अंडो की बिल्टी पर शराब की तस्करी का भंडाफोड़, हरियाणा से प्रयागराज ले जाई जा रही 340 पेटी अवैध शराबसे भरा ट्रक पकड़ा

अंडो की बिल्टी पर शराब की तस्करी का भंडाफोड़, हरियाणा से प्रयागराज ले जाई जा रही 340 पेटी अवैध शराबसे भरा ट्रक पकड़ा

सहारनपुर : सहारनपुर में अवैध शराब के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए थाना सरसावा पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। संयुक्त अभियान के दौरान पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 340 पेटी हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब तथा एक कैंटर ट्रक बरामद किया है। ख़ास बात ये है कि शराब तस्कर अण्डों की बिल्टी पर शराब की तस्करी कर रहे थे। शराब से भरा यह ट्रक हरियाणा से प्रयागराज जा रहा था। आबकारी विभाग की इस कार्यवाई से…

Read More

मोहाली ब्लास्ट जांच की कड़ी देवबंद तक पहुंची, जैश कनेक्शन के आरोप में ग्राम प्रधान का भाई गिरफ्तार

मोहाली ब्लास्ट जांच की कड़ी देवबंद तक पहुंची, जैश कनेक्शन के आरोप में ग्राम प्रधान का भाई गिरफ्तार

सहारनपुर/मोहाली : पंजाब के मोहाली में हुए चर्चित बम ब्लास्ट मामले की जांच अब उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद क्षेत्र तक पहुंच गई है। यूपी एटीएस और पंजाब एसटीएफ की संयुक्त टीम ने देवबंद कोतवाली इलाके के गांव बचीटी में छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों का दावा है कि गिरफ्तार युवक का नाम पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध नेटवर्क में सामने आया है। पकड़े गए युवक के पास से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने के सबूत भी ATS के हाथ लगे…

Read More

हवाओं में उड़ी 32 लाख की छांव, ग्रीन नेट और मिस्ट स्प्रे भी उखड़े, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल, बड़ा घोटाला या बड़ी लापरवाही?

Shade worth Rs 32 lakh blown away in the wind, Green net and mist spray also uprooted, Questions raised on the system of Municipal Corporation, Big scam or big negligence?

सहारनपुर : सहारनपुर में भीषण गर्मी से राहगीरों को राहत देने के नाम पर नगर निगम ने 32 लाख रुपये खर्च कर शहर के प्रमुख चौराहों पर ग्रीन नेट और मिस्ट स्प्रे सिस्टम लगवाए थे। लेकिन हैरानी की बात यह है कि यह पूरी व्यवस्था पहली ही तेज हवा और आंधी में उखड़कर धराशाही हो गई। जिस व्यवस्था को जून और जुलाई की गर्मी में लोगों को राहत देने के लिए बनाया गया था, वह दो दिन भी नहीं टिक सकी। हल्की से हवा आई तो ग्रीन नेट फट गए,…

Read More

पूनम मित्तल मर्डर केस में बड़ा खुलासा: पड़ोसी ने दोस्त संग रची थी साजिश, पहचान के डर से की हत्या, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Major revelation in Poonam Mittal murder case

सहारनपुर : थाना नकुड़ इलाके के कस्बा अंबेहटा में कारोबारी की 60 वर्षीय पत्नी पूनम मित्तल की दिनदहाड़े हुई निर्मम हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने पडोसी समेत 2 हत्यारों को गिरफ्तार किया है। पकडे गए आरोपियों के पास से आला क़त्ल और चोरी का सामान बरामद कर लिया है।  पुलिस ने जहां पड़ोसी युवक को सर्विलांस की मदद से गिरफ्तार किया तो वहीँ उसके साथी को मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतका के पड़ोसी…

Read More

एनसीसी प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स को अनुशासन और व्यक्तित्व विकास का दिया गया संदेश

