कलेक्ट्रेट मस्जिद प्रकरण के बाद सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जामा मस्जिद समेत संवेदनशील इलाकों में पुलिस-पीएसी तैनात; ड्रोन से भी हुई निगरानी सहारनपुर : कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पुरानी मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर सहारनपुर पुलिस और प्रशासन की बड़ी परीक्षा थी। प्रशासन को आशंका थी कि मस्जिद प्रकरण के बाद नमाज के दौरान या उसके बाद विरोध-प्रदर्शन अथवा तनाव की स्थिति बन सकती है। इसे देखते हुए शहर और जिले के संवेदनशील इलाकों में पहले से ही सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए…
Read MoreCategory: सहारनपुर
सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद प्रकरण पर स्वामी प्रबोधानन्द का बड़ा बयान, बोले- ‘हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट जाओ, पाकिस्तान-बांग्लादेश जाना है तो किराया हमसे ले जाओ’
एसएसपी अभिनंदन से मुलाकात के बाद स्वामी ने की कार्रवाई की सराहना, कहा- कलेक्ट्रेट प्रशासनिक कार्यों के लिए है, यहां नमाज का औचित्य नहीं सहारनपुर : कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण को लेकर चल रहे विवाद के बीच हिंदू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रबोधानन्द गिरि गुरुवार को सहारनपुर पहुंचे। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह से मुलाकात कर पूरे मामले पर चर्चा की। मुलाकात के बाद स्वामी प्रबोधानन्द गिरि ने प्रशासन की कार्रवाई का समर्थन करते हुए एसएसपी की सराहना की। उन्होंने कहा कि सहारनपुर के कप्तान ने…
Read Moreसहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद मामले में AIMIM का प्रशासन पर हमला, बोली- ‘हमारे विधायक होते तो मस्जिद में लेट जाते’
प्रतिनिधिमंडल ने कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन, ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर उठाए सवाल सहारनपुर : कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद मामला अब राजनीतिक रंग लेता जा रहा है। AIMIM के नेताओं और अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने सहारनपुर पहुंचकर प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए और कमिश्नर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। पार्टी के प्रदेश महासचिव समीम अहमद और प्रवक्ता एवं अधिवक्ता शादाब चौहान ने ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े किए। AIMIM प्रवक्ता शादाब चौहान ने आरोप लगाया कि मस्जिद…
Read Moreसहारनपुर में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 11 डंपर और JCB सीज; खनन माफियाओं में मचा हड़कंप
रातभर चला चेकिंग अभियान, बिना रॉयल्टी और वैध प्रपत्रों के खनन सामग्री ले जाते पकड़े गए वाहन; चार डंपर बिना नंबर प्लेट के मिले सहारनपुर : जनपद में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में मिर्जापुर पुलिस ने रातभर चले विशेष चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 डंपर और एक JCB समेत कुल 12 वाहनों को सीज किया है। जांच के दौरान कई वाहनों में ओवरलोडिंग की स्थिति मिली, जबकि चार डंपर बिना नंबर प्लेट…
Read More17.29 करोड़ के नकली नोट कांड में नया मोड़, करेंसी चेस्ट का ड्राइवर आदर्श लापता, बैंककर्मी पर अपहरण का आरोप
सहारनपुर : पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की सहारनपुर स्थित करेंसी चेस्ट में 17.29 करोड़ रुपये के नकली नोट मिलने के मामले ने मंगलवार को उस समय नया और गंभीर मोड़ ले लिया जब करेंसी चेस्ट में ड्राइवर के तौर पर काम करने वाला ज्ञानागढ़ निवासी आदर्श संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। आदर्श के पिता शिवप्रसाद ने बेटे के अपहरण की आशंका जताते हुए डीएम और एसएसपी को शिकायत कर बरामदगी की मांग की है। उन्होंने तीन लोगों पर बेटे को अगवा कराने का आरोप लगाया है, जिनमें एक बैंककर्मी…
Read Moreसहारनपुर के PNB में नकली नोट मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, मुख्य अभियुक्त बैंक मैनेजर गिरफ्तार
सहारनपुर : पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की सहारनपुर स्थित करेंसी चेस्ट से 17.29 करोड़ रुपये मूल्य की नकली करेंसी मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ी कार्रवाई की है। NIA ने मामले में फरार चल रहे बैंक मैनेजर अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। अमित कुमार इस मामले में FIR में नामजद प्रमुख आरोपियों में शामिल बताया जा रहा है। एजेंसी के मुताबिक, करेंसी चेस्ट में नकली नोट पहुंचाने की कथित साजिश में उसकी अहम भूमिका सामने आई है। यह कार्रवाई RC-02/2026/NIA/LKW मामले में की गई है। NIA ने…
Read Moreसहारनपुर मस्जिद विध्वंस को लेकर जमीयत उलमा-ए-हिंद ने जताई नाराजगी, कानूनी लड़ाई लड़ने का ऐलान
सहारनपुर : सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद के ध्वस्त के बाद मामले को लेकर जमीयत उलमा-ए-हिंद सक्रिय हो गई है। संगठन के केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को सहारनपुर पहुंचकर मामले की कानूनी, प्रशासनिक और सामाजिक स्थिति का जायजा लिया। प्रतिनिधिमंडल ने शहर के जिम्मेदार लोगों, अधिवक्ताओं, राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति पर चर्चा की। जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद असद मदनी की हिदायत पर महासचिव मौलाना मुहम्मद हकीमुद्दीन कासमी के नेतृत्व में केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल सहारनपुर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व सांसद हाजी फज़लुर्रहमान, सांसद इमरान मसूद,…
Read Moreसहारनपुर में AAP की पूर्व प्रवक्ता एवं यूट्यूबर हुदा जरीवाला गिरफ्तार, मस्जिद ध्वस्तीकरण पर CM योगी को लेकर की थी टिप्पणी
सहारनपुर : सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर की मस्जिद के ध्वस्तीकरण को लेकर टिप्पणी करने वाली पूर्व AAP प्रवक्ता, यूट्यूबर और सामाजिक कार्यकर्ता हुदा जरीवाला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हुदा जरीवाला सोमवार शाम मस्जिद गिराए जाने के विरोध में सहारनपुर के सर्किट हाउस पहुंची थीं। उनके पहुंचने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सर्किट हाउस के अंदर जाने की जिद करने पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया और बाद में हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दें कि हुदा जरीवाला का एक वीडियो सामने…
Read Moreसहारनपुर में बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, दामाद पर पीट-पीटकर हत्या का आरोप, आरोपी दामाद फरार
सहारनपुर : कोतवाली मंडी क्षेत्र की हयात कॉलोनी में सोमवार शाम एक 66 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने उसके घर में रह रहे दामाद पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद आरोपी दामाद मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आपको बता दें कि कोतवाली मंडी इलाके की हयात कॉलोनी निवासी…
Read Moreकलेक्ट्रेट मस्जिद ध्वस्तीकरण के दो दिन बाद मस्जिद पक्ष के वकील ने तोड़ी चुप्पी, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
सहारनपुर : सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण के दो दिन बाद अब मस्जिद पक्ष के वकील नौशाद अली ने पूरे मामले को लेकर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने जिला प्रशासन की कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। वकील का आरोप है कि अदालत के आदेश की गलत व्याख्या करते हुए मस्जिद का पूरा स्ट्रक्चर ही ध्वस्त कर दिया गया, जबकि उनके मुताबिक अदालत से केवल बेदखली का आदेश आया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मामले में सत्ता के दबाव में फैसला प्रभावित किया गया। मस्जिद पक्ष…
Read More