सहारनपुर : उत्तर प्रदेश उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक विधानसभा देवबंद के गांव जडौदा जट पहुंचे। जहां उन्होंने लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर ब्रजेश सिंह के पिता डॉ राजकुमार रावत को श्रद्धांजली अर्पित की। उपमुख्यमंत्री कुंवर ब्रजेश सिंह और परिजनों से मिले और सांत्वना दी। ब्रजेश पाठक ने स्व. राजकुमार रावत के चित्र पर पुष्पांजलि देकर शौक व्यक्त किया। is दौरान उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री कुंवर ब्रजेश सिंह के पिता जी के आकस्मिक निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ वो हमारे बीच नहीं रहे। इश्वर से हम प्रार्थना करते हैं कि पुन्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को असहनीय दुःख को सहन करने शक्ति प्रदान करें। इस दुःख की घड़ी में पूरी सरकार और भाजपा उनके परिवार के साथ है।
बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अगर तुलनात्मक अध्ययन करेंगे तो बहुत ज्यादा परिवर्तन नजर आएगा। आजादी से लेकर अब तक उत्तर प्रदेश मे मात्र 40 मेडिकल कॉलेज हुआ करते थे। आज यहां 81 मेडिकल कॉलेज हैं। जो पूरी क्षमता के साथ काम कर रहे हैं। सभी मेडिकल कॉलेज में MBBS और MD की सीटें ढाई से तीन गुना बढ़ा दी गई हैं। हमारी सरकार लगातार स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ोतरी की ओर ले जा रही है। आज हमने मातृ और शिशु मृत्यु दर कम करने में सफ़लता हासिल कर ली है।
उन्होंने कहा कि सभी अस्पतालों में दवाइयों की कोई कमी नहीं है। विभिन्न चिकित्सालयों में जो पद रिक्त हैं उन पदों को लगातार भर रहे हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों का वेतन पांच लाख रुपये तक बढ़ाया गया है। पूरे भारत वर्ष में एक मात्र उत्तर प्रदेश ऐसा राज्य है जहां रिवर्स विडिंग के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा में ले रहे हैं। हमारी प्रतिबद्धता प्रदेश के लोगों को उच्च स्तर की स्वास्थ्य सेवाएं देना है। गरीब जहां अपने इलाज के लिए अपनी जमीन और गहने बेच देता था पीएम मोदी की आयुष्मान भारत योजना ने गरीबों को स्वास्थ्य की गारंटी देने का काम किया है। आज उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा आयुष्मान कार्ड धारक हैं।
डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश मे पांच करोड़ से ज्यादा लोग इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री विवेकादीन कोष से हर वर्ग से जुड़े पीड़ित को आर्थिक सहायता दी जा रही है। जनपद सहारनपुर से आए दिन सेंकड़ों मरीज़ उत्तराखंड के देहरादून और हरियाणा के अस्पतालों में रेफर किए जाते हैं। इस पर उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि यूपी के अस्पतालों में धीरे-धीरे सुधारात्मक व्यवस्थायें चल रहीं है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ मीटिंग कर इस समस्या का हल निकालने का प्रयास किया जाएगा।

