सहारनपुर : सहारनपुर पुलिस ने नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म काण्ड का खुलासा किया है। थाना सदर बाजार पुलिस ने शिकायत के महज 24 घंटे आरोपी मौलवी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मौलवी के खिलाफ पॉक्सो समेत संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। मौलवी ने 14 साल की छात्रा के साथ न सिर्फ दुष्कर्म किया था बल्कि उसको लगातार अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। जिससे छात्रा 4 माह की गर्भवती हो गई थी।
परिजनों ने बताया था कि थाना सदर बाजार इलाके की 14 वर्षीय छात्रा पास के ही मदरसे में पढ़ने जाती है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि मदरसे के मौलवी ने करीब सात महीने पहले उसको बहला फुसला कर अपने जाल में फंसा लिया और बाद में मौका देख कर छुट्टी के बाद उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। उसके बाद वह उसको डरा धमका कर जब मन करता उसे मदरसे में रोक लेता और अपनी हवस का शिकार बना लेता। इतना ही नहीं इस बाबत किसी को बताने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देता था। दो दिन पहले उसने मां से पेट दर्द और लगातार उल्टी की शिकायत की। पहले परिवार को लगा कि यह कोई इंफेक्शन की वजह से हो रहा है। लेकिन जब उसकी हालत बिगड़ी तो वे उसे डॉक्टर के पास ले गए। मेडिकल जाँच में सच्चाई सामने आई जिसने उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। जाँच रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि युवती छह महीने की गर्भवती है। मेडिकल रिपोर्ट ने परिवार को झकझोर कर रख दिया।
डॉक्टर की रिपोर्ट देखने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने युवती से पूछताछ की तो उसने बताया कि जिस मस्जिद में वह पढ़ाई करती थी, वहाँ के मौलवी ने उसके साथ कई बार गलत काम किया है। उसने बताया कि आरोपी उसे पढ़ाई के बहाने अकेले बुलाता था और उसे चुप रहने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। डर और शर्म के कारण उसने पहले कभी किसी को यह बात नहीं बताई थी। आनन फानन में परिजनों ने थाना सदर बाजार में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। तहरीर के आधार पर थाना सदर बाजार पुलिस ने आरोपी मौलवी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
सीओ नेहा यादव ने बताया कि थाना सदर बाजार इलाके एक मामला संज्ञान में आया है। तहरीर में पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री जो अपने मौहल्ले में ही मौलवी के पास पढ़ने जाती थी। उनकी बेटी को अचानक पेट में दर्द होने की शिकायत पर परिवारजनों द्वारा डॉक्टर को दिखाया गया। डॉक्टर के द्वारा बताया गया कि उनकी पुत्री 4 माह की गर्भवती है। पीड़िता द्वारा बताया गया कि पिछले कई महीनो से उसके साथ मौलवी द्वारा गलत हरकत की जा रही थी व इस बारे में किसी भी व्यक्ति या परिवारजनों को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गयी थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान को प्राथमिकता देते हुए थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा वादी की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर त्वरित कार्यवाही करते हुए मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी चंचल शर्मा,थाना सदर बाजार द्वारा मात्र 24 घंटे में आरोपी मौलवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया गया है व अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...


