नगर निगम में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र आवेदनों के लिए नई खिड़की स्थापित, जन्म और मृत्यु विभाग की निगरानी ICCC से की जाएगी

Nagar Nigam Saharanpur

सहारनपुर : नगर आयुक्त शिपु गिरी के निर्देशों के बाद, नगर निगम ने विभाग में भीड़ कम करने और जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने वाले नागरिकों की सुविधा के लिए निगम परिसर में एक नई खिड़की स्थापित की है। आवेदक अब विभाग में जाने के बजाय इस खिड़की पर अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदनों की स्थिति जानने के लिए एक व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया गया है। जन्म और मृत्यु विभाग को कैमरों के माध्यम से निगरानी के लिए ICCC (एकीकृत कमांड एंड कंट्रोल…

Read More

अब्दुल ने बिना तलाक दिए किया निकाह, पत्नी को निकाला घर से बाहर, पत्नी हिना ने डीएम से मांगी इच्छामृत्यु, CM योगी से लगाईं गुहार

Wife Heena has requested euthanasia from the District Magistrate

सहारनपुर : गुरुवार सुबह सहारनपुर में छत्तीसगढ़ की एक महिला जिला मुख्यालय पर धरने पर बैठ गई। हाथ में तख्ती लिए महिला ने DM से न सिर्फ इन्साफ की गुहार लगाई बल्कि न्याय ना मिलने पर इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है। महिला की इस मांग से पुलिस और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में जिलाधिकारी मनीष बंसल और एसएसपी आशीष तिवारी ने पीड़िता को इन्साफ दिलाने का आश्वासन दिया। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति ने बिना तलाक दिए ही दूसरी महिला से निकाह कर…

Read More

गांधी परिवार के खिलाफ ईडी और सीबीआई जांच के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, कई नेताओं को घरों में किया नजरबन्द 

Congress protests against ED and CBI investigations targeting the Gandhi family, Several Congress leaders placed under house arrest.

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय जी के निर्देशानुसार आज जिला कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सिंह राणा व महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन करने की जो योजना बनाई थी, उसको विफल करने के लिए पुलिस प्रशासन ने कल रात से ही जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा, महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी व प्रदर्शन से पूर्व मनीष त्यागी के निवास पर पहुंचे पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मेहरबान आलम, एआईसीसी सदस्य चौधरी मुजफ्फर अली तोमर, जिला उपाध्यक्षगण वरुण शर्मा, नितिन शर्मा व सरदार चंद्रजीत…

Read More

बुर्का ना पहनने पति ने की हत्या, उलेमाओं ने बताया मजहब-ए-इस्लाम के खिलाफ, बोले – इस्लाम में बुर्का के लिए कहा गया है लेकिन जोर जबरदस्ती से नहीं 

Triple murder for not wearing a burqa in Shamli

सहारनपुर : यूपी के शामली में बुर्का न पहनने से नाराज सनकी पति ने पत्नी और दो बेटियों की न सिर्फ गोली मारकर हत्या कर दी बल्कि सेफ्टी टेंक में शवों को ठिकाने लगा दिया। घटना के बाद पुलिस ने हत्या आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में हत्या आरोपी ने पुलिस में हत्या की वज़ह बताई तो बताई तो सब हैरान रह गए। बुर्का और हिजाब न पहनने पर शक्स ने पत्नी और बेटियों की हत्या को मौत के घाट उतार दिया। जिसको लेकर इस्लामिक जगत में शोक…

Read More

निकाह से ठीक पहले प्रेमिका का कातिल गिरफ्तार, हत्या के बाद दूसरी युवती से करने गया था निकाह, जानिए कैसे हुआ खुलासा

Lover Murder in Saharanpur

सहारनपुर : सहारनपुर में लिव-इन-रिलेशन का खौफनाक अन्त हुआ है। क़ातिल प्रेमी ने न सिर्फ लिव-इन-रिलेशन में रह रही प्रेमिका की गला रेत कर हत्या कर दी बल्कि दूसरी युवती से निकाह करने पहुंच गया। सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग के आधार पर हरियाणा पुलिस ने कातिल प्रेमी को शादी के मंडप से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में जहां कातिल प्रेमी ने अपना गुनाह क़बूल कर लिया वहीं हत्या की वजह भी बताई। जिसे जान हर कोई हैरान है। मृतक प्रेमिका एक बच्चे की मां थी और पति-बेटे को…

