बरेली : बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर शुक्रवार को हुई फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई। बाइक सवार दो हमलावरों ने नौ राउंड फायरिंग की। घर पर छर्रे के निशान मिले हैं। सीसीटीवी फुटेज में हमलावर दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। घटना की जिम्मेदारी मशहूर अपराधी गोल्डी बरार के गुर्गे रोहित गोदारा ने ली है। आपको बता दें कि शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे बरेली में बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर नौ…
Read MoreCategory: राज्य
माँ-बेटे ने 13वीं मंजिल से कूद की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा – “सॉरी हम दुनिया छोड़ कर जा रहे हैं, हम आपको और परेशान नहीं करना चाहते”
ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ऐस सिटी सोसाइटी से शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक मां-बेटे ने 13वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। घटना में 37 वर्षीय साक्षी चावला और उनके 11 वर्षीय बेटे दक्ष चावला की मौके पर ही मौत हो गई। सोसाइटी के नीचे खून से लथपथ मां-बेटे के शव देखकर लोग दंग रह गए। सूचना मिलते ही बिसरख थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों ने…
Read Moreस्मार्ट सिटी में अज़ाब कारनामे, जिस कपंनी को किया गया ब्लैकलिस्ट, 20 दिन में बहाल कर दे दिया काम, एक बार फिर सामने आई बड़ी लापरवाही
सहारनपुर : सीएम ग्रिड योजना के तहत स्मार्ट रोड का निर्माण कर रही कंपनी की लापरवाही फिर पकड़ी गई है। नगर आयुक्त ने कंपनी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। यह वही कंपनी है, जिसे पिछले महीने निर्माण कार्य में लापरवाही के चलते ब्लैकलिस्ट कर दिया गया था और उसकी जमानत राशि जब्त कर ली गई थी। सरकार में पहुंच के चलते कंपनी को महज 20 दिन में बहाल तो कर दिया गया, लेकिन कंपनी की कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं दिख रहा है। आपको बता दें कि…
Read Moreअवैध खनन कराने के लिए पुलिस कर रही अवैध वसूली, खनन माफिया से सांठ-गांठ करते पुलिस का वीडियो आया सामने
सहारनपुर : एक ओर जहां जिलाधिकारी मनीष बंसल अवैध खनन परिवहन पर रोक लगाने के दावे कर रहे हैं वहीं रिश्वतखोर पुलिस अधिकारी न सिर्फ जिलाधिकारी के दावों को ठेंगा दिखा रहे हैं बल्कि खनन माफिया के साथ सांठ-गांठ कर अवैध खनन कराने में खुलेआम मदद कर रहे हैं। इसके लिए पुलिस कर्मी बाकायदा सुविधा शुल्क वसूल रहे हैं। जिसका वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस महकमे के आला अधिकारीयों ने वीडियो का संज्ञान लेकर जांच बैठा दी है। वीडियो 5 मिनट 41 सेकंड का है। इसमें…
Read Moreहथनीकुंड बैराज से नदी में कूदी युवती, जाल में फंसा मिला शव, देखिये मौत का लाइव वीडियो
यमुनानगर : यमुनानगर के हथिनीकुंड बैराज पर गुरुवार को पश्चिमी यमुना नहर में कूदकर 19 वर्षीय एक युवती ने आत्महत्या कर ली। चार घंटे की तलाश के बाद देर रात बैराज से करीब आधा किलोमीटर दूर नहर में लगे जाल में युवती का शव फंसा मिला। युवती की मौत से जहां परिजनों में कोहराम आमचा हुआ है वहीं पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती सहारनपुर के एक गांव के रहने वाली बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह दो-तीन घंटे तक बैराज के…
Read Moreबड़ौत थाना क्षेत्र में नहर के पास एक शव मिला, पुलिस ने मामले की जांच शरू कर दी
बागपत : जिले में एक भाई पर अपने जीजा की हत्या का आरोप लगा है। हालाँकि, अभी तक यह खुलासा नहीं हो पाया है कि हत्या के पीछे क्या वजह थी? परिजनों का आरोप है कि मृतक का जीजा उसे बुलाकर ले गया था, जिसके बाद युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है। घटना बड़ौत कोतवाली क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को रात में सूचना मिली कि कोतवाली बड़ौत क्षेत्र में नहर के…
Read Moreअब नहीं होंगे वीआईपी दर्शन श्री बांके बिहारी मंदिर में, दर्शन के लिए भी तीन घंटे का अतिरिक्त समय बढ़ाया जाएगा
मथुरा : बांके बिहारी मंदिर हाई पावर कमेटी की गुरुवार शाम कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि अब पर्ची लेकर बांके बिहारी मंदिर में वीआईपी दर्शन नहीं किए जा सकेंगे और दर्शन के लिए तीन घंटे का अतिरिक्त समय बढ़ाया जाएगा ताकि श्रद्धालु आराम से मंदिर परिसर में दर्शन कर सकें। वृंदावन के श्री ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित हाई पावर कमेटी ने गुरुवार शाम कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक की और 9 महत्वपूर्ण निर्णय लिए। इसमें मंदिर परिसर में…
Read Moreनेपाल में अंतरिम सरकार के गठन पर बातचीत, कुलमन घीसिंग प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल
काठमांडू : नेपाल में जेन-जेड आंदोलन के कारण राजनीतिक उथल-पुथल के बीच अंतरिम सरकार के गठन की तैयारियाँ शुरू हो गई हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, आज नेपाली सेना, नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल और जेन-जेड युवाओं के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत होने वाली है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, जेन-जेड प्रदर्शनकारियों ने अब अंतरिम सरकार का नेतृत्व करने के लिए कुलमन घीसिंग के नाम का समर्थन किया है। नेपाली मीडिया समूह कांतिपुर टीवी के अनुसार, नेपाल के ‘जेन-जेड’ समूहों ने नेपाल विद्युत प्राधिकरण (एनईए) के पूर्व प्रबंध निदेशक कुलमन घीसिंग…
Read Moreउत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंचे पीएम मोदी, आपदा प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा किया रद्द, जानिये क्यों ?
देहरादून : पीएम मोदी को आज उत्तराखंड के आपदा प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करना था। इसके लिए पीएम मोदी देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। इसी बीच मौसम खराब हो गया। जिसके चलते पीएम मोदी का आपदा प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण रद्द करना पड़ा। पीएम मोदी को उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी और पौड़ी का हवाई निरीक्षण करना था। हवाई दौरा रद्द होने के बाद पीएम मोदी ने सीएम धामी से आपदा प्रभावित इलाकों में हुए नुकसान की जानकारी ली। साथ ही, पीएम मोदी ने जॉलीग्रांट एयरपोर्ट के स्टेट गेस्ट हाउस…
Read Moreआजमगढ़ के समाज कल्याण अधिकारी ने की आत्महत्या, पति-पत्नी के बीच का विवाद बना आत्महत्या का कारण, छुट्टी पर प्रतापगढ़ आए थे घर
प्रतापगढ़ : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक समाज कल्याण अधिकारी ने आत्महत्या कर ली। समाज कल्याण अधिकारी का शव उनक कमरे में पड़ा मिला है। आशंका जताई जा रही है कि पत्नी से विवाद के बाद उन्होंने आत्महत्या की। आनन फानन में मौके पर पहुँची पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है। जिले के नगर कोतवाली के पूरेकेशव राय गाँव निवासी 40 वर्षीय आशीष सिंह आजमगढ़ जिले में समाज कल्याण अधिकारी के पद पर तैनात थे। वह पिछले शनिवार को छुट्टी पर अपने गाँव आए थे। आज गुरुवार सुबह…
Read More