सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ गुरुवार को विधानसभा देवबंद के गांव जडौदा जट पहुंचे। जहां सीएम योगी ने लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर ब्रजेश सिंह के पिता दिवंगत पिता डॉ. राजकुमार रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कुंवर ब्रजेश सिंह और परिजनों से मिल सांत्वना दी। सीएम योगी ने स्व. राजकुमार रावत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शोक व्यक्त किया।

सीएम योगी ने दिवंगत आत्मा को के लिए प्रार्थना की। सीएम योगी करीब 20 मिनट राज्य मंत्री के आवास पर रुके। इस दौरान मीडिया को दूर रखा गया। आपको बटा दें इसके बाद सीएम योगी मेरठ से हेलिकॉप्टर में देवबंद बने हेलीपेड पर पहुंचे। जहां से वे कार में राज्य मंत्री के आवास पर पहुंचे। करीब 20 मिनट रुकने के बाद वे हेलिकॉप्टर से सरसावा एयरपोर्ट के लिए पहुंचे जहां से वे राजकीय विमान से लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