Read More

कोडीन सिरप मामले में ED ने ड्रग्स माफियाओं के ठिकानों पर की छापेमारी, मचा हुआ है हड़कंप

ED raids drug mafia hideouts in codeine syrup case

सहारनपुर : बैन कफ सिरप बनाने और सप्लाई करने वालों के ठिकानों पर डिपार्टमेंट की छापेमारी हो रही है। ED के अधिकारी सहारनपुर के सदर बाज़ार थाना इलाके के शास्त्री नगर और कपिल विहार में घरों की जांच कर रहे हैं। एबॉट हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड के मालिक, श्री राम सेना के प्रेसिडेंट और ड्रग सप्लायर विभोर राणा के ठिकानों पर कोडीन कफ सिरप के मामले में छापेमारी की गई। विभोर राणा और उसके भाई विशाल राणा को 12 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। ED के लखनऊ जोनल ऑफिस के…

Read More

बेटियों के भटकने का असली कारण शिक्षा नहीं, बल्कि सही परवरिश की कमी है – देवबंदी उलेमा

Ulema on Dhirendra Shastri

सहारनपुर : देवबंदी उलेमाओं ने मुस्लिम लड़कियों के बीच बढ़ते चलन पर गहरी चिंता जताई है। देवबंदी उलेमा एवं जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक मौलाना कारी इशहाक गोरा ने कहा कि कुछ लड़कियां अपने परिवारों और धर्म से दूर जा रही हैं, और दूसरे धर्मों की ओर मुड़ रही हैं। उन्होंने इस मुद्दे को “उम्माह के लिए एक गंभीर चेतावनी” करार दिया है। मौलाना इशहाक गोरा ने कहा कि “आज यह देखा और सुना जा रहा है कि हमारी कुछ बेटियां, खासकर, धर्म बदल रही हैं, यानी वे इस्लाम छोड़कर…

Read More

सहारनपुर में बढ़ रहा एयर पॉल्यूशन, अचानक 180 पर पहुंच गया AQI 

AQI in Saharanpur

सहारनपुर : सहारनपुर का AQI जो पिछले महीने 140 और 160 के बीच था, अब बढ़कर 180 हो गया है। सहारनपुर से सटे हरियाणा के यमुनानगर में AQI 220 था, जबकि दूसरे पड़ोसी जिले मुजफ्फरनगर में AQI 206 था। सर्दियों की वजह से हवा में नमी लगातार एयर पॉल्यूशन बढ़ा रही है। इस बार बारिश न होने की वजह से AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 180 पर पहुंच गया है। आम तौर पर सहारनपुर का AQI 100 से 120 के बीच रहता है। सर्दियों में हवा भारी होने की वजह से इंडस्ट्री…

Read More

शादी से मना करने पर युवक को पहनाई चप्पलों की माला, जांच में जुटा पुलिस महकमा

Saharanpur News

सहारनपुर : सहारनपुर के थाना फतेहपुर इलाके में एक युवक को शादी करने से मना करना महंगा पड़ गया। लड़की के परिवार वालों ने न सिर्फ उसे कमरे में बंद कर दिया बल्कि उसके गले में चप्पलों की माला डालकर सबक सिखाया। इतना ही नहीं घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना का 30 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया। वही पुलिस मामले की जांच करने की बात कर रही है। आपको बता दें…

Read More

नई कार्यकारिणी चयन हेतु राज्य कर्मचारी संघ की बैठक आयोजित, बैठक में अहम् मुद्दों पर हुई चर्चा 

Saharanpur News

सहारनपुर : सोमवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद इकाई सहारनपुर कार्यकारिणी की बैठक एकता सदन संघ भवन डिप्लोमा इंजी संघ भवन सहारनपुर में आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष अशोक कुमार मलिक की अध्यक्षता में आयोजित की हुई बैठक में मण्डलीय अध्यक्ष श्री सुधीर ठाकुर एवं मण्डलीय मंत्री इं० मीनाक्ष श्रीवास्तव जी उपस्थित रहे। बैठक में आगामी कार्यकारिणी चयन पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। इसके उपरान्त शीध्र अधिवेशन कराने, समस्त घटक संघों से सदस्यों की सदस्य सूची उपलब्ध कराने एवं सभी संगठनों (घटक संघो) से वार्षिक अंशदान जमा करने पर…

Read More