NCC training camp

सहारनपुर : एनसीसी निदेशालय लखनऊ के अंतर्गत मेरठ ग्रुप की 83 वाहिनी एनसीसी सहारनपुर द्वारा देवभूमि ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, बेरी जमापुर में आयोजित 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर-256 के तीसरे दिन कैडेट्स को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। शिविर का संचालन कमान अधिकारी कर्नल नविंदर सिंह मान (सेना मेडल) के नेतृत्व में किया जा रहा है। शिविर के दौरान डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल तनय कोठियाल ने एनसीसी कैडेट्स के अनुशासित व्यवहार और प्रशिक्षण के प्रति उनकी लगन की सराहना की। उन्होंने कैडेट्स को निरंतर कठिन परिश्रम करने तथा जीवन में…

Read More

शाकंभरी आपदा पर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा एक्शन, ग्राउंड जीरो पहुंचकर लिया हालात का जायजा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

शाकंभरी आपदा पर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा एक्शन, ग्राउंड जीरो पहुंचकर लिया हालात का जायजा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

सहारनपुर : सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी क्षेत्र में हाल ही में आई भीषण बाढ़ और उससे हुई जन-धन की हानि के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को स्वयं मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने न केवल बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया, बल्कि अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री के दौरे को शाकंभरी क्षेत्र के विकास, सुरक्षा और आपदा प्रबंधन की दृष्टि से…

Read More

सहारनपुर के लखनौती गांव में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले

Bricks stones and sticks were thrown in Lakhnauti village Saharanpur

सहारनपुर : जनपद के थाना गंगोह इलाके के गांव लखनौती में शुक्रवार को एक मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई और दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर तथा लाठी-डंडे चल गए। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया। आपसी विवाद में कई लोग चोटिल हो गए। आनन फानन में मुके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को शांत किया और विभागीय कार्यवाई में जुट…

Read More

सहारनपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक लाख का इनामी एहसान ढेर, इंस्पेक्टर और सिपाही को लगी गोलियां, फरार साथी की तलाश में जंगलों में कॉबिंग जारी

Awarded Abuse Encounrer in Saharanpur

सहारनपुर : सहारनपुर में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब पुलिस और बदमाशों के बीच दिनदहाड़े आमने-सामने की मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश एहसान ढेर हो गया, जबकि उसका साथी जंगल के रास्ते फरार होने में कामयाब हो गया। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की गोली लगने से थाना प्रभारी और एक हेड कांस्टेबल भी घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया और फरार बदमाश की तलाश में सघन…

Read More

शाकंभरी देवी क्षेत्र में पहाड़ों से अचानक तेज बहाव के साथ आया पानी, दो महिला श्रद्धालुओं की मौत, कई ट्रेक्टर ट्रॉली और कारें बही 

In the Shakambhari Devi area, a sudden surge of water from the mountains, Brought the deaths of two female devotees, Several tractor trolleys and cars were swept away.

सहारनपुर : सहारनपुर के सिद्ध पीठ श्री शाकंभरी देवी मंदिर क्षेत्र में गुरुवार देर रात उस वक्त श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया जब अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी। शिवालिक पहाड़ियों में हुई तेज बारिश के बाद खोल में अचानक पानी का बहाव बढ़ गया। तेज रफ्तार से आए पानी को देखकर मंदिर क्षेत्र में मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। पानी का बहाव इतना तेज था कि कई ट्रेक्टर-ट्रॉली और कई गाड़ियां भी बह गई। इतना ही नहीं…

Read More

सहारनपुर में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से गर्मी से मिली राहत, अगले तीन दिन बारिश के आसार

Rain Changes Weather

सहारनपुर : गुरुवार देर रात पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। सहारनपुर समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश और ओलों ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी। अचानक बदले मौसम से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि शुक्रवार सुबह सूरज निकलते ही फिर से तेज धूप ने गर्मी का एहसास कराना शुरू कर दिया। पिछले करीब दो महीनों से पश्चिमी यूपी भीषण गर्मी की चपेट…

Read More