प्रयागराज: इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने बिना धर्म परिवर्तन किए अलग-अलग धर्मों के लोगों द्वारा विवाह को अवैध माना है और इसे कानून का उल्लंघन बताया है। न्यायालय ने कहा कि आर्य समाज मंदिर में कानून का उल्लंघन कर नाबालिग लड़की का विवाह प्रमाण पत्र जारी किया जा रहा है। न्यायालय ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर आर्य समाज मंदिर में उससे विवाह करने वाले व्यक्ति के खिलाफ आपराधिक मामले की कार्यवाही रद्द करने से इनकार कर दिया है। न्यायालय ने राज्य सरकार के गृह सचिव को निर्देश दिया है कि…
Read MoreCategory: राज्य
सहारनपुर में मस्जिद और मदरसे पर चला बाबा का बुलडोजर, सिंचाई विभाग की जमीन पर हुआ था निर्माण, मची अफरा तफरी
सहारनपुर : स्मार्ट सिटी सहारनपुर के सपना टॉकीज़ के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब नगर निगम ने अवैध रूप से बनी मस्जिद और मदरसे पर बुलडोजर चला दिया है। बताया जा रहा है कि उक्त मदरसा सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध रूप से बनाया गया था। जबकि मदरसा संचालक का कहना है कि यह ज़मीन वक्फ की संपत्ति है। उनके पास डिग्री भी है जिसके आधार पर वे कोर्ट में केस भी जीत चुके हैं। मदरसा संचालक आरोप है कि निगम प्रशासन ने हठधर्मिता करते हुए यह…
Read Moreहनीट्रैप के जरिये नाम करवा ली जमीन, युवती समेत चार आरोपी गिरफ्तार, वीडियो की धमकी देकर कर रहे थे बलैकमेल
सहारनपुर : सहारनपुर पुलिस ने हनीट्रैप के ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो एक युवती के जरिये न सिर्फ लोगों को प्रेम जाल में फंसा लेते बल्कि मौका मिलते ही उनकी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहे थे। पुलिस ने युवती समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि मास्टर माइंड फरार है। जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस के मुताबिक़ गिरोह के सदस्यों ने पहले एक युवती के सहारे युवक को प्रेम जाल में फंसाया। फिर उसे सुनसान जगह पर बुलाकर उसका वीडियो बना लिया।…
Read Moreविधायक कीरत सिंह को क्लीन चिट मिली तो महिला नेता ने चौथी मंजिल से कूदने की कोशिश की, समिति ने बचाई जान
सहारनपुर : गंगोह से भाजपा विधायक कीरत सिंह को शनिवार को बड़ी राहत मिली। गुर्जर जांच समिति ने उन्हें 13 साल की बच्ची के यौन शोषण के आरोप से क्लीन चिट दे दी। यह फैसला समिति के पदाधिकारियों ने शनिवार को सहारनपुर में हुई पंचायत में लिया। फैसला आते ही वहां मौजूद पूर्व भाजपा नेता कोमल चौधरी भड़क गईं। विधायक पर सेटिंग का आरोप लगाते हुए वह सीढ़ियों की ओर दौड़ीं और चौथी मंजिल की बालकनी से नीचे कूदने की कोशिश की। लोगों ने उन्हें पकड़कर वापस खींच लिया। यह…
Read Moreराहुल गांधी के बयान पर मायावती का पलटवार, कहा- कांग्रेस ओबीसी की विश्वसनीय पार्टी नहीं
लखनऊ : बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोशल मीडिया साइट X पर एक बयान जारी कर कहा कि कांग्रेस ओबीसी समाज की विश्वसनीय पार्टी नहीं है। कांग्रेस के दिल में कुछ और जुबान पर कुछ और है। उन्होंने कहा कि एनडीए का भी ओबीसी के प्रति यही हाल है। मायावती के इस बयान को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस बयान के संदर्भ में देखा जा रहा है जिसमें उन्होंने कहा था कि सत्ता में रहते हुए जातिगत जनगणना न कराना कांग्रेस की भूल थी। उन्होंने आगे कहा कि ओबीसी के…
Read Moreसैनी सरकार और गुरुग्राम पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दी कड़ी प्रतिक्रया
गुरुग्राम: हरियाणा की सैनी सरकार और गुरुग्राम पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इस कार्रवाई के चलते रोहिंग्या और बांग्लादेशी प्रवासियों पर सख्ती बरती जा रही है, जिससे पलायन भी शुरू हो गया है। गुरुग्राम में अवैध रूप से रह रहे लोगों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया जा रहा है। साथ ही, प्रशासन ने संदिग्ध प्रवासियों के लिए बादशाहपुर, सेक्टर-10, सेक्टर-40 और मानेसर में चार होल्डिंग सेंटर बनाए हैं। इस अभियान के बाद राजनीतिक घमासान शुरू हो गया…
Read Moreनाबालिग बेटी के अपहरण और धर्म परिवर्तन के प्रयास का मामला,अमेठी की घटना
अमेठी: संग्रामपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण और धर्म परिवर्तन के प्रयास का मामला दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि युवक ने हिंदू नाम बताकर उससे जान-पहचान बढ़ाई और अब उसे लेकर मुंबई भाग गया है। जहाँ वह बेटी का धर्म परिवर्तन कराने की तैयारी में है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला का आरोप है कि रोशन अली शेख मोहम्मद के बेटे इरफान अली…
Read Moreप्रेम-प्रसंग के चलते विवाहित जोड़े ने जहरीला पदार्थ खाया,आत्महत्या करने की अनोखी कहानी
झांसी: बबीना थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक विवाहित जोड़े के आत्महत्या करने की अनोखी कहानी सामने आई है। मामला परिजनों तक पहुंचने के बाद दोनों ने आत्महत्या का कदम उठा लिया। हालांकि, आत्महत्या की कहानी चौंकाने वाली है। शवों के पोस्टमार्टम के बाद पुलिस घटना की जांच की बात कह रही है। बताया गया कि बबीना थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला युवक उसी गांव की एक लड़की (20) से प्यार करता था। लड़के की शादी हो जाने के बाद भी वह लड़की से…
Read Moreअपहरण ;सेवानिवृत्त वायुसेना कर्मी और डॉक्टर पति अशोक जायसवाल को 12 घंटे के अंदर बदमाशों के चंगुल से छुड़ा लिया
गोरखपुर: गोरखपुर पुलिस ने सेवानिवृत्त वायुसेना कर्मी और डॉक्टर पति अशोक जायसवाल को 12 घंटे के अंदर बदमाशों के चंगुल से छुड़ा लिया। इस दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। बदमाशों ने सेवानिवृत्त वायुसेना कर्मी को छोड़ने के लिए एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। सेवानिवृत्त वायुसेना कर्मी और आयुष्मान अस्पताल (पादरी बाजार) के मालिक अशोक जायसवाल शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। हर दिन की तरह वह सुबह 5:30 बजे रेलवे स्टेडियम में तैराकी करने गए थे, लेकिन सुबह 9 बजे तक घर नहीं…
Read Moreदेहरादून-सहारनपुर नई रेल लाइन के सर्वेक्षण कार्य को मिलेगी गति, 81 किलोमीटर रेल मार्ग का निर्माण शीघ्र
सहारनपुर : केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, रेलवे तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि देहरादून-सहारनपुर रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत सर्वेक्षण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि सहारनपुर से देहरादून वाया शाकुंभरी देवी मार्ग पर प्रस्तावित 81 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन के सर्वेक्षण कार्य को मंजूरी मिल गई है और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने की दिशा में कार्य शुरू हो गया है। यह जानकारी राज्यसभा में पूछे गए प्रश्न संख्या 739 के उत्तर में दी गई। केंद्रीय मंत्री ने यह भी स्पष्ट…
Read More