सहारनपुर : सोमवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद इकाई सहारनपुर कार्यकारिणी की बैठक एकता सदन संघ भवन डिप्लोमा इंजी संघ भवन सहारनपुर में आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष अशोक कुमार मलिक की अध्यक्षता में आयोजित की हुई बैठक में मण्डलीय अध्यक्ष श्री सुधीर ठाकुर एवं मण्डलीय मंत्री इं० मीनाक्ष श्रीवास्तव जी उपस्थित रहे। बैठक में आगामी कार्यकारिणी चयन पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई।
इसके उपरान्त शीध्र अधिवेशन कराने, समस्त घटक संघों से सदस्यों की सदस्य सूची उपलब्ध कराने एवं सभी संगठनों (घटक संघो) से वार्षिक अंशदान जमा करने पर हुई। साथ ही सदस्यों की समस्याओं हेतू जनपद कार्यकारिणी को अवगत कराने हेतु कहा गया। तथा संकल्प किया गया कि आगामी अधिवेशन भव्यपूर्ण कराने का संकल्प लिया गया। बैठक में उक्त के अलावा सरदार सिंह जिला मंत्री, राजीव शर्मा मंत्री मिनी यू०पी० एथी.एसो., ई. गम्भीरसिंह, इंजी रियु राधा सिंह, इंजी संदीप गौड, इं. गौरव त्यागी, इं.सचिन पंवार, इं. राजवीर सिंह, बिजेंद्र सिंह, कोषाध्यास आदि उपस्थित रहे।
- कार्यकारिणी चयन: आगामी कार्यकारिणी के चयन पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई।
- अधिवेशन: आगामी अधिवेशन (शौक अधिवेशन) आयोजित करने पर निर्णय लिया गया।
- सदस्य सूची: समस्त घटक संघों से सदस्यों की सदस्य सूची उपलब्ध कराने हेतु कहा गया।
- वार्षिक अंशदान: सभी घटक संघों से वार्षिक अंशदान जमा करने पर चर्चा हुई।
- सदस्यों की समस्याएं: जनपद कार्यकारिणी को सदस्यों की समस्याओं से अवगत कराने हेतु कहा गया।
- आगामी अधिवेशन को भव्यपूर्ण आयोजित करने का संकल्प लिया गया।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...


