ने सहारनपुर को उड़ता पंजाब बनाने की कोशिश को नाकाम किया है। थाना गंगोह पुलिस ने करोड़ों की अवैध स्मैक के साथ नशे के सौदागर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नशा तस्कर के पास से 502 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है। बरामद स्मैक की कीमत एक करोड़ 40 हजार रुपये बताई जा रही है। नशा तस्कर स्मैक को जनपद के विभिन्न इलाकों में सप्लाई करने की फिराक में था। सीओ गंगोह अशोक सिसौदिया ने बताया कि सहारनपुर पुलिस मादक पदार्थों/नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं…
Read MoreCategory: सहारनपुर
टोल टैक्स बचाना कार सवारों को पड़ा महंगा, अंडरपास में भरे पानी के बीच फंसी कार, डायल 112 ने बचाई जान
सहारनपुर : बेमौसम हुई बारिश से जहां ठिठुरन बढ़ी है वहीं रेलवे फाटकों पर बने अंडरपास राहगीरों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। ताज़ा मामला सहारनपुर के थाना सरसावा इलाके के गाँव भिक्कनपुर रेलवे अंडरपास का हैं जहां वीरवार को जलभराव के कारण हरियाणा से सहारनपुर आ रही एक कार पानी में फंस गई। कार पानी के बीच करीब 20 मिनट तक फंसी रही। कार में सवार यात्री बाहर नहीं निकल पाए। जिसके चलते कार सवारों की सांसे अटकी रही। कार सवारों ने डायल 112 पर फोन कर घटना की…
Read Moreपंचायत का तुगलकी फरमान, प्रेमी युगल को जुते से पीटा, वीडियो वायरल
सहारनपुर : थाना बड़गांव इलाके में पंचायत ने तुगलकी फरमान जारी किया है। जहां पंचायत ने प्रेमी युगल को भरी पंचायत में न सिर्फ जुते से मारने की सुनाई गई बल्कि एक दूसरे को भाई-बहन कहने का दबाव बनाया है। पंचायत के फरमान के बाद प्रेमी और प्रेमिका की जुते से पिटाई की गई। इतना ही नहीं पंचायत में प्रेमी युगल की पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच में जुट गई है। आपको बता…
Read Moreहिरण का शिकार कर खा गए शिकारी, सिर बरामद होने पर बजरंग दल, वन विभाग में मचा हड़कंप
सहारनपुर : एक ओर जहां वन विभाग वनों और वन्यजीवों की रक्षा के दावे कर रहा है वहीं बेखौफ शिकारी न सिर्फ वन्यजीवों का शिकार कर राजे हैं बल्कि लकड़ी माफिया प्रतिबंधित पेड़ों को काटकर वन विभाग के दावों की पोल खोल रहे हैं ताजा मामला जनपद सहारनपुर का है जहां शिवालिक रेंज के जंगलों में शिकारियों ने हिरण को शिकार अपना शिकार बनाया है। बुधवार को कुछ लोगों ने हिरण को मारकर अपना निवाला बना लिया और अन्य अवशेष जंगल में छोड़ फरार हो गए। सूचना मिलते ही बजरंग…
Read Moreबारिश ने मौसम का मिजाज बदला, चार दिन की धूप के बाद फिर बढ़ी ठंड
सहारनपुर : मौसम विभाग की चेतावानी के बाद शुक्रवार की सुबह पश्चमी उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में बूंदाबांदी हो रही है। बेमौसम हुई सरसात से जहां तापमान में गिरावट आई है वहीं मौसम का मिजाज भी बदल गया है। बेमौसम बारिश और ठंडी हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। ख़ास बात ये है कि बंसत पंचमी के दिन हुई बारिश से पतंग उड़ाने के शौकीन लोगों के सपनों पर पानी फिर गया है। हालांकि इस बारिश को फसलों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। जिसके चलते किसानों के…
Read Moreराज्यमंत्री ब्रजेश सिंह के पिता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, बोले – बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए किए जा रहे सुधारात्मक प्रयास
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक विधानसभा देवबंद के गांव जडौदा जट पहुंचे। जहां उन्होंने लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर ब्रजेश सिंह के पिता डॉ राजकुमार रावत को श्रद्धांजली अर्पित की। उपमुख्यमंत्री कुंवर ब्रजेश सिंह और परिजनों से मिले और सांत्वना दी। ब्रजेश पाठक ने स्व. राजकुमार रावत के चित्र पर पुष्पांजलि देकर शौक व्यक्त किया। is दौरान उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री कुंवर ब्रजेश सिंह के पिता जी के आकस्मिक निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ वो हमारे बीच नहीं रहे।…
Read Moreपुरे परिवार की मौत से दहला सहारनपुर, हत्या-आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस
सहारनपुर : सहारनपुर के थाना सरसावा इलाके की कौशिक विहार कालोनी में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से हर कोई सदमे में है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उच्च अधिकारी फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पर बारीकी से जांच कर रहे हैं। मंगलवार की सुबह घर के अंदर तहसील के अमीन अशोक राठी, उसकी पत्नी अजिता, मां विद्यावती और दो बेटे कार्तिक-देव के शव मिलने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं घर के…
Read Moreपांच लोगों की हत्या से थर्राया सहारनपुर, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस
सहारनपुर : सहारनपुर के थाना सरसावा इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कस्बे की कौशिक बिहार कॉलोनी में एक घर के कमरे में पांच लोगों के शव एक साथ मिले। घटना के बाद इलाके के सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान अशोक, अजिता, कार्तिक, विद्यावती और देव के रूप में हुई है। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है। आनन फानन में पुलिस के आला अधिकारी संत कई थानों की पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुँच जांच में जुट…
Read Moreमहिलाओं को लेकर देवबंदी उलेमाओं ने जताई चिंता, बोले- तलाक़शुदा और विधवा महिलाओं के प्रति समाज का रवैया शर्मनाक
सहारनपुर : देवबंदी उलेमाओं ने महिलाओं के सम्मान और उनके प्रति समाज में व्याप्त रवैये पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से तलाक़शुदा और बेवा महिलाओं के साथ समाज का व्यवहार न केवल असंवेदनशील है, बल्कि यह नैतिकता और मानवीय मूल्यों के भी विरुद्ध है। जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक एवं प्रसिद्ध मौलाना क़ारी इसहाक़ गोरा ने कहा कि महिलाओं के सम्मान के सवाल पर हमारा समाज आज भी अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखा पा रहा है। उन्होंने अफ़सोस जताते हुए कहा कि जिन महिलाओं को सहारे,…
Read Moreदेवबंद में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, कोच में यात्रियों में दहशत, अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
सहारनपुर : थाना देवबंद इलाके में एक बार फिर चलती ट्रेन पर पत्थरबाजी हुई है। अज्ञात लोगों ने वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव कर माहौल बिगाड़ने की नाकाम कोशिश की है। अचानक हुई पत्थरबाजी से कोच में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। लोको पायलट की शिकायत के आधार पर RPF (रेलवे सुरक्षा बल) ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू में जुट गई है। आपको बता दें कि वंदे भारत एक्सप्रेस 224458 पर उस वक्त पथराव हो गया जब ट्रेन सहारनपुर से दिल्ली जा रही थी…
Read